पंजाब में अगले 5 दिन मौसम शुष्क:बठिंडा का न्यूनतम तापमान 15.6°C, पराली के अब तक 241 मामले, प्रदूषण बढ़ा

पंजाब में अगले 5 दिन मौसम शुष्क:बठिंडा का न्यूनतम तापमान 15.6°C, पराली के अब तक 241 मामले, प्रदूषण बढ़ा पंजाब में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि अगले 5 दिन मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा है। वहीं तापमान भी सामान्य बना हुआ है। बठिंडा में सबसे अधिक 35.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। राज्य के न्यूनतम तापमान की बात करें तो अभी भी ये सामान्य से 1.6 डिग्री तक अधिक गर्म है। न्यूनतम तापमान भी बठिंडा में ही 15.6 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम में आ रहे बदलावों के बीच पंजाब का तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। दिवाली के दिन ये और बढ़ने की संभावना है। (पूरी खबर पढ़ें) लुधियाना में DIG हरचरण भुल्लर पर नई FIR: फार्महाउस से 108 शराब की बोतलें-17 कारतूस मिले पंजाब पुलिस के DIG हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ लुधियाना में एक नया मामला दर्ज हुआ है। CBI ने भुल्लर के गांव बोंदली स्थित फार्महाउस ‘विरसात लोकेशंस महल फार्म’ की चैकिंग की। इस दौरान अधिकारियों को वहां से अवैध रूप से रखी गई 108 शराब की बोतलें मिलीं, जिनकी कीमत करीब 2.89 लाख रुपए आंकी गई है। इसके अलावा फार्महाउस से 17 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, यह फार्महाउस पहले प्री-वेडिंग शूट, गानों की शूटिंग और शादियों के लिए किराए पर दिया जाता था। सीबीआई इंस्पेक्टर रोमीपाल के बयान पर एफआईआर दर्ज की है। CBI ने भ्रष्टाचार के मामले में भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद ही यह छापा मारा था। बरामद शराब को आबकारी निरीक्षक विजय कुमार और मेजर सिंह के हवाले किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद अवैध कारतूसों के चलते एफआईआर में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

सीबीआई ने डीआईजी भुल्लर का रिमांड क्यों नहीं लिया:सुखबीर बादल ने उठाए सवाल, पंजाब सरकार को भी घेरा, मामले को दबाने की कोशिश

सीबीआई ने डीआईजी भुल्लर का रिमांड क्यों नहीं लिया:सुखबीर बादल ने उठाए सवाल, पंजाब सरकार को भी घेरा, मामले को दबाने की कोशिश पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत केस में सीबीआई ने अरेस्ट किया। जबकि उनके घर से करोड़ों रुपए और ज्वेलरी मिली है। लेकिन अदालत में एजेंसी ने एक दिन का भी रिमांड नहीं लिया है। अब इसी मामले पर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आखिर रिमांड क्यों नहीं मांगा गया। वहीं, पंजाब सरकार इस मामले में चुप है। क्या इस पूरे मामले को दबाने या किसी को बचाने की कोशिश की जा रही है? सुखबीर बादल ने अपने साेशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर, मुख्य रूप से तीन प्वाइंट उठाएं हैं, जो कि इस प्रकार है – 1. 48 घंटे से चुप क्यों बैठे हैं -पंजाब में एक डीआईजी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया और सीबीआई की तलाशी में 7.5 करोड़ रुपए नकद, 2.5 किलो सोना, 25 लग्ज़री घड़ियां और 50 से ज़्यादा अचल संपत्तियों के डॉक्यूमेंट बरामद हुए।इन तस्वीरों ने राज्य में सभी को चौंका दिया है, लेकिन गृह विभाग का प्रभार भी संभाल रहे मुख्यमंत्री 48 घंटे बीत जाने के बाद भी चुप हैं! क्यों? सीबीआई ने रिमांड क्यों नहीं लिया विजिलेंस (मुख्यमंत्री के नेतृत्व में) क्या कर रहा था या क्या उन्हें मुख्यमंत्री के निर्देश पर आंखें मूंद लेनी थीं?एक और अभूतपूर्व घटना जिसने राज्य के लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है, वह यह है कि इतनी बड़ी बरामदगी के बावजूद सीबीआई ने डीआईजी की एक दिन की भी पुलिस रिमांड नहीं मांगी! पैसा किसकी तिजोरी भरने के लिए था हमें कैसे पता चलेगा कि पैसा कहां से आया और आखिरकार किसकी तिजोरी भरने के लिए था? क्या कोई कवरअप और सुरक्षा अभियान शुरू किया गया है?

PSPCL अधिकारियों के अपहरण मामले में खुलासा:आरोपियों ने रिमांड में कबूला-1 महीने पहले रची साजिश,22 दिन पहले की रेकी

PSPCL अधिकारियों के अपहरण मामले में खुलासा:आरोपियों ने रिमांड में कबूला-1 महीने पहले रची साजिश,22 दिन पहले की रेकी पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के दो अधिकारियों के अपहरण होने और 7.20 लाख रुपये वसूलने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया है। दो आरोपियों का पुलिस को दो दिन का रिमांड मिला है। रिमांड दौरान इन बदमाशों ने कबूल किया कि वे पिछले एक महीने से साजिश रच रहे थे। उन्होंने तैयार की साजिश को अंजाम देने से पहले 22 दिन तक रेकी की थी। वर्दियां बेचने वालों की भी तलाश में पुलिस आरोपियों के मोबाइल से उनकी पुलिस वर्दी में तस्वीरें मिली है। पुलिस अब उन लोगों की तलाश में जहां से इन्होंने ये वर्दियां खरीदी है। DSP दाखा वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि उन्होंने दाखा में इन दो PSPCL अधिकारियों को क्यों निशाना बनाया। सभी आरोपी पटियाला के रहने वाले आरोपियों में से दो-पटियाला के रंजीत नगर के अमनदीप सिंह उर्फ राजवीर उर्फ अमन राजपूत और पटियाला के त्रिपाड़ी के गुरविंदर सिंह उर्फ गगन, जबकि उनके दो सहयोगी पटियाला के किला चौक के विनय अरोड़ा और पटियाला के सफाबादी गेट के ब्रह्मप्रीत सिंह हैं। जबरन वसूली रकम को बांटने के लिए हुए थे एकत्रित डीएसपी खोसा ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों को पटियाला से गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से एक टोयोटा इनोवा बरामद की, जहां वे सभी के बीच जबरन वसूली की रकम बांटने के लिए इकट्ठा हुए थे। डीएसपी ने कहा कि आरोपियों ने खुद को उद्योगपति बताकर दाखा में PSPCL अधिकारियों से संपर्क किया और प्लास्टिक की बोतल उत्पादन फैक्ट्री के लिए नए बिजली कनेक्शन लेने के लिए संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की। 13 अक्तूबर को बदमाशों ने की वारदात 13 अक्टूबर को उन्होंने PSPCL दाखा में उप-मंडल अधिकारी (एसडीओ) जसकिरनप्रीत सिंह और एक्सईएन रवि कुमार चोपड़ा से संपर्क किया। आरोपियों ने खुद को स्पेशल टास्क फोर्स विजिलेंस विंग का कर्मचारी बताया और एसडीओ जसकिरनप्रीत सिंह और एक जूनियर इंजीनियर परमिंदर सिंह को फंसा लिया। इस मामले में जब एक्सईएन ने जालसाजी का आभास हुआ तो वह पहले ही कार्यालय छोड़ कर चले गए थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने दोनों को एक कार में अगवा कर लिया और उनके परिवारों को उनकी रिहाई के लिए 20 लाख रुपए की व्यवस्था करने के लिए मजबूर किया। परिवार केवल 7.20 लाख रुपये की व्यवस्था कर सका। आरोपियों ने पैसे लिए और अधिकारियों को रिहा कर दिया। कई वेब चैनलों के मिली पहचान पत्र
डीएसपी ने आगे कहा कि आरोपियों ने उन्हें अपहरण करने से पहले कनेक्शन के बारे में पूछताछ करने के लिए फोन किया था। नंबरों को ट्रेस करते हुए पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से वेब चैनलों के पहचान पत्र भी बरामद किए हैं।

लुधियाना में DIG भुल्लर पर FIR दर्ज:CBI ने फार्महाउस पर दी दबिश,अवैध शराब और 17 जिंदा कारतूस बरामद

लुधियाना में DIG भुल्लर पर FIR दर्ज:CBI ने फार्महाउस पर दी दबिश,अवैध शराब और 17 जिंदा कारतूस बरामद रोपड़ रेंज के DIG आईपीएस हरचरन सिंह भुल्लर की मुश्किलें बढ़ गई हैं क्योंकि लुधियाना के कस्बा समराला में पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है। CBI ने उनके फार्महाउस गांव बोंदली स्थित आलीशान फार्महाउस विरसात लोकेशंस महल फार्म में चैकिंग की। फार्म हाउस से CBI के अधिकारियों को अवैध रूप से शराब की बोतलें मिली है। CBI को मिले 108 शराब की बोतलें,17 जिंदा कारतूस FIR के अनुसार CBI ने फार्महाउस से अवैध रूप से रखी गई 2.89 लाख रुपये की 108 बोतलें शराब बरामद की हैं। इसके अलावा DIG के फार्महाउस से 17 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, फार्महाउस को कुछ समय पहले प्री-वेडिंग शूटिंग, गानों की शूटिंग और शादियों के लिए किराए पर दिया जाता था। CBI के इंस्पेक्टर रोमीपाल के बयान के बाद FIR दर्ज की गई है। आबकारी अधिनियम के तहत हुआ मामला दर्ज CBI ने भ्रष्टाचार के मामले में भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद आलीशान फार्महाउस पर छापा मारा। CBI को फार्महाउस से महंगी शराब की बोतलें मिलीं। CBI ने शराब को आबकारी निरीक्षक विजय कुमार और आबकारी निरीक्षक मेजर सिंह को समराला पुलिस की मौजूदगी में सौंप दिया। भुल्लर के खिलाफ समराला पुलिस स्टेशन में आबकारी अधिनियम की धारा 61, 1 और 14 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार DIG भुल्लर की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं क्योंकि पुलिस अवैध रूप से 17 जिंदा कारतूस रखने के लिए FIR में आर्म्स एक्ट अधिनियम की धाराएं जोड़ सकती है। भुल्लर को 16 अक्टूबर को CBI ने मंडी गोबिंदगढ़ स्थित एक स्क्रैप डीलर आकाश बत्ता से 8 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 7.5 करोड़ रुपए नकद, 2.5 किलो सोने के आभूषण और रोलेक्स और राडो सहित 26 लग्जरी कलाई घड़ियां बरामद हुई हैं। DIG और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर पंजाब के विभिन्न स्थानों पर स्थित 50 अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। समराला के DSP तरलोचन सिंह ने विकास की पुष्टि की।

पंजाब में अगले 5 दिन साफ रहेगा मौसम:बठिंडा सबसे अधिक गर्म जिला; पराली जलाने के मामले घटे, लेकिन प्रदूषण बढ़ रहा

पंजाब में अगले 5 दिन साफ रहेगा मौसम:बठिंडा सबसे अधिक गर्म जिला; पराली जलाने के मामले घटे, लेकिन प्रदूषण बढ़ रहा पंजाब में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि अगले 5 दिन मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा है। वहीं तापमान भी सामान्य बना हुआ है। बठिंडा में सबसे अधिक 35.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। राज्य के न्यूनतम तापमान की बात करें तो अभी भी ये सामान्य से 1.6 डिग्री तक अधिक गर्म है। न्यूनतम तापमान भी बठिंडा में ही 15.6 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम में आ रहे बदलावों के बीच पंजाब का तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। दिवाली के दिन ये और बढ़ने की संभावना है। पराली जलाने के मामलों में आई कमी
पंजाब में पराली जलाने के मामलों में इस सीजन में भारी कमी देखने को मिली है। शनिवार को राज्य में पराली जलाने की 33 घटनाएं हुईं, जो मौजूदा खरीफ सीजन में एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। अब तक कुल 241 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जबकि पिछले साल इसी तारीख तक 1,348 और 2023 में 1,407 मामले सामने आए थे। इस तरह आंकड़ों में भारी गिरावट है। तरनतारन में एक दिन में 23 मामले आए सामने
तरनतारन सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां 24 घंटे में 23 मामले रिपोर्ट हुए। इस सीजन में अब तक तरनतारन में 88, अमृतसर में 80, फिरोजपुर में 16, पटियाला में 11, संगरूर में 7, कपूरथला में 6, बरनाला में 5, मलेरकोटला, गुरदासपुर और जालंधर में 4-4, एसएएस नगर में 3, बठिंडा, फरीदकोट, फाजिल्का, होशियारपुर, लुधियाना में 2-2, जबकि फतेहगढ़ साहिब, मंसा और एसबीएस नगर में 1-1 मामला सामने आया। राज्य के 23 में से 19 जिलों में कम से कम एक पराली जलाने की घटना रिपोर्ट की गई है। दिवाली के पास आते ही बढ़ने लगा प्रदूषण दिवाली के पास आते ही पंजाब के प्रदूषण में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। पंजाब का औसत AQI 141 तक पहुंच गया है। यानी कि, पंजाब के शहर यलो अलर्ट पर हैं।

तरनतारन उप-चुनाव, 23 नामांकन हुए:नीटू शटरांवाला अनपढ़, पारिवारिक आय 13.75 लाख; मनदीप का परिवार 1.27 करोड़ का मालिक; दोनों बिना कार के

तरनतारन उप-चुनाव, 23 नामांकन हुए:नीटू शटरांवाला अनपढ़, पारिवारिक आय 13.75 लाख; मनदीप का परिवार 1.27 करोड़ का मालिक; दोनों बिना कार के तरनतारन के उप-चुनावों के लिए नामांकन के 6 दिन पूरे हो चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक मात्र 26 आवेदन ही मिले हैं। लेकिन इनमें अधिकतर रिपीट व कवरिंग कैंडिडेट हैं, जिन्हें स्क्रूटनी व वापसी के समय हटा दिया जाएगा। अभी तक सभी प्रमुख पार्टियों ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया स्टार नीटू शटरांवाला ने भी अपना 12वां नामांकन भरा है। नामांकन में दी जानकारी के अनुसार, आजाद उम्मीदवार बने नीटू शटरांवाला की पारिवारिक आय तो 13.75 लाख है, लेकिन ना तो उनके पास कोई घर है, ना कार और ना ही गेहना। इतना ही नहीं, नीटू अनपढ़ भी है और पूरा एफिडेविट उन्होंने अंग्रेजी में भरा है। इसके अलावा खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे के उम्मीदवार मनदीप सिंह मैदान में हैं। तरनतारन विधानसभा सीट पूर्व विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हो गई थी। मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP), कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल के अलावा खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे के उम्मीदवारों के बीच है। जानें नीटू शटरांवाले ने अपने नामांकन हल्फनामे में क्या भरा 41 साल के नीटू ने बताया कि ये उनका 12वां नामांकन है। वे शाह सिकंदर महल्ला जालंधर के रहने वाले हैं और अनपढ़ हैं। पांच साल में नीटू की आमदनी ढाई गुणा तक बढ़ चुकी है। ये इनकम उनकी ही नहीं, उनकी पत्नी की भी बढ़ी है। दोनों की इनकम 2021-22 में जहां तकरीबन 5 लाख वार्षिक थी, वहीं अब 2025-26 में ये आमदनी बढ़कर 13.75 लाख वार्षिक हो चुकी है। नीटू ने बताया कि उन्हें आय शटरिंग व अपने आर्टिस्ट होने के कारण मिल जाती है। लेकिन उनकी पत्नी गृहिणी है और यहीं से उनकी आमदनी भी इकट्ठी हो जाती है। इसके अलावा ना तो उनके पास व ना ही उनकी पत्नी के पास कोई प्रॉपर्टी, वाहन और खेत-खलिहान हैं। करोड़ों के मालिक, लेकिन बिना कार के 39 साल के मनदीप सिंह अमृतसर के कोट बाबा दीप सिंह के रहने वाले हैं। परिवार की इनकम 13.61 लाख है, जो चार साल पहले 2021-22 में 9.24 लाख रुपए रही। मनदीप सिंह पर आज तक कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया है। उनकी चल संपत्ति 52 लाख है, जबकि अचल प्रॉपर्टी 75 लाख रुपए के करीब है। 10वीं पास मनदीप सिंह की छवि बेदाग है। उनके पास कोई कार नहीं है, जबकि उनकी पत्नी के पास 8 तोले व उनके पास 3 तोल ही सोना है।

थार चालक को पकड़ नहीं पाई पुलिस

थार चालक को पकड़ नहीं पाई पुलिस जालंधर| रामा मंडी से जंडू सिंघा रोड पर जौहलां गेट के पास तीन दिन पहले थार की टक्कर से पूर्व सरपंच हरदेव सिंह की मौत के मामले में पुलिस अभी तक थार चालक को गिरफ्तार ही नहीं कर पाई। जबकि थार चालक का सारा एड्रेस और जानकारी पुलिस के पास है। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से पारिवारिक मेंबर भी नाखुश हैं। आरोपी थार चालक सवरनजीत सिंह के खिलाफ पुलिस ने मृतक हरदेव सिंह के दामाद के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया है। वहीं अभी संस्कार नहीं किया गया। क्योंकि हरदेव सिंह के बेटे का इंतजार किया जा रहा है जो अमेरिका में रहता है। रविवार को बेटा जालंधर पहुंच जाएगा और उसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार हरदेव सिंह को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई थी। जिस कारण उनकी मौत हो गई। जब थार ने एक्टिवा को टक्कर मारी तो उसके बाद कुछ ही दूरी पर जाकर डिवाइडर पर जा टकराई। जिसके बाद थार को आग लग गई। इस मामले में पुलिस अभी आरोपी की तलाश ही कर रही है।

दिल्ली सीएम से मिले भाजपा नेता आर.पी. सिंह:बम धमाके के दोषी भुल्लर की रिहाई की मांग; अमृतसर मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

दिल्ली सीएम से मिले भाजपा नेता आर.पी. सिंह:बम धमाके के दोषी भुल्लर की रिहाई की मांग; अमृतसर मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से मुलाकात की है और उन्हें एक पत्र भी लिखा है। उन्होंने दविंदर पाल सिंह भुल्लर के मामले की पुनर्विचार की मांग की है। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार मामले को सेंटेंस रिव्यू बोर्ड (SRB) के सामने पेश किए जाने पर जोर दिया है। दिल्ली में हुए बम धमाकों के पीछे के दोषी दविंदर पाल सिंह भुल्लर की अब मानसिक हालत ठीक नहीं है। वे ना तो किसी को पहचानते हैं और ना ही किसी से बातचीत करते हैं। जानें आर.पी. सिंह​​​​​​​ ने क्या लिखा पत्र में दिल्ली सीएम को लिखा गया खत जानिए कौन हैं दविंदर पाल सिंह भुल्लर दविंदर पाल सिंह भुल्लर एक पूर्व इंजीनियरिंग प्रोफेसर हैं, जिनका जन्म 1965 में पंजाब में हुआ था। उन्हें 1993 में दिल्ली में हुए बम धमाके के लिए दोषी ठहराया गया, जिसमें 9 लोगों की मौत और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस हमले का निशाना कांग्रेस नेता एमएस बिट्टा थे। भुल्लर को 2001 में टाडा कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई, लेकिन 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी मानसिक स्थिति और स्वास्थ्य आधार पर सजा को उम्रकैद में बदल दिया। वे पिछले 14 वर्षों से सिजोफ्रेनिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और अमृतसर के अस्पताल में जहरे इलाज हैं। लंबे समय से उनकी रिहाई या संवेदनशील पुनर्विचार की मांग विभिन्न संगठनों और परिजनों द्वारा की जा रही है।

पंजाब DIG से चंडीगढ़ जेल में मिलने कोई नहीं पहुंचा:सब्जी-दाल खा रहे, लुधियाना में FIR, 3 जिलों के 8 पुलिस अधिकारी CBI के रडार पर

पंजाब DIG से चंडीगढ़ जेल में मिलने कोई नहीं पहुंचा:सब्जी-दाल खा रहे, लुधियाना में FIR, 3 जिलों के 8 पुलिस अधिकारी CBI के रडार पर पंजाब पुलिस के DIG हरचरण सिंह भुल्लर रिश्वत केस में चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद हैं। जेल सूत्रों के मुताबिक, अब तक उनसे मिलने के लिए कोई भी पारिवारिक सदस्य नहीं पहुंचा है। वे पूरा दिन जेल में ही रहते हैं और आम कैदियों की तरह ही खाना खा रहे हैं। भुल्लर रात में नीचे जमीन पर गद्दा बिछाकर एक तकिया और चादर के साथ सोते हैं। इधर, लुधियाना के समराला में डीआईजी के भुल्लर के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। CBI ने उनके बोंदली स्थित फार्महाउस पर छापा मारकर 2.89 लाख रुपए मूल्य की 108 शराब की बोतलें और 17 जिंदा कारतूस बरामद किए। मामला आबकारी अधिनियम की धाराओं 61, 1 और 14 के तहत दर्ज हुआ है। पुलिस अब आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़ने पर विचार कर रही है। 16 अक्टूबर को मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी आकाश बत्रा से आठ लाख रिश्वत लेते हुए पहले एजेंट कृष्नु को सेक्टर-21 से पकड़ा गया था। फिर सीबीआई ने साथ जाकर DIG को भी रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। आरोप है कि कृष्नु ही DIG को रिश्वत के लिए शिकार खोजकर देता था। वह DIG का प्राइवेट आदमी है। शुक्रवार को DIG और कृष्नु को चंडीगढ़ स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके साथ प्रदेश सरकार ने उन्हें सस्पेंड भी कर दिया है। 8 पुलिसकर्मियों से हो सकती है पूछताछ
माना जा रहा है कि जिस सुराग पर सीबीआई को सफलता मिली है, उस पर अब ईडी समेत अन्य एजेंसियों की भी नजर है। सीबीआई अपनी जांच का दायरा बढ़ाने की तैयारी में है। तीन जिलों में आठ पुलिस अधिकारियों से पूछताछ हो सकती है। नाश्ते में ब्रेड और चाय ली
सूत्रों के मुताबिक, भुल्लर को शुक्रवार शाम बुड़ैल जेल लाया गया था। उन्हें बैरक नंबर 7 में रखा गया है। रात के भोजन में उन्होंने सब्जी और रोटी खाई, जबकि शनिवार सुबह चाय और ब्रेड ली। दोपहर में दाल, चावल और दो रोटियां खाईं। रात के खाने में आलू की सब्जी व थोड़ा चावल लिया। जेल में पूछताछ का है प्रावधान, प्रोडक्शन वारंट पर भी ला सकती है CBI
CBI के पास हरचरण सिंह भुल्लर से पूछताछ के विकल्प मौजूद हैं। वह अदालत में अर्जी देकर आरोपी अफसर से पूछताछ के लिए जेल में जा सकते हैं। अदालती आदेश के अनुसार जेल में तय जगह पर पूछताछ की जा सकती है। उनके बयान दर्ज किए जा सकते हैं और सवाल जवाब की वीडियो भी हो सकती है। अगर CBI को लगता है कि उन्हें बाहर लाकर पूछताछ करनी है या किसी की शिनाख्त करवानी है तो उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर जेल से बाहर लाया जा सकता है। इसके लिए भी अदालत की तरफ से आदेश जारी किए जाने होते हैं। 3 जिलों के पुलिस अधिकारी रडार पर
रोपड़ रेंज के अधीन रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब के जिले आते हैं। सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान बिचौलिए कृष्नु ने CBI को बताया है कि उसके घर से मिले 21 लाख रुपए भी हरचरण सिंह भुल्लर के ही थे। उसने कुछ डीएसपी के नाम भी बताए हैं, जो पैसे इकट्ठे करके देते थे। बताया जा रहा है कि इन तीन जिलों से आठ DSP सीबीआई की रडार पर हैं। उन्हें पूछताछ के लिए कभी भी बुलाया जा सकता है। यह भी सामने आया हैं कि कई अधिकारी तो चंडीगढ़ छोड़कर रात को पंजाब चले जाते हैं, ताकि CBI की जांच से बचा जा सके।

NCP नेता सिद्दीकी हत्याकांड मास्टरमाइंड जीशान का ऑडियो:बोला- पंजाब में युवाओं को मारा जा रहा, नेपाल‑लद्दाख की तरह प्रोटेस्ट हो

NCP नेता सिद्दीकी हत्याकांड मास्टरमाइंड जीशान का ऑडियो:बोला- पंजाब में युवाओं को मारा जा रहा, नेपाल‑लद्दाख की तरह प्रोटेस्ट हो मुंबई के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टरमाइंड जीशान अख्तर उर्फ जस्सी पुरेवाल पाकिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के संपर्क में है। जीशान इस वक्त कनाडा से रिंदा के लिए ऑपरेटिव के तौर पर काम कर रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आई एक ऑडियो क्लिप में वह युवाओं को सांप्रदायिक नारेबाजी और जेन-Z जैसे प्रोटेस्ट करने के लिए सुनाई दिया। उसने नेपाल और लद्दाख में हुए प्रदर्शनों का हवाला देते हुए पंजाब में लोगों को सड़कों पर उतरने के लिए उकसाया। उसने कहा कि पंजाब में युवाओं को मारा जा रहा है। दैनिक भास्कर इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। अब पढ़िए वीडियो में रिकॉर्डिंग में 3 बड़ी बातें… अब पढ़ें कौन है जीशान अख्तर और कैसे बना गैंगस्टर