दिल्ली: प्रेम संबंध में डबल मर्डर, गर्भवती पत्नी और प्रेमी की हत्या, पति घायल
दिल्ली: प्रेम संबंध में डबल मर्डर, गर्भवती पत्नी और प्रेमी की हत्या, पति घायल 
<p class=”pf0″ style=”text-align: justify;”>राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नबी करीम थाना क्षेत्र में शनिवार रात डबल मर्डर की वारदात सामने आई. बताया जा रहा है कि प्रेम संबंधों के विवाद में यह पूरी घटना हुई, जिसमें एक महिला और एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल है. यह घटना 18 अक्टूबर की रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर कुतुब रोड, नबी करीम इलाके में हुई.
<p class=”pf0″ style=”text-align: justify;”>मृतकों की पहचान आशू उर्फ शैलेन्द्र (34), पुत्र बॉबी, निवासी ए-34, अमरपुरी, नबी करीम और शालिनी (22), पत्नी आकाश, निवासी बगीची प्रताप नगर, दिल्ली के रूप में हुई है. घायल व्यक्ति आकाश (23), पुत्र पूरण, निवासी बगीची प्रताप नगर, दिल्ली बताया गया है.
<h3 class=”pf0″ style=”text-align: justify;”>उसी चाकू से उस पर पलटवार कर दिया
<p class=”pf0″ style=”text-align: justify;”>पुलिस के अनुसार, शनिवार (18 अक्टूवर) रात करीब 10:15 बजे आकाश अपनी पत्नी शालिनी के साथ अपनी सास शीला से मिलने कुतुब रोड, नबी करीम पहुंचा था. इसी दौरान, ई-रिक्शा में बैठी शालिनी पर आशू ने अचानक कई बार चाकू से वार कर दिया. जब आकाश ने देखा कि उसकी पत्नी पर हमला हो रहा है, तो वह उसे बचाने के लिए दौड़ा और झगड़ा शुरू हो गया. आशू ने आकाश को भी चाकू मार दिया, लेकिन आकाश ने खुद को संभालते हुए आशू को पकड़ लिया और उसी चाकू से उस पर पलटवार कर दिया.
<h3 class=”pf0″ style=”text-align: justify;”>डॉक्टरों ने आशू और शालिनी को कर दिया मृत घोषित 
<p class=”pf0″ style=”text-align: justify;”>घटना के तुरंत बाद शालिनी का भाई रोहित दोनों (आकाश और शालिनी) को एलएचएमसी अस्पताल लेकर गया, जबकि पुलिस ने आशू को भी उसी अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने जांच के बाद आशू और शालिनी दोनों को मृत घोषित कर दिया और आकाश का इलाज जारी है.
<h3 class=”pf0″ style=”text-align: justify;”>शालिनी का अपने पति से हुआ था विवाद
<p class=”pf0″ style=”text-align: justify;”>जांच में सामने आया कि शालिनी और आकाश की शादी हो चुकी थी. दोनों के दो बच्चे हैं और शालिनी गर्भवती भी थी. हालांकि, कुछ समय पहले शालिनी का अपने पति से विवाद हुआ था और वह आशू के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी. कुछ समय पहले ही वह आकाश के साथ फिर से रहने लगी, जिससे आशू नाराज था.
<p class=”pf0″ style=”text-align: justify;”>पुलिस सूत्रों के अनुसार, आशू खुद को शालिनी के गर्भ में पल रहे बच्चे का पिता बता रहा था, इसी बात को लेकर दोनों पुरुषों के बीच विवाद बढ़ा हुआ था. पुलिस ने यह भी बताया कि आशू नबी करीम थाना क्षेत्र का कुख्यात था, जबकि आकाश के खिलाफ भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने घटनास्थल से चाकू बरामद किया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.
अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, आज शाम सरयू तट पर आयोजित दीपोत्सव में होंगे शामिल
अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, आज शाम सरयू तट पर आयोजित दीपोत्सव में होंगे शामिल <p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री <a title=”योगी आदित्यनाथ” href=”https://www.abplive.com/topic/yogi-adityanath” data-type=”interlinkingkeywords”>योगी आदित्यनाथ रविवार (19 अक्टूबर) को अयोध्या पहुंचे है. सीएम योगी अयोध्या दीपोत्सव में हिस्सा लेंगे. यह आयोजन रविवार शाम सरयू नदी के तट पर स्थित राम की पैड़ी पर होगा. राज्य के मुख्यमंत्री इस आयोजन में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं. इस दौरान उनके साथ सरकार के कई मंत्री भी मौजूद हैं. सीएम योगी का हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क में उतरा है. इस बीच जनप्रतिनिधि और बीजेपी के पदाधिकारियों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया है. सीएम योगी रामकथा पार्क से सीधे सरयू गेस्ट हाउस पहुंचेंगे. 
करनाल के व्यक्ति की अमेरिका में गोली मारकर हत्या:रिटायर फौजी ने स्टोर में आकर फायरिंग की; कर्ज लेकर विदेश गया, इकलौता बेटा था
करनाल के व्यक्ति की अमेरिका में गोली मारकर हत्या:रिटायर फौजी ने स्टोर में आकर फायरिंग की; कर्ज लेकर विदेश गया, इकलौता बेटा था हरियाणा के करनाल जिले के एक युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक पर एक रिटायर्ड फौजी ने एक डिपार्टमेंटल स्टोर में फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद आरोपी फौजी ने भी खुद को गोली मार ली। यह वारदात अमेरिका के पोर्टलैंड-वाशिंगटन बॉर्डर के पास हुई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है, जो करनाल के हथलाना गांव का रहने वाला था। परिवार के मुताबिक, प्रदीप करीब डेढ़ साल पहले अमेरिका गया था। उसे वहां तक पहुंचने में 8 महीने लग गए थे। वह डिपार्टमेंटल स्टोर पर काम कर रहा था और तीन-चार दिन पहले ही घर पर बात कर बताया था कि सब ठीक चल रहा है। उसने कहा था कि उसे काम मिल गया है और वह जल्द ही कर्ज उतार देगा। प्रदीप परिवार की कमाई का एकमात्र जरिया था, क्योंकि उसके पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। प्रदीप के घर के PHOTOS… प्रदीप के साथियों ने फोन पर यह सूचना दी… परिवार बोला – शव को भारत लाने में की जाए मदद
परिजन ने प्रशासन और सरकार से अपील की है कि प्रदीप के शव को जल्द से जल्द भारत लाया जाए, ताकि गांव में अंतिम संस्कार किया जा सके। ग्रामीण सतपाल पहलवान ने बताया कि परिवार पहले से ही 42 लाख रुपए के कर्ज में डूबा हुआ है और घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी प्रदीप पर ही थी, लेकिन उसके जाने से सबकुछ बिखर गया है। बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। ॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… करनाल के युवक को कंबोडिया में बंदी बनाया:पासपोर्ट-मोबाइल छीना, पीटने का VIDEO परिवार को भेजा; कहा- 5000 डॉलर भेजो, छोड़ देंगे हरियाणा में करनाल जिले के रहने वाले एक युवक को कंबोडिया में बंधक बना लिया गया है। उसे एजेंटों ने नौकरी का झांसा देकर कंबोडिया बुलाया था। इसके बाद युवक को एक कंपनी में 3500 डॉलर (करीब 3 लाख रुपए) में बेचकर भाग गए। पूरी खबर पढ़ें…
बिहार चुनाव से पहले NDA में दरार? जीतन राम मांझी ने गिरिराज सिंह के ‘नमक हराम’ बयान की कड़ी निंदा की
बिहार चुनाव से पहले NDA में दरार? जीतन राम मांझी ने गिरिराज सिंह के ‘नमक हराम’ बयान की कड़ी निंदा की <p style=”text-align: justify;”>गिरिराज सिंह के नमक हराम वाले बयान पर राजनीतिक तूफ़ान कम होने का नाम नहीं ले रहा. खुद अब एनडीए के नेता ही गिरिराज सिंह के बयान से सहमत नहीं है. जी हां बिहार के गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि किसी को भी इस तरह से नमक हराम नहीं कहना चाहिए. आरजेडी के नेता मुस्लिमों को केवल बीजेपी के नाम पर डरा रहे हैं. विकास और काम पर वोट देना चाहिए केवल जात पात पर वोट नहीं देना चाहिए. हम तो यही चाहेंगे की भगवान उनको (मुस्लिमों ) सद्बुद्धि दे और वह हमें वोट दें. मोदी जी सबके विकास के लिए कार्य करते हैं. मोदी जी केवल हिन्दू के लिए नहीं कार्य कर रहे वह सभी हिन्दू ,मुस्लिम ,सिख ,ईसाई के लिए कार्य कर रहे हैं.
<p style=”text-align: justify;”>NDA में नेतृत्व के सवाल पर कहा कि NDA में सभी ने कहा है कि हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेंगे. लेकिन हम सभी को नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके चुनाव लड़ना चाहिए. अगर हमने उनको दूल्हा बना ही दिया है तो केवल सहबाला क्यों बता रहे हैं.
<h3 style=”text-align: justify;”>महागठबंधन में बताया बिखराव 
<p style=”text-align: justify;”>जीतनराम मांझी ने बिहार में कांग्रेस और राजद के महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन अब पूरी तरह से बिखर गया है. महागठबंधन के नेता एक दूसरे से लड़ने में लगे हुए हैं यह एकदम से बिखर गया है. NDA के सामने कोई कही नहीं हैं हम जीतने जा रहे हैं. जीतन राम मांझी गया में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम में बोल रहे थे.  उन्होंने गिरिराज सिंह के बयान पर नाराजगी जताई.
<h3 style=”text-align: justify;”>चुनाव प्रचार हुआ तेज 
<p style=”text-align: justify;”>बिहार में अब चुनाव प्रचार तेज हो गया है, पहले चरण का मतदान 6 नवम्बर को है, जिसमें अब दिवाली के बाद और तेजी के आने की उम्मीद है. गिरिराज सिंह पहले भी इस तरह के भड़काऊ बयान दे चुके हैं.
CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान- ‘जिस दिन राज्य का दर्जा मिल गया, तुरंत हटाएंगे PSA’
CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान- ‘जिस दिन राज्य का दर्जा मिल गया, तुरंत हटाएंगे PSA’ <p style=”text-align: justify;”>मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल होते ही उनकी सरकार जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) हटा देगी.उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार विधानसभा सत्र का भी इंतज़ार नहीं करेगी, बल्कि अध्यादेश के ज़रिए इस कानून को हटा देगी.
<p style=”text-align: justify;”>मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में संवाददाताओं से कहा, “जब हमने पार्टी का घोषणापत्र सार्वजनिक किया था, तब मैंने ज़ोर देकर कहा था कि उठाए गए कई मुद्दे तभी पूरे हो पाएंगे जब हमें राज्य का दर्जा मिलेगा. यह एक सच्चाई है कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था उपराज्यपाल के अधिकार क्षेत्र में आते हैं. इसलिए मैं एक बार फिर दोहराता हूं कि जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल होते ही हमारी सरकार जम्मू-कश्मीर से जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) हटा देगी.”
<h3 style=”text-align: justify;”>बीजेपी के साथ गठबंधन का कोई सवाल नहीं: उमर अब्दुल्ला
<p style=”text-align: justify;”>हालांकि, उमर अब्दुल्ला ने दोहराया कि वह केंद्र शासित प्रदेश का राज्य का दर्जा बहाल करने में तेज़ी लाने के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि उनकी इपार्टी का अतीत में दूसरों द्वारा की गई “गलतियों” को दोहराने का कोई इरादा नहीं है.
<p style=”text-align: justify;”>मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर राज्य का दर्जा बहाल करना जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के सत्ता में आने पर निर्भर है, तो राष्ट्रीय पार्टी को ईमानदारी से ऐसा कहना चाहिए.
<p style=”text-align: justify;”>अगर लोगों के साथ यही समझौता होना है, तो बीजेपी को ईमानदार होना चाहिए, क्योंकि बीजेपी ने अपने घोषणापत्र और संसद व सर्वोच्च न्यायालय से किए गए अपने वादों में कभी नहीं कहा कि राज्य का दर्जा जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के सत्ता में आने पर निर्भर है.
<p style=”text-align: justify;”>अगर ऐसा है, तो मुझे लगता है कि बीजेपी को ईमानदार होना चाहिए, उन्हें हमें बताना चाहिए कि जब तक जम्मू-कश्मीर में गैर-बीजेपी सरकार है, आपको राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा. फिर हम तय करेंगे कि हम क्या करना चाहते हैं.
<h3 style=”text-align: justify;”>2015 के गठबंधन के दुष्परिणाम अब भी झेल रहा है जम्मू-कश्मीर
<p style=”text-align: justify;”>हालांकि, अब्दुल्ला ने आगे कहा कि “बीजेपी के साथ गठबंधन या गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता”.एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब अब्दुल्ला से पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन करेगी, तो उन्होंने कहा नहीं. आगे उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर 2015 में हुए पीडीपी-बीजेपी गठबंधन के “दुष्परिणामों” को अभी भी झेल रहा है.
<p style=”text-align: justify;”>मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “हम देख चुके हैं कि इसने जम्मू-कश्मीर को कितना बर्बाद कर दिया है. 2015 में पीडीपी और बीजेपी के बीच एक अनावश्यक गठबंधन बना था. हम अभी भी उसके दुष्परिणामों को झेल रहे हैं. मेरा उन गलतियों को दोहराने का कोई इरादा नहीं है जो दूसरे लोगों ने की हैं. 
जम्मू-कश्मीर में आरक्षण पर अंतिम फैसला नहीं, उपराज्यपाल की मंजूरी का इंतजार: उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में आरक्षण श्रेणियों के युक्तिकरण पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और यह मामला अभी भी आधिकारिक तौर पर विचाराधीन है और उपराज्यपाल की मंज़ूरी का इंतज़ार कर रहा है.श्रीनगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, उमर ने कहा कि बदलाव पहले ही लागू किए जाने की खबरें अटकलें हैं.
उन्होंने कहा, “कैबिनेट उप-समिति की रिपोर्ट को कैबिनेट ने स्वीकार कर लिया है और संबंधित विभाग को एक विस्तृत ज्ञापन तैयार करने का निर्देश दिया गया है. यह दस्तावेज़ अंतिम मंज़ूरी के लिए उपराज्यपाल के पास भेजा जाएगा. जब तक ऐसा नहीं होता, आरक्षण नीति का अंतिम स्वरूप क्या होगा, इस पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी.”
गलत सूचना फैलाना गलत, प्रक्रिया प्रशासनिक है
उन्होंने कहा, “विभिन्न श्रेणियों के बीच गलत सूचना फैलाना या अनावश्यक चिंता पैदा करना गलत है. यह प्रक्रिया प्रशासनिक है और इसमें उचित प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए. उपराज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद, विवरण सार्वजनिक कर दिए जाएँगे.”
यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार आरक्षण ढांचे के भीतर श्रेणियों को मिलाने या बदलने की योजना बना रही है, उमर ने कोई विशेष जानकारी देने से परहेज किया. उन्होंने कहा, “हम आधिकारिक अधिसूचना का इंतज़ार करेंगे. हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आरक्षण प्रणाली निष्पक्ष, संतुलित और ज़मीनी हक़ीक़तों को प्रतिबिंबित करती रहे.”
समान अवसरों पर सरकार का ध्यान केंद्रित
उन्होंने आगे कहा, “किसी भी सुधार में यह सुनिश्चित होना चाहिए कि कोई भी समूह खुद को बहिष्कृत या वंचित महसूस न करे. हमारा ध्यान शिक्षा और रोज़गार में समान अवसरों पर केंद्रित है.”
उमर ने कहा कि तब तक, किसी के लिए भी यह दावा करना अनुचित होगा कि सरकार ने कोई निश्चित रुख़ अपनाया है. उन्होंने कहा, “आधिकारिक प्रक्रिया पूरी होने दीजिए. उपराज्यपाल के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के बाद, हम पारदर्शी तरीके से विवरण साझा करेंगे.”
नई आरक्षण नीति पर विरोध और अदालत में चुनौती
2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर में लागू की गई नई आरक्षण नीति के ख़िलाफ़ छात्र और नौकरी के इच्छुक लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस विषम आरक्षण नीति से जम्मू-कश्मीर में आरक्षित वर्गों को अनुचित लाभ मिलता है, जबकि सामान्य कोटे के छात्रों का कोटा कम हो गया है.
2024 में जम्मू और कश्मीर आरक्षण नीति में अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के लिए 20% आरक्षण, अनुसूचित जातियों (एससी) के लिए 8%, पिछड़े क्षेत्रों (आरबीए) के निवासियों के लिए 10%, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 8%, वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी)/अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) के साथ निवासियों के लिए 4%, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के लिए 10% और पूर्व सैनिकों के लिए 6% आरक्षण शामिल है.
इसके अतिरिक्त, 10% आरक्षण जोड़ा गया पहाड़ी जातीय समूह और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के लिए 4% आरक्षण भी लागू है.
इसलिए कुल आरक्षण सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित 50 प्रतिशत की सीमा को पार कर गया है जिसके बाद कुछ छात्रों ने नई आरक्षण नीति के खिलाफ अदालत का रुख किया. उन्होंने तर्क दिया है कि नए आरक्षण नियम ओपन मेरिट के उम्मीदवारों के लिए नुकसानदेह हैं, जो आबादी का 69 प्रतिशत हिस्सा हैं और नए नियमों से सामाजिक अशांति पैदा हो सकती है.
धनतेरस पर राजस्थान में चमके व्यापारियों के चेहरे, 40 हजार करोड़ रुपये का हुआ व्यापार, बाजारों में रौनक
धनतेरस पर राजस्थान में चमके व्यापारियों के चेहरे, 40 हजार करोड़ रुपये का हुआ व्यापार, बाजारों में रौनक <p style=”text-align: justify;”>प्रदेश में धनतेरस के पर्व पर 40 हजार करोड़ का व्यापार हुआ जिसमें कार-बाइक, टीवी-फ्रिज, सोना-चांदी की खरीदारी जमकर हुई. दुकान व शोरूमों में खरीदारों की भीड़ बाजारों की रौनक बढ़ा रही थी. धनतेरस पर सोने चांदी के सिक्कों की डिमांड भी अच्छी खासी रही. 20 ग्राम के चांदी के लक्ष्मी गणेश डिमांड में रहे.
<h3 style=”text-align: justify;”>जयपुर में रिकॉर्ड बिक्री
<p style=”text-align: justify;”>पूरे प्रदेश भर में 40 हजार करोड़ का व्यापार हुआ जिसमें जयपुर में करीब 5,500 करोड़ का व्यापार हुआ जिसमें इलेक्ट्रॉनिक आइटम, वाहन, रियल स्टेट में लोगों ने खरीदारी की. जयपुर में एक ही दिन में करीब 5,000 कार और 40,000 दो पहिया वाहनों की रिकॉर्ड खरीदारी हुई. पिछले साल करीब 4,000 कार खरीदी गई थी वहीं 25,000 दोपहिया वाहन बेचे गए थे.
<p style=”text-align: justify;”>वाहनों की बिक्री में इस बार 25 फ़ीसदी की ग्रोथ देखी गई है और इसी के चलते 500 करोड़ की कार और 400 करोड़ रुपए की कीमत के दोपहिया वाहन खरीदे गए.
<h3 style=”text-align: justify;”>टैक्स में कमी से बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक्स बिक्री
<p style=”text-align: justify;”>जयपुर में धनतेरस को इलेक्ट्रॉनिक्स बिक्री का आंकड़ा भी 100 करोड़ रुपए के पार होने का अनुमान है, जो पिछले साल के मुकाबले 25 फीसदी से ज्यादा है. इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार बढ़ने की एक वजह टैक्स में कमी होना भी रहा. राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कालानी ने बताया कि टैक्स कम होने से बड़े साइज के टेलीविजन की बिक्री में काफी उछाल देखा गया.
<p style=”text-align: justify;”>इसके अलावा, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन, आटा चक्की समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद खरीदे गए. कई खरीदारों ने पहले ही बुकिंग करा ली थी, लेकिन डिलीवरी धनतेरस को ली गई. 
<h3 style=”text-align: justify;”>बाजार में वृद्धि के पीछे क्या-क्या कारण हैं 
<p style=”text-align: justify;”>विशेष ध्यान देने वाली बात यह है कि इस बार बाजार में खरीदारी में तेजी केवल त्योहारी उत्साह तक सीमित नहीं रही. अच्छे मानसून और सरकारी कर्मचारियों के वेतन भत्तों के साथ-साथ सरकार द्वारा उपभोक्ता वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कटौती ने भी बिक्री को बढ़ावा दिया. उत्पादों की कीमतों में 6 से 10 प्रतिशत तक की कमी ने व्यापार में लगभग दोगुना असर डाला, जिससे पिछले वर्ष की तुलना में 15–20 प्रतिशत अधिक कारोबार दर्ज हुआ.
लुधियाना में गोदाम में लगी आग:आतिशबाजी की चिंगारी से भड़की, दमकल की 3 गाड़ियां बुझाने में जुटीं
लुधियाना में गोदाम में लगी आग:आतिशबाजी की चिंगारी से भड़की, दमकल की 3 गाड़ियां बुझाने में जुटीं लुधियाना के ताजपुर गांव में रविवार दोपहर खो (कपड़े के टुकड़े ) के गोदाम में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, खुले प्लांट में पड़ी सामग्री पर आतिशबाजी की चिंगारी गिरने से आग लगी। आग इतनी तेजी से फैल गई कि दो और दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ीं। देखते ही देखते लपटों ने पूरा गोदाम घेर लिया। गोदाम मालिक को भारी आर्थिक नुकसान दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग पर नियंत्रण पाया जा रहा है। गोदाम मालिक को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
रामपुर में दिवाली पर सिर्फ 17 जगह मिलेंगे पटाखे:बिक्री के लिए 85 दुकानदारों को लाइसेंस जारी, 20 अक्टूबर तक मान्य रहेंगे
रामपुर में दिवाली पर सिर्फ 17 जगह मिलेंगे पटाखे:बिक्री के लिए 85 दुकानदारों को लाइसेंस जारी, 20 अक्टूबर तक मान्य रहेंगे रामपुर उपमंडल में दीपावली के अवसर पर जन सुरक्षा और आगजनी की घटनाओं के रोकथाम के लिए 85 अस्थायी पटाखा लाइसेंस जारी किए गए हैं। इन लाइसेंसों के तहत पटाखों की बिक्री केवल 17 अधिकृत स्थलों पर ही की जा सकेगी। ये अस्थायी लाइसेंस 20 अक्टूबर तक मान्य रहेंगे। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंदर सिंह नेगी ने बताया कि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विक्रेताओं को निर्धारित स्थानों पर ही बिक्री की अनुमति होगी। इन जगहों पर मिलेंगे पटाखे अधिकृत पटाखा विक्रय स्थलों में हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग स्टोर/टैरेस (चौधरी अड्डा के पास), डकोलर, नोगली, निरसु, दत्तनगर, भद्रास, निरथ, चूआबाग, खनेरी, पदम नगर, झाकड़ी बस स्टैंड, ननखरी बस स्टैंड, तकलेच बस स्टैंड, मेमोरियल मैदान ज्यूरी, बोंडा, घराट और सराहन (बस स्टैंड के पास) शामिल हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद दीपावली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसका उद्देश्य भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता सुनिश्चित करना है। अग्निशमन विभाग को सभी विक्रय स्थलों पर फायर टेंडर और आवश्यक उपकरण सुनिश्चित करने तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। अवैध पटाखा बिक्री पर रहेगी पुलिस की नजर पुलिस विभाग भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और अवैध पटाखा बिक्री की निगरानी करेगा। स्वास्थ्य विभाग नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों में आकस्मिक चिकित्सा सहायता दल तैनात करेगा।विद्युत विभाग सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा और ढीले तारों की जांच करेगा। जल शक्ति विभाग को आपात स्थिति के लिए पर्याप्त जल भंडारण बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। वन विभाग भी अलर्ट पर वन विभाग जंगलों और ज्वलनशील क्षेत्रों के पास पटाखों के दुरुपयोग पर कड़ी निगरानी रखेगा।राजस्व विभाग लाइसेंस की शर्तों की जांच करेगा और विक्रय स्थलों पर समन्वय स्थापित करेगा। होम गार्ड्स पुलिस के साथ सुरक्षा और निगरानी में सहयोग करेंगे। नगर परिषद और ग्राम पंचायतें विक्रय स्थलों की स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होंगी। प्रत्येक क्षेत्र में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो लाइसेंसधारी दुकानों की जांच करेंगे और अग्निशमन दल के साथ समन्वय स्थापित करेंगे।
केशव मौर्य-ब्रजेश पाठक नाराज, अयोध्या नहीं गए:राज्यपाल भी नहीं गईं, दीपोत्सव के विज्ञापन में नाम नहीं छपा था
केशव मौर्य-ब्रजेश पाठक नाराज, अयोध्या नहीं गए:राज्यपाल भी नहीं गईं, दीपोत्सव के विज्ञापन में नाम नहीं छपा था अयोध्या दीपोत्सव में योगी सरकार के दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक शामिल नहीं हुए। दोनों ने रविवार का अपना अयोध्या दौरा कैंसिल कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, अयोध्या दीपोत्सव के विज्ञापन में दोनों डिप्टी सीएम का नाम नहीं छपा था। इससे दोनों डिप्टी सीएम नाराज हो गए। दोनों ने इसकी जानकारी पार्टी के प्रदेश और शीर्ष नेतृत्व को भी दी। इसके अलावा, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी अपना अयोध्या दौरा कैंसिल कर दिया। बताया जा रहा है कि उनका भी न तो विज्ञापन में नाम छपा था और न ही भूमिका तय थी। ऐसे में सीएम योगी अकेले ही अयोध्या पहुंचे। दीपावली पर इस घटनाक्रम ने योगी सरकार की गुटबाजी और खींचतान को सामने ला दिया। दरअसल, अयोध्या दीपोत्सव के लिए यूपी सरकार की ओर से जारी विज्ञापन शनिवार को सभी अखबारों में छपा था। इसमें पीएम मोदी और सीएम योगी की फोटो छपीं। इसके अलावा कृषि मंत्री एवं अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का नाम भी छपा। विज्ञापन को लेकर मचे बवाल के बाद लखनऊ में सूचना विभाग के अफसरों ने तर्क दिया। कहा कि सूर्यप्रताप शाही अयोध्या के प्रभारी मंत्री हैं। इसलिए उनका नाम छपा है। जबकि कार्यक्रम का नोडल विभाग संस्कृति विभाग है, इसलिए जयवीर सिंह का नाम छपा। वहीं, दूसरी तरफ अयोध्या के प्रशासनिक सूत्रों ने भास्कर को बताया कि उन्होंने तीनों के नाम न होने की जानकारी शीर्ष अधिकारियों को दी थी। हालांकि, उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अखिलेश का तंज- अबकी बार, डिप्टी सीएम बाहर
इस मामले पर अखिलेश यादव ने भी तंज कसा। उन्होंने X पर एक के बाद एक दो पोस्ट किए। पहले लिखा- जनता पूछ रही है कि यूपी भाजपा सरकार में ‘उप-मुख्यमंत्री’ के दोनों पद समाप्त कर दिए गए हैं क्या? विज्ञापन में कनिष्ठ मंत्रियों के नाम तो दिख रहे, लेकिन डिप्टी सीएम साहब लोगों के नहीं। कहीं यहां भी ‘हाता नहीं भाता’ या ‘प्रभुत्ववादी सोच’ तो हावी नहीं हो गई। अबकी बार, डिप्टी सीएम बाहर! भाजपा में डबल इंजन ही नहीं, इंजन से डबल डिब्बे भी टकरा रहे हैं। बिहार से आए केशव मौर्य, लखनऊ में ही रुके रहे
दरअसल, डिप्टी सीएम केशव मौर्य बिहार चुनाव में सहप्रभारी बनाए गए हैं। वह अयोध्या जाने के लिए लखनऊ पहुंच गए थे, लेकिन ऐनवक्त पर उन्होंने वहां जाने का कार्यक्रम कैंसिल कर दिया। उन्होंने घर पर ही लोगों से मुलाकात की। वहीं, ब्रजेश पाठक रविवार सुबह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ रहे। इसके बाद वह अपने घर पर लोगों से मुलाकात की। खबर में आगे बढ़ने से पहले इस पोल पर अपनी राय दीजिए… 2022 में भी केशव मौर्य अयोध्या नहीं गए थे
इससे पहले भी केशव मौर्य 2022 के दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे। उस समय सीएम ऑफिस की ओर से केशव को सीएम के सलाहकार अवनीश अवस्थी को हेलिकॉप्टर में साथ ले जाने के लिए कहा गया था। अवनीश अवस्थी केशव के घर भी पहुंचे थे, लेकिन केशव ने अयोध्या दौरा रद्द कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक, केशव ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के जरिए सीएम को संदेश भी भेज दिया था कि उन्हें सिराथू से चुनाव हराने में अवनीश अवस्थी की भी भूमिका है। इसलिए वह अवनीश के साथ हेलिकॉप्टर में नहीं जाएंगे। दोनों डिप्टी सीएम लगातार नाराज चल रहे
भाजपा के एक शीर्ष पदाधिकारी ने बताया कि दोनों डिप्टी सीएम सरकार से नाराज चल रहे हैं। सरकार की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में दोनों डिप्टी सीएम को अक्सर नहीं बुलाया जाता। जबकि संसदीय कार्य और वित्तमंत्री सुरेश खन्ना और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अक्सर सीएम के साथ मंच साझा करते हैं। केशव का अयोध्या का कार्यक्रम जारी हो गया था… बाद में कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी सामने आई… पहले भी कई बार आ चुकीं केशव की नाराजगी की खबरें ——————————— ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में बसपा का 10 दिन में तीसरा बड़ा कार्यक्रम, कोऑर्डिनेटरों से मायावती बोलीं- जैसे मेरा साथ दिया, वैसे आकाश की मदद कीजिए बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को लखनऊ में देशभर के कोऑर्डिनेटर के साथ बैठक की। करीब 2 घंटे चली बैठक में फोकस संगठन को मजबूत करने पर रहा। बैठक में यूपी-उत्तराखंड को छोड़कर देशभर से करीब 430 कोऑर्डिनेटर आए। इनमें 3 महिलाएं भी थीं। इस दौरान मायावती ने हर स्तर पर संगठन को मजबूत करने को कहा। पूरी खबर पढ़िए