दो दशक की सेवा के बाद पक्की नौकरी की उम्मीद, 12 हजार गेस्ट टीचरों के मामले में हरियाणा सरकार ने बढ़ाया कदम
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से अतिथि अध्यापक के तौर पर सेवाएं दे रहे करीब 12 हजार शिक्षकों के नियमितीकरण का मामला एक बार फिर सरकार के स्तर पर सक्रिय हो गया है। लगभग दो दशक से नियमित नियुक्ति की मांग कर रहे इन अध्यापकों को अब मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मामले की औपचारिक जांच और रिपोर्ट तैयार कराने के निर्देश दिए जाने के बाद नई उम्मीद जगी है। हालांकि अभी नियमितीकरण पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन सरकार की ओर से फाइल को आगे बढ़ाए जाने से यह मुद्दा प्रशासनिक स्तर पर दोबारा गंभीरता से…
