संत सीचेवाल ने 25 गांवों को दिए पानी टैंकर:कपूरथला-जालंधर जिलों को दिवाली तोहफा, अब तक 215 टैंकर वितरित

संत सीचेवाल ने 25 गांवों को दिए पानी टैंकर:कपूरथला-जालंधर जिलों को दिवाली तोहफा, अब तक 215 टैंकर वितरित राज्यसभा सांसद और पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने दिवाली के अवसर पर कपूरथला और जालंधर जिलों के 25 गांवों को स्टील के पानी के टैंकर वितरित किए। ये टैंकर निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी और सीचेवाल से रवाना किए गए। संत सीचेवाल ने बताया कि उन्होंने अपनी सांसद निधि से ₹7.5 करोड़ की ग्रांट का उपयोग करते हुए अब तक पंजाब के विभिन्न गांवों में कुल 215 पानी की टंकियां वितरित की हैं। यह पहल पवित्र काली बेई की सफाई सेवा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है। गांववासियों और सरपंचों की प्रतिक्रिया गांवों के सरपंचों ने इन स्टील टंकियों को एक स्थायी उपहार बताया। उन्होंने कहा कि इन टंकियों से गांवों में पानी की कमी दूर होगी, पौधों को पानी देने और आग बुझाने में मदद मिलेगी। साथ ही, धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान होने वाली पानी की समस्या भी अब हल हो जाएगी। संत सीचेवाल ने दिया हरी दिवाली का संदेश इस अवसर पर संत सीचेवाल ने गांववासियों को दिवाली और बंदी छोड़ दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोगों को ‘हरी दिवाली’ मनाने का संदेश भी दिया। इसके अलावा उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही 50 और टंकियां वितरित की जाएंगी, जिनमें दलित समुदाय और बाढ़ प्रभावित गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिन गांवों को टंकियां वितरित की गईं कपूरथला जिले के गांव आहली कलां, बहिबल बहादर, सिधवा दोना, सुखानी, कौल तलवंडी, खैड़ा दोना, झल्ल बीबड़ी, मुस्तफाबाद, टिब्बा, ईश्वरवाल, मेवा सिंह वाला, महबलीपुर, डबुलियां।जालंधर जिले के गांव: कसूपुर, उमरवाला बिल्ला, मानकपुर, बाजवा खुर्द, मूलेवाल खहेड़ा, मूलेवाल अराइयाँ, खानपुर राजपूताना, तलवंडी सलेम समाइलपुर, पंडोरी खास, बाड़ा जोध सिंह, ईसेवाल। कुछ दिन पहले भी संत सीचेवाल ने कपूरथला के जैनपुर, हैबतपुर, तलवंडी चौधरियां और शाहवाला आंद्रेसा गांवों को पानी के टंकियां प्रदान की थीं। कार्यक्रम में सुरजीत सिंह शंटी, वाइस चेयरमैन हरजिंदर सिंह, पंचायत सचिव जसविंदर सिंह और इलाके के कई पंच-सरपंच तथा प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे।

सड़क हादसे में बडे़ भाई की मौत, छोटा गंभीर:बरनाला से चंडीगढ़ जाते हुए हादसा, FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की

सड़क हादसे में बडे़ भाई की मौत, छोटा गंभीर:बरनाला से चंडीगढ़ जाते हुए हादसा, FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की पंजाब के बरनाला में सड़क हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गुरुद्वारा सोहिआना साहब के पास हुई। पुलिस स्टेशन रूड़ेके कलां के एसएचओ गुरपाल सिंह ने बताया कि कुलदीप सिंह के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने और आगे की कानूनी कार्रवाई करने का प्रयास कर रही है। ऐसे हुआ हादसा पुलिस के अनुसार, बाइक सवार मनदीप सिंह (बड़ा भाई) और हरविंदर सिंह (छोटा भाई) चंडीगढ़ जा रहे थे। उनके पिता कुलदीप सिंह भी एक अलग मोटरसाइकिल पर उनके साथ थे। गुरुद्वारा सोहिआना साहब के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हरविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

अमृतसर पुलिस ने किया 2 बदमाशों का एनकाउंटर:हरियाणा से पकड़ कर लाए थे, छिपाए हथियारों से किया फायर; गैंगस्टर जीवन से जुड़े

अमृतसर पुलिस ने किया 2 बदमाशों का एनकाउंटर:हरियाणा से पकड़ कर लाए थे, छिपाए हथियारों से किया फायर; गैंगस्टर जीवन से जुड़े पंजाब के अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने अपनी पुरानी जगह छिपाए गए हथियारों से पुलिस पर फायरिंग कर दी। घटना में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचें। वहीं, जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों आरोपियों ने अगस्त माह में अमृतसर में ही गोलीबारी की थी। तब आरोपी फरार हो गए थे, इसके बाद पुलिस ने हरियाणा के करनाल से आरोपियों को पकड़ लिया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों बदमाशों का संबंध पंजाब के गैंगस्टर जीवन फौजी से है। माना जा रहा है कि वे इसी गिरोह के लिए इलाके में सक्रिय थे। पहले भी कई वारदात में पहले भी शामिल रह चुके हैं। अब जानिए अमृतसर में पहले कब गोलीबारी की
अमृतसर के रामदास क्षेत्र में 22 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे दो अज्ञात हमलावरों ने एक वेल्डिंग की दुकान पर फायरिंग की थी। कुरालिया गांव निवासी शिकायतकर्ता हरसिमरन सिंह ने बताया था कि वह खेती-किसानी करते हैं। 22 अगस्त को वे कंवलजीत सिंह की वेल्डिंग दुकान पर मौजूद थे। तभी बाइक सवार 2 युवकों ने तीन राउंड फायरिंग की। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। सिलसिलेवार जानिए कैसे हुई मुठभेड़… डीएसपी बोले- कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता
अमृतसर देहात पुलिस के डीएसपी गुरविंदर सिंह औलख ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कौन है गैंगस्टर जीवन, जिससे जुड़े दोनों के तार
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इन दोनों का संबंध पंजाब के गैंगस्टर जीवन फौजी से है। दोनों गिरोह में सक्रिय थे और कई वारदातों में पहले भी शामिल रह चुके हैं। वहीं, जीवन फौजी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी है।
गैंगस्टर जीवन फौजी उर्फ स्वर्ण सिंह, पंजाब पुलिस के रिकॉर्ड में जीवन का नाम एक वांछित आतंकी और भगोड़े सैनिक के रूप में दर्ज है। पुलिस डोजियर के अनुसार, उसके खिलाफ पंजाब में 12 से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। इनमें से कई मामले ग्रेनेड हमलों, आतंकी गतिविधियों, जबरन वसूली और हथियारों की तस्करी से जुड़े हैं। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, वह पंजाब में 7 ग्रेनेड हमलों में शामिल रहा है, जिनमें से एक अजनाला इलाके में हुआ था। उस पर आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) नेटवर्क के लिए काम करने का भी आरोप है। पुलिस ने उसके “टॉप ब्रैकेट टेररिस्ट” की श्रेणी में रखा है।

लुधियाना में गोदाम में लगी आग:आतिशबाजी की चिंगारी से भड़की, दमकल की 3 गाड़ियां बुझाने में जुटीं

लुधियाना में गोदाम में लगी आग:आतिशबाजी की चिंगारी से भड़की, दमकल की 3 गाड़ियां बुझाने में जुटीं लुधियाना के ताजपुर गांव में रविवार दोपहर खो (कपड़े के टुकड़े ) के गोदाम में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, खुले प्लांट में पड़ी सामग्री पर आतिशबाजी की चिंगारी गिरने से आग लगी। आग इतनी तेजी से फैल गई कि दो और दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ीं। देखते ही देखते लपटों ने पूरा गोदाम घेर लिया। गोदाम मालिक को भारी आर्थिक नुकसान दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग पर नियंत्रण पाया जा रहा है। गोदाम मालिक को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

फरीदकोट में साढ़े 18 क्विंटल मिलावटी मिठाई सील:295 किलो मिल्क केक-खोया बर्फी नकली, पुलिस-फूड सेफ्टी टीम की छापेमारी; सैंपल लैब भेजे

फरीदकोट में साढ़े 18 क्विंटल मिलावटी मिठाई सील:295 किलो मिल्क केक-खोया बर्फी नकली, पुलिस-फूड सेफ्टी टीम की छापेमारी; सैंपल लैब भेजे पंजाब में फरीदकोट जिला पुलिस ने सूचना के आधार स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम को साथ लेकर शनिवार रात स्थानीय गुरू तेग बहादुर नगर में एक घर मे चलाई जा रही मिठाई फैक्ट्री में छापा मारकर वहां से करीब साढ़े 18 क्विंटल संदिग्ध मिलावटी मिठाई की खेप बरामद की है। इन मिठाइयों में 115.5 किलो मिल्क केक, 180 किलो खोया बर्फी और 16 क्विंटल सोन पापड़ी शामिल है जिसके सैंपल लेकर जांच के लिए खरड़ लैब में भेज दिए हैं और मिठाइयों को सील कर दिया है। जानकारी के अनुसार एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में दिवाली के चलते फरीदकोट पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। भारी मात्रा में मिलावटी मिठाई मिली स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीमों के साथ मिलकर मिलावटखोरों और घटिया मिठाइयां व दूध से बने उत्पाद बेचने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में एसपी हेडक्वार्टर मनविंदर बीर सिंह व डीएसपी तरलोचन सिंह की निगरानी में थाना सिटी फरीदकोट पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम ने संयुक्त रूप से गुरु तेग बहादुर नगर, फरीदकोट में एक मिठाई बनाने की जगह पर दबिश देकर भारी मात्रा में मिलावटी मिठाई और अन्य सामग्री बरामद की है। साथ ही यहां से बीकानेरी लिखे सोन पापड़ी के खाली डिब्बे भी बरामद किए है और आशंका जताई जा रही है कि यहां पर बीकानेरी सोन पापड़ी की पैंकिग तैयार की जा रही थी। रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई-फूड सेफ्टी अफसर इस मामले में फूड सेफ्टी ऑफिसर हरविंदर सिंह ने बताया कि यह फैक्ट्री नरेन्द्र कुमार नामक व्यक्ति द्वारा चलाई जा रही है। हालांकि उसने फूड सेफ्टी एक्ट के तहत लाईसेंस लिया हुआ है पर उसके द्वारा स्वास्थ्य विभाग के मापदंडों की पालना नहीं की जा रही है। पुलिस की सूचना के आधार पर उनकी टीम ने यहां पर मिठाई सील कर सभी सैंपलों को जांच के लिए लैब भेज दिए है और उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साफ सफाई की व्यवस्था न होने पर सेक्शन 56 फूड सेफ्टी एक्ट के तहत उनका चालान भी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी की देखें PHOTOS…

लुधियाना में कारोबारी के घर पर फायरिंग:गैंगस्टर कौशल चौधरी गैंग के नाम की पर्ची मिली, 5 करोड़ की मांगी फिरौती

लुधियाना में कारोबारी के घर पर फायरिंग:गैंगस्टर कौशल चौधरी गैंग के नाम की पर्ची मिली, 5 करोड़ की मांगी फिरौती लुधियाना के थाना डाबा इलाके में लोहारा पुल के नजदीक गांव बुलारा में एक कारोबारी के घर के बाहर सुबह 3 बजे बदमाशों ने गोलियां चलाई। फायरिंग के दौरान कारोबारी के घर की बालकनी के शीशे बुरी तरह टूट गए और घर की दीवारों पर भी गोलियों के निशान मिले। जानकारी के अनुसार, फायरिंग में लगभग 15 से 20 राउंड फायर किए गए। घटना स्थल से एक पर्ची भी बरामद हुई है, जिसमें गैंगस्टर कौशल चौधरी ग्रुप और 5 CR (करोड़) लिखा था। इस पर्ची से घटना को गैंगस्टर की फिरौती से जोड़कर देखा जा रहा है। मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके और जल्द कार्रवाई की जा सके। रियल एस्टेट का करता कारोबारी पीड़ित कारोबारी का नाम नंदलाल है। 2006 में फौज से वह बतौर सूबेदार की पोस्ट से रिटायर हो गया था। लुधियाना में अब रियल एस्टेट का काम करता था। नंदलाल के परिवार में दो बेटे है। एक बेटा डॉक्टर है तो दूसरा बेटा बैंक में मैनेजर है।

पंजाबी सिंगर दिलजीत बोले-पटाखों की आवाज से अब डर लगता:परिवार से दूर होकर दिवाली नहीं मनाई, पहले एक महीने से तैयारी में लग जाते

पंजाबी सिंगर दिलजीत बोले-पटाखों की आवाज से अब डर लगता:परिवार से दूर होकर दिवाली नहीं मनाई, पहले एक महीने से तैयारी में लग जाते पंजाब के फेमस सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने दिवाली से जुड़ी अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि कभी यह उनका सबसे पसंदीदा त्योहार हुआ करता था, लेकिन परिवार से अलग होने के बाद उन्होंने दिवाली मनाना छोड़ दिया। दिलजीत ने बताया कि बचपन में दिवाली की तैयारियां एक महीने पहले से शुरू हो जाती थीं। उनका घर, गांव और गलियां रोशनी से जगमगाती थीं। वे पटाखे चलाते, घर सजाते और अपने गांव जालंधर के दोसांझ कलां में गुरुद्वारे, शिव मंदिर, दरगाह और गुगा पीर स्थान पर दीए जलाने जाते थे। शाम चार बजे से ही त्योहार की शुरुआत हो जाती थी और देर रात तक जश्न चलता था। उन्होंने कहा कि जब वे परिवार के साथ थे, दिवाली उनके जीवन का सबसे उजला दिन होता था। लेकिन समय के साथ जब वे परिवार से अलग हुए, तो भीतर से एक खालीपन महसूस हुआ और तभी से उन्होंने दिवाली मनाना बंद कर दिया। अब पटाखों की आवाज उन्हें डराने लगी है। 3 पॉइंट में दिलजीत दोसांझ ने दिवाली को लेकर क्या कहा.. दिलजीत दोसांझ से जुड़ी इस साल की चर्चित बातें

पंजाबी सिंगर बाबू सिंह मान की पत्नी का निधन:आज फरीदकोट में हाेगा अंतिम संस्कार; सिंगर हरभजन सिंह की चाची थीं

पंजाबी सिंगर बाबू सिंह मान की पत्नी का निधन:आज फरीदकोट में हाेगा अंतिम संस्कार; सिंगर हरभजन सिंह की चाची थीं पंजाबी सिंगर बाबू सिंह मान की पत्नी गुरनाम कौर का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे फरीदकोट जिले के गांव मराड़ में किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता अमितोज मान उनके बेटे हैं। यह जानकारी पंजाबी सिंगर हरभजन सिंह मान ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी है। उन्होंने लिखा कि हमारी आंटी गुरनाम कौर, पत्नी बाबू सिंह मान (मराड़ा वाले), का स्वर्गवास हो गया है। उनका संस्कार दोपहर 2 बजे होगा। इस साल पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री ने कई हस्तियों को खोया पिछले कुछ दिनों में पंजाबी म्यूजिक और टीवी इंडस्ट्री ने कई दिग्गज हस्तियों को खो दिया है। सबसे पहले हास्य कलाकार जसपिंदर भल्ला बीमारी के कारण जिंदगी की जंग हार गए थे। इसके बाद संगीत सम्राट चरणजीत सिंह का निधन हो गया, जो लिवर कैंसर से पीड़ित थे। इसी बीच सिंगर राजविंदर जवंदा की सड़क हादसे में घायल होने के बाद मौत हो गई। वहीं, पंजाब के मशहूर शाकाहारी बॉडी बिल्डर और फिल्म पर्सनालिटी वरिंदर सिंह घुम्मन का भी देहांत हो गया। इसके बाद प्रसिद्ध अलगोजा वादक करमजीत सिंह बग्गा की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

Punjab Government ने किसानों को दिया तोहफा — 7,472 Crore रुपये की अदायगी, 100% धान Lifting Completed

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को राज्य में चल रही धान खरीद प्रक्रिया की समीक्षा की और…