SI ने हेड कॉन्स्टेबल को हाथ पकड़ धकेला, VIDEO:कैथल में सिंगर बब्बू मान के मंच पर घटना; समर्थकों को सेल्फी दे रहा था HC

SI ने हेड कॉन्स्टेबल को हाथ पकड़ धकेला, VIDEO:कैथल में सिंगर बब्बू मान के मंच पर घटना; समर्थकों को सेल्फी दे रहा था HC पहले IPS फिर 2 ASI के सुसाइड केसों की वजह से हरियाणा पुलिस सुर्खियों में चल रही है। अब एक वायरल वीडियो से कॉन्ट्रोवर्सी बढ़ती दिख रही है। इसमें पुलिस के सब इंस्पेक्टर राजकुमार राणा पंजाबी सिंगर बब्बू मान के मंच से हेड कॉन्स्टेबल सुनील संधू का हाथ पकड़कर धकेलते दिख रहे हैं। वीडियो कैथल की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में हुए कार्यक्रम का है। ये कार्यक्रम 16 अक्टूबर शाम को था। बताया जा रहा है कि रात 10 बजे के बाद भी कार्यक्रम चला और माहौल कुछ बिगड़ता दिखा तो पुलिस ने इस कार्यक्रम को रुकवा दिया। जिसके बाद बब्बू मान निकल गए। कार्यक्रम रुकवाने में भी राजकुमार राणा (अब इंस्पेक्टर प्रमोट हो गए) की भूमिका थी। यह वीडियो बब्बू मान के जाने के बाद का बताया जा रहा है। अब जानिए…वीडियो में क्या दिख रहा
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि हेड कॉन्स्टेबल सुनील संधू वर्दी में ही मंच पर हैं। उनके साथ कुछ युवा समर्थक सेल्फी ले रहे हैं। तभी अचानक SI राजकुमार राणा पीछे से आते हैं और संधू की बाजू पकड़ कर कहते हैं- परा न जाकै करवा ले (दूसरी तरफ जाकर करवा लो)। उस समय हेड कॉन्स्टेबल सुनील ने SI राजकुमार की इस हरकत का कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद हेड कॉन्स्टेबल सुनील संधू स्टेज से नीचे साइड में आकर खड़े हो गए। वहां पर उनके समर्थकों की भीड़ जुट गई और सेल्फी लेने लगे। उस वक्त भी यह चर्चा रही कि वह पुलिसकर्मी कौन था, जो वहां पर सेल्फी लेने नहीं दे रहा था। वीडियो में युवा कह रहे हैं कि भाई सुनील संधू ने पैसा नहीं कमाया, ये भाईचारा कमाया है, प्यार कमाया है। उनके नाम के नारे भी लगाए। युवा बोले- सुनील हर गरीब की मदद को आगे रहता है
वीडियो में कुछ युवा यह भी कह रहे हैं कि बब्बू मान के साथ सेल्फी नहीं ली। सुनील संधू के एक अच्छा आदमी है और हर समाज के लिए तैयार रहता है। कई गरीब बहनों की शादी करवा चुका है और कई बहनों के भात भर चुका है। तभी इनके साथ सेल्फी ले रहे हैं। हर गरीब की मदद को आगे तैयार रहते हैं। सुनील संधू की विवाद के बाद पोस्ट कॉन्स्टेबल सिंधू ने FB क्या पोस्ट की… संधू बोले- SI की स्टेज पर ड्यूटी नहीं थी
फेसबुक पर डाली गई पोस्ट पर पक्ष जानने के लिए दैनिक भास्कर एप ने हेड कॉन्स्टेबल सुनील संधू से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि यह गलत हरकत थी। उस एसआई राजकुमार की ड्यूटी वहां स्टेज पर ही नहीं थी, जबकि कार्यक्रम खत्म हो गया था। इसके बाद ऐसा करना ठीक नहीं। ड्यूटी से आज शनिवार शाम को ही वापस आया हूं। सोमवार को कैथल SP से मिलूंगा और इस हरकत की SI राजकुमार के खिलाफ कार्रवाई के लिए एप्लिकेशन सौंपूगा। SI पहले भी व्यवहार से विवादों में रहा
सुनील संधू का कहना है कि उस वक्त SI राजकुमार की बब्बू मान के स्टेज पर ड्यूटी ही नहीं थी। कार्यक्रम से पहले पुलिस अधिकारी ने अनाउंसमेंट की थी कि बब्बू मान की टीम के अलावा मंच पर कोई नहीं रहेगा। जब कार्यक्रम खत्म हुआ तो कुछ युवा उनके साथ सेल्फी लेने लगे। तभी वह पीछे से आ गया। मुझे पता ही नहीं चला। SI पहले भी ऐसे व्यवहार से विवादों में रहा है। अब जानिए इंस्पेक्टर राणा ने आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया दी… कैसे सिंगर बब्बू मान का शोक बीच में रुकवाना पड़ा
दरअसल, 16 अक्टूबर को प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पंजाबी सिंगर बब्बू मान का कार्यक्रम था। हालांकि पास से ही एंट्री थी, लेकिन काफी भीड़ जुट गई। शाम ढलते-ढलते यूनिवर्सिटी में माहौल बिगड़ने लगा। युवा बेकाबू होने लगे थे। ऐसे में झगड़े की आशंका थी। इसलिए पुलिस ने शो को बीच में ही रुकवा दिया। सिंगर बब्बू मान को भी बीच में शो छोड़कर मंच छोड़कर निकलना पड़ा था।

नाभा की महिला DSP का मोहाली में एक्सीडेंट:मनदीप कौर और गनमैन घायल; बस्सी पठाना के पूर्व विधायक की बहन का निधन

नाभा की महिला DSP का मोहाली में एक्सीडेंट:मनदीप कौर और गनमैन घायल; बस्सी पठाना के पूर्व विधायक की बहन का निधन पंजाब के मोहाली में नाभा की डीएसपी मनदीप कौर की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। डीएसपी मनदीप कौर गाड़ी से मोहाली आ रही थीं। एयरपोर्ट रोड पर उनकी गाड़ी एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में डीएसपी मनदीप कौर के साथ उनके गनमैन को भी गंभीर चोट लगी है। दोनों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने डीएसपी को दो हफ्ते आराम की सलाह दी है। मनदीप कौर वही अधिकारी हैं, जो कुछ समय पहले किसानों के साथ हुए विवाद के बाद सुर्खियों में आई थीं। डीएसपी मनदीप कौर ने बताया कि वे कल जालंधर से पटियाला आई थीं। यहां से मोहाली जा रही थीं। उन्हें मोहाली एयरपोर्ट से गुजरात के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। रास्ते में एक ट्रैक्टर ट्रॉली उनके आगे चल रही थी। गाड़ी की रफ्तार तेज थी। क्योंकि फ्लाइट का समय नजदीक था। इसी दौरान उनकी गाड़ी ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में आगे बैठा गनमैन जोरदार झटके से विंडशील्ड से टकरा गया, जिससे उसे सिर में चोट आई। जबकि वह पीछे की सीट से आगे गिर गईं, जिससे उनके हाथ में चोट लगी। बस्सी पठाना के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी की बहन का निधन फतेहगढ़ साहिब जिले के बस्सी पठाना से पूर्व विधायक और आम आदमी पार्टी नेता गुरप्रीत सिंह जीपी की बहन नरिंदर कौर का निधन हो गया है। परिवार के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 12 बजे मोहाली के बलौंगी श्मशान घाट में किया जाएगा। इस संबंध में गुरप्रीत सिंह जीपी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट डाली है। मानसा में कुल्हाड़ी के काटकर युवक की हत्या पंजाब के मानसा में पुरानी रंजिश के चलते 30 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक की बेरहमी से दोनों टांगें काट दीं, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें… इंग्लैंड जा रहे जालंधर के युवक की नाव पलटी, समुद्र में डूबने से मौत जालंधर में भोगपुर गांव भटनूरा लुबाना का रहने वाला 29 वर्षीय अरविंदर सिंह इंग्लैंड जाने की कोशिश में जान गंवा बैठा। वह पिछले सात साल से फ्रांस में रह रहा था और इंग्लैंड में बसने का सपना देख रहा था। इसी कोशिश में वह अन्य 80 लोगों के साथ नाव के जरिए समुद्र पार करने निकला था, लेकिन यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। पूरी खबर पढ़ें… अमृतसर में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, निशानदेही के लिए ले गई थी टीम अमृतसर के रणजीत एवेन्यू इलाके में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान क्रॉस फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना रात करीब 1 बजे के बीच हुई। पुलिस बदमाश विक्रम को निशानदेही के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर उसने पुलिस की पिस्टल छीनकर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पूरी खबर पढ़ें.. दिलजीत दोसांझ बोले-KBC की शूटिंग पूरी हुई, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए QR भी लगाया पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ जल्द कौन बनेगा करोड़पति (KBC)-17 में बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर नजर आएंगे। दोसांझ ने खुद ये जानकारी शेयर की। इसके साथ वीडियो भी जारी किया। दिलजीत ने कहा- ऐसे तो इतना पैसा मैं खुद भी दे सकता हूं, मगर केबीसी के जरिए हमारी आवाज देश लेवल तक पहुंचने में आसानी होगी। ये सारा पैसा बाढ़ पीडितों को देंगे। पूरी खबर पढ़ें… जालंधर में बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण के नाम पर बनेगा पार्क, AAP के सेंट्रल हल्का इंचार्ज का ऐलान जालंधर में डीसी और पुलिस कमिश्नर रेजिडेंस पार्क का नाम मशहूर शाकाहारी बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन के नाम पर रखा जाएगा। इस पार्क में वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट बनाए गए हैं, जिनका उद्घाटन 23 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका प्रभारी नितिन कोहली करेंगे। कोहली ने कहा कि जल्द ही एक सड़क और एक चौक का नाम भी वरिंदर सिंह घुम्मन के नाम पर रखा जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

CM Bhagwant Mann ने Britain से मांगी Shaheed Bhagat Singh की rare video footage, investment के लिए भी आमंत्रित किया British investors को

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की दुर्लभ वीडियो फुटेज हासिल करने के लिए ब्रिटेन से…

हरियाणा में पूर्व DGP के बेटे की मौत पर खुलासा:पंजाब का पड़ोसी बोला-पिता-पत्नी में अवैध संबंध, VIDEO बनाकर कहा था मारना चाहते हैं

हरियाणा में पूर्व DGP के बेटे की मौत पर खुलासा:पंजाब का पड़ोसी बोला-पिता-पत्नी में अवैध संबंध, VIDEO बनाकर कहा था मारना चाहते हैं पंजाब के पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना और पंजाब के पूर्व DGP (मानवाधिकार) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत के मामले में एक पड़ोसी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शमशुद्दीन नामक इस पड़ोसी का दावा है कि अकील की पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध थे, जिसमें रजिया सुल्ताना भी शामिल थीं। शमशुद्दीन ने पंचकूला के पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर कहा कि अकील ने 27 अगस्त को एक वीडियो जारी कर इस बात का खुलासा किया था। उसने यह भी कहा था कि परिवार के लोग उसे मारने के लिए साजिशें रच रहे हैं। अकील की 16 अक्टूबर को देर रात पंचकूला में मौत हो गई थी। परिवार ने बताया था कि दवाइयों की ओवरडोज के कारण उसकी तबीयत बिगड़ी थी। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया था। पंचकूला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शमशुद्दीन ने क्या आरोप लगाए… पढ़िए वीडियो में अकील ने क्या कहा था… अब जानिए कैसे हुई अकील की मौत…. पंचकूला में ओवरडोज लेने की बात सामने आई
अकील की गुरुवार रात करीब 9 बजे पंचकूला में दवा की ओवरडोज लेने के कारण मौत होने की बात सामने आई। पुलिस को दिए गए बयान में परिवार के सदस्यों ने बताया कि अकील (35) ने गुरुवार को किसी दवा का सेवन किया था। परिवार के लोगों को वे बेसुध हालत में मिले। इसके बाद उपचार के लिए उन्हें सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। मौत के बाद शव को हरियाणा के पंचकूला सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम किया गया। सहारनपुर में सुपुर्द-ए-खाक किया
परिजन अकील के शव को यूपी के सहारनपुर ले गए है, जहां नमाज-ए-जनाजा के बाद सुपुर्द-ए-खाक किया। अकील हाईकोर्ट में वकील थे। पिता साल 2021 में पंजाब के DGP पद से रिटायर होने के बाद कांग्रेस में सक्रिय हो गए थे। नवजोत सिंह सिद्धू के साथ उनकी काफी नजदीकियां रही हैं। वे सिद्धू के सलाहकार भी रह चुके हैं। पुत्रवधू जैनब रह चुकीं पंजाब वक्फ बोर्ड का चेयरपर्सन
करीब 4 साल पहले जैनब अख्तर को पंजाब वक्फ बोर्ड का चेयरपर्सन बनाया गया था। ये नियुक्ति काफी सुर्खियों में रही थी। उस वक्त पंजाब वक्फ बोर्ड के चेयरपर्सन का पद एक महीने से खाली थी। जैनब अख्तर की नियुक्ति शनिवार यानी छुट्‌टी वाले दिन हुई थी। उनका नाम वक्फ बोर्ड के मेंबर एजाज आलम ने पेश किया था, जिसका अब्दुल वाहिद ने समर्थन किया था। कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं मां रजिया सुल्ताना
रजिया सुल्ताना कांग्रेस की चन्नी सरकार में कैबिनेट मंत्री थीं। रजिया को कांग्रेस ने 2022 में भी अपना प्रत्याशी बनाया था। मलेरकोटला के विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी से मोहम्मद जमील उर रहमान ने कांग्रेस की रजिया सुल्ताना को 21686 वोटों के अंतर से हराया। मोहम्मद मुस्तफा को पांच वीरता पुरस्कार भी मिल चुके हैं। 01985 बैच के IPS, कैप्टन अमरिंदर के करीबी रहे मुस्तफा
1985 बैच के IPS मोहम्मद मुस्तफा कभी कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेहद करीबी थे। मगर, धीरे-धीरे दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। वह सबसे ज्यादा चर्चा में तब आए, जब उन्होंने पंजाब के तत्कालीन सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। कहा था कि उन्हें डीजीपी न बनाए जाने को लेकर अमरिंदर सिंह ने साजिश रची थी। उन्होंने कहा था कि मेरे जैसे निडर, देशभक्त, राष्ट्रवादी और खुद्दार व्यक्ति की खुद्दारी पर चोट की गई। मुस्तफा अपने से जूनियर दिनकर गुप्ता को पंजाब का DGP बनाए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट भी गए थे।

रुद्रप्रयाग में हादसे के बाद BJP विधायक पर भड़कीं महिलाएं:बोलीं- अगली बार वोट नहीं देंगे, MLA बोले- तुम्हारे दम पर नहीं हूं मैं विधायक

रुद्रप्रयाग में हादसे के बाद BJP विधायक पर भड़कीं महिलाएं:बोलीं- अगली बार वोट नहीं देंगे, MLA बोले- तुम्हारे दम पर नहीं हूं मैं विधायक रुद्रप्रयाग जिले के तिलनी कस्बे में हुए सड़क हादसे के बाद नाराज लोगों ने शुक्रवार को विधायक भरत सिंह चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विधायक जब मौके पर पहुंचे तो स्थानीय महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और “विधायक जी मुर्दाबाद” और “इस्तीफा दो” के नारे लगाए। मौके पर हुई तीखी बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें महिलाएं विधायक से जवाब मांग रही हैं कि “आपके क्षेत्र में बार-बार हादसे हो रहे हैं, फिर भी कोई कार्रवाई क्यों नहीं?”वहीं, वीडियो में विधायक महिलाओं को जवाब देते दिख रहे हैं- “मैं तुम्हारे दम पर विधायक नहीं बना हूं।” इस बयान के बाद माहौल और गरम हो गया। महिलाओं ने विधायक के खिलाफ अभद्रता की शिकायत पुलिस को दी है। हालांकि, इस पूरी घटना के बाद भरत सिंह चौधरी मीडिया के सामने भी आए और अपनी सफाई में उन्होंने कहा कि उन्हें तो इस हादसे के बारे में पता तक नहीं था, जब वो मौके पर पहुंचे तो लोग नाराज थे, उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं और उनमें लोगों को उनके अनुसार मुआवजा नहीं मिला था, जिससे वो नाराज थे, ये स्वाभाविक है। वायरल वीडियो में दिखा टकराव घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में महिलाएं सड़क सुरक्षा और प्रशासन की लापरवाही पर विधायक से सवाल करती नजर आ रही हैं। इसी बीच महिलाओं ने विधायक पर पैसे खाने का आरोप लगाया तो विधायक ने कहा – जवाब दूं, ये बोल रहे हैं कि मैंने पैसे खाए मैं बिक गया, अगर ऐसा है तो मैं, मेरी औलाद मेरे बच्चे मेरे नाती पोते नष्ट होंगे यहां पर कोटेश्वर महादेव में और अगर ऐसा नहीं है तो बोलने वाले का होगा महिलाओं ने दी शिकायत, बोली- विधायक ने की अभद्रता स्थानीय महिलाओं ने विधायक भरत सिंह चौधरी के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। उनका कहना है कि जनता से इस तरह की भाषा में बात करना अस्वीकार्य है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि विधायक ने अभद्रता की और अब वे माफी मांगने की बजाय उल्टा बयान दे रहे हैं। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे धरने पर बैठेंगी। अब पढ़िए आखिर क्या है पूरा मामला…. शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे गौचर से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा एक पंजाब नंबर का एक ट्राला तिलनी कस्बे में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहनों में जा घुसा। ट्राले की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो कारें, तीन स्कूटी और एक बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त गुरु रामराय पब्लिक स्कूल के बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे थे। उस समय स्कूल का समय बदला हुआ था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्राला तेज रफ्तार में था और उसने शराब भी पी हुई थी। बाजार मं घुसते ही वह करीब 100 मीटर तक दुकानों और वाहनों को टक्कर मारता हुआ आगे बढ़ता रहा, एक बुलेट बाइक तो ट्राले के नीचे ही फंस गई थी जिसे बाद में पुलिस प्रशासन ने निकलवाया। हादसे जुड़ी कुछ PHOTOS देखिए… ड्राइवर को पकड़ पीटा, मुकदमा दर्ज ट्राले जब रुका तो लोगों ने ड्राइवर को नीचे उतारा और उसकी जमकर पिटाई कर दी, वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्राला चालक रमेश प्रकाश निवासी माणिकपुर, थाना कुंडा, जिला प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश को हिरासत में ले लिया। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Diwali से पहले Punjab Government का बड़ा तोहफ़ा —  flood-affected किसानों को ₹20,000 per acre compensation, सिर्फ 30 दिनों में ₹209 crore जारी

दीवाली से पहले पंजाब के किसानों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की…

PTM पर सरकारी स्कूलों में माता-पिता की मानसिक स्वास्थ्य Checkup! Punjab शिक्षा विभाग की अनूठी पहल!

पंजाब सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार नई और जनहितैषी पहलें कर रही है। इसी क्रम में अब…

पंजाब सरकार ने लिया बड़ा Action! कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान – Coldrif समेत 8 दवाओं पर लगाया कड़ा बैन!

मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ़ कफ सिरप के कारण 14 से 16 बच्चों की दर्दनाक मौत ने पूरे देश को झकझोर…