CM भगवंत मान सरकार ज़िला स्तर पर बातचीत द्वारा ‘पंजाब ट्रेड कमीशन’ को दे रही है अंतिम रूप, व्यापारियों को मिलेगी मदद : रणजीत पाल सिंह
पंजाब में व्यापारियों और छोटे कारोबारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के गठन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस पहल का उद्देश्य राज्य के व्यापारिक समुदाय और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि व्यापारियों को आने वाली प्रशासनिक, विभागीय और अन्य व्यावसायिक परेशानियों का प्रभावी समाधान मिल सके। पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन रणजीत पाल सिंह ने कहा है कि यह संस्था केवल शिकायतें सुनने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि व्यापारियों की वास्तविक समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए एक व्यवस्थित मंच के रूप में काम करेगी।…
