बवानीखेड़ा के विकास पर सरकार का फोकस, सीएम सैनी ने दी करोड़ों की सौगातें; अस्पताल से स्टेडियम और ई-लाइब्रेरी तक कई घोषणाएं
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भिवानी जिले के बवानीखेड़ा की अनाज मंडी में आयोजित विकास संकल्प जनसभा में क्षेत्र के लिए विकास परियोजनाओं का बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में करीब 78 करोड़ रुपये की लागत वाली सात विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें लगभग 24 करोड़ 91 लाख रुपये की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास और करीब 53 करोड़ एक लाख रुपये की चार परियोजनाओं का उद्घाटन शामिल रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनसभा में पहुंचे बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और क्षेत्रवासियों का अभिवादन करते हुए कहा कि बवानीखेड़ा की यह सभा क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य…
