1857 के अनसुने वीरों को समर्पित स्मारक का CM ने किया निरीक्षण, जल्द पूरा होगा निर्माण
अंबाला में बन रहा 1857 की क्रांति का शहीद स्मारक, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया निरीक्षण हरियाणा के अंबाला छावनी में निर्माणाधीन “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्मारक स्थल का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्मारक केवल एक भवन नहीं होगा, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, वीरता और बलिदान की भावना को जीवंत रखने वाला एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि 1857 के प्रथम…
