हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरियों का खाका तैयार, विभागों से मांगा पदों और भर्ती का पूरा ब्यौरा
हरियाणा में अग्निपथ योजना के तहत सैन्य सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों के लिए सरकारी रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। अग्निवीरों के पहले बैच की चार साल की सेवा पूरी होने के बाद अब प्रदेश सरकार ने उनके लिए आरक्षित सरकारी पदों की वास्तविक स्थिति जानने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए राज्य के सभी विभागों, बोर्डों और निगमों से रिक्त एवं संभावित पदों का विस्तृत ब्योरा मांगा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की मानव संसाधन-2 शाखा की ओर से 25 अगस्त को इस संबंध में आदेश जारी किया गया। संबंधित विभागों…
