हिमाचल के बीपीएल परिवारों के लिए जरूरी सूचना: 300 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ लेने से पहले पूरा करें यह आवश्यक सत्यापन, जानें कौन-कौन से दस्तावेज होंगे जरूरी
शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की घोषणा के बाद राज्य विद्युत बोर्ड ने पात्र उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस योजना का लाभ केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा जो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने दस्तावेज संबंधित बिजली कार्यालय में जमा कराकर पात्रता का सत्यापन पूरा करेंगे। विद्युत बोर्ड के अनुसार, बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं जो योजना के लिए पात्र होने के बावजूद अब तक आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करा पाए हैं। ऐसे परिवारों…
