CM भगवंत मान का केंद्रीय मंत्री बिट्टू पर तीखा वार: कहा- जनता ने नकारा, अब ईमानदार सरकार दे रही है बेहतर सेवाएं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने राज्य की राजनीति, जनता के जनादेश, सरकार के कार्यों और विपक्ष की भूमिका को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार जनता के हित में काम कर रही है और पारदर्शी प्रशासन देने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की जनता ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से बदलाव का समर्थन किया है और वर्तमान सरकार को विकास तथा…

Punjab में विरोध की तैयारी पर सीएम मान का सख्त रुख, बोले – कानून तोड़ा तो होगी कार्रवाई।

पंजाब में किसान संगठनों द्वारा प्रस्तावित विरोध प्रदर्शनों को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। किसान संगठनों ने 6 मई को पटियाला जिले के शंभू थाना परिसर के बाहर प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। प्रस्तावित धरने से पहले राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि ऐसे विरोध प्रदर्शन, जिनसे आम लोगों के दैनिक जीवन और सार्वजनिक सेवाओं पर असर पड़ता है, उन्हें सरकार गंभीरता से देखेगी और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर किसान संगठनों…

Punjab में बारिश और आंधी से गर्मी से राहत, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

पंजाब में पिछले कुछ दिनों से मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश, तेज हवाएं और बादल छाए रहने के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 5 मई के लिए पंजाब के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट लागू रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण…

Punjab में नशा मुक्ति केंद्रों में अब 5000 बेड की सुविधा, सभी होंगे एसी से लैस; CM ने दी चे/ता/व/नी – सेवा में लापरवाही पर अफसरों पर होगी सख्त कार्रवाई।

Punjab सरकार ने नशे के खिलाफ जंग को तेज करते हुए बड़ा कदम उठाया है। राज्य में अब नशा मुक्ति केंद्रों में बेड की संख्या 1500 से बढ़ाकर 5000 कर दी गई है। साथ ही, नए डि-एडिक्शन सेंटर्स खोलने का भी निर्णय लिया गया है। पुराने केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिसमें एयर कंडीशनिंग जैसी व्यवस्थाएं भी शामिल होंगी। जबकि OOAT केंद्रों की संख्या 529 से बढ़कर 565 की गई है। हर जिले में जरूरी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। यह फैसला सरकार की तरफ से तरफ से लिया गया है। सीएम भगवंत मान ने अफसरों…

Punjab में न/शे के खिलाफ बड़ी मुहिम: हर गांव और वार्ड में निकलेगी नशा मुक्ति यात्रा, जनजागरण की होगी शुरुआत।

Punjab में नशा मुक्त अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए सरकार अब नशा मुक्ति यात्रा शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत हर गांव और हर वार्ड को शामिल किया जाएगा। 2 से 4 मई के बीच सभी जिलों में बैठकें आयोजित की जाएंगी, जबकि 7 मई से प्रत्येक गांव और वार्ड में जनसभाएं शुरू होंगी। इस मुहिम को सरपंच, पुलिस और प्रशासन मिलकर आगे बढ़ाएंगे, साथ ही विलेज डिफेंस कमेटियों की भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सीएम मान बोले मिलकर लड़ेंगे यह जंग सीएम भगवंत मान का कहना है कि नशे के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे। क्योंकि…

पेंशन धारकों के लिए बड़ी राहत: Punjab सरकार ने जारी की नई सूचना।

राज्य भर के सेवानिवृत टीचिंग फैकल्टी को लाभ पहुंचाने संबंधी अहम फैसला लेते हुए Punjab सरकार ने 7वें यू.जी.सी. वेतनमान के अनुसार सरकारी कॉलेजो/ विश्वद्यालयों में 1 जनवरी 2016 से पूर्व सेवानिवृत हुए शिक्षकों और अन्य टीचिंग फैकल्टी के लिए पैंशन और पारिवारिक पैंशन में संशोधन को मंजूरी दी है। संशोधित पेंशन 1 जनवरी 2016 से प्रभावी होगी और इस संबंध में अधिसूचना जारी की जा चुकी है। Punjab के उच्च शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जानकारी दी कि इस संशोधन का लाभ लगभग 500 सेवानिवृत्त शिक्षण पेशेवरों को मिलेगा, जिनमें 400 पेंशनर और 100 पारिवारिक पेंशनर शामिल हैं।…

Punjab में शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबर ! हजारों युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानिए कहां मिल रही है नौकरी का शानदार अवसर।

Punjab के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘शिक्षा क्रांति’ कार्यक्रम के तहत एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके अंतर्गत, स्कूली स्तर पर विद्यार्थियों को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से, प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में 2000 पी.टी.आई. अध्यापकों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के भर्ती बोर्ड को स्वीकृति पत्र भेजा जा चुका है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह योग्यता आधारित और पारदर्शी तरीके से संपन्न होगी। Punjab सरकार द्वारा शिक्षा के स्तर…

Punjab: भारत-पाक सीमा पर अलर्ट, अमृतसर बंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद Punjab में पाकिस्तान से सटी सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का जैसे जिलों में भारत-पाक सीमा फैली हुई है। सभी इलाकों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अपनी त्वरित प्रतिक्रिया टीमों (क्यूआरटी) को सतर्क कर दिया है। यहां सतर्कता बढ़ा दी गई है। इस बीच, अमृतसर में अटारी सीमा के माध्यम से पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी की प्रक्रिया जारी है। अटारी सीमा के पास स्थापित चेक पोस्ट पर ट्रैफिक जाम है। बीएसएफ की टीमें लोगों की जांच करने के बाद ही…

Punjab में अफसरों के ट्रांसफर पर लगी टाइम लिमिट, सरकार ने जारी किए नए आदेश।

Punjab सरकार ने तय किया है कि अब सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले हर साल 15 जुलाई से 15 अगस्त के बीच ही किए जाएंगे। इसके बाद सामान्य तबादलों पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में सभी विभागों के प्रमुखों, मंडलायुक्तों और ज़िलाधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। अब तबादले विभाग की तय की गई नीति के अनुसार ही होंगे। हालांकि, सरकार ज़रूरत पड़ने पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किसी भी समय कर सकेगी। राज्य में ऐसे होती है तबादला प्रक्रिया जानकारी के अनुसार, एक तय समय के भीतर कर्मचारियों…

Punjab सरकार का बड़ा फैसला: सीमाओं की रक्षा के लिए 5,500 होम गार्ड और 400 अतिरिक्त जवानों की भर्ती।

Punjab सरकार ने बॉर्डर सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य की सीमाओं पर सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस को सशक्त बनाने के लिए 5,500 होम गार्ड जवानों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा, 400 से ज्यादा अतिरिक्त जवानों की भी भर्ती की जाएगी, जिन्हें सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF), स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स (SDRF) और अन्य सुरक्षा इकाइयों में नियुक्त किया जाएगा। यह महत्वपूर्ण निर्णय मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में लिया गया। इस मीटिंग में पुलिस और प्रशासन के सारे अधिकारी मौजूद रहे। ये जवान सीमा सुरक्षा बल के साथ मिलकर…

पहलगाम हमला: कश्मीर में फंसे पंजाबियों को घर पहुंचाएगी Punjab की मान सरकार।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के बाद Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अपने निवास स्थान पर एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक आयोजित की। मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। Punjab पुलिस को अलर्ट मोड में रखा गया है और सभी पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इन स्थानों पर असैन्य और वर्दीधारी पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा, जो लोग Punjab से कश्मीर पर्यटन के लिए गए थे और वहां फंसे हुए हैं, उन्हें वापस लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।…

Punjab: सरकार का बड़ा फैसला: खेल कोटे के तहत PSPCL में खिलाड़ियों की होगी भर्ती।

Punjab सरकार ने अब खेल कोटे के तहत पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) में खिलाड़ियों को नौकरी देने का निर्णय लिया है। इस पहल के तहत लगभग 60 खिलाड़ियों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए सरकार ने पीएसपीसीएल के खेल प्रकोष्ठ को दोबारा सक्रिय किया है, जिसे वर्ष 2017 में बंद कर दिया गया था। इस संबंध में जानकारी देते हुए विभागीय मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि यह निर्णय मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लिया गया है। जिन पदों के लिए यह भर्ती की जाएगी, उनके बारे में विस्तृत जानकारी सरकार जल्द ही सार्वजनिक…

Punjab सरकार द्वारा “ऑनलाइन एनआरआई मिलनी” का आयोजन, विदेशों में रह रहे पंजाबियों की समस्याओं का हुआ समाधान।

Punjab सरकार के एनआरआई मामलों के विभाग ने विदेशों में रह रहे भारतीय पंजाबियों की समस्याओं के समाधान के लिए “ऑनलाइन एनआरआई मिलनी” का आयोजन किया। यह मिलनी सोमवार सुबह 11 बजे शुरू हुई। जिसमें विदेशों में रह रहे पंजाबियों ने अपनी शिकायतें सरकार के समक्ष रखीं। इस बैठक का आयोजन एनआरआई मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने किया और उन्होंने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया। इस दौरान सबसे ज्यादा मामले जमीन से जुड़े सामने आए। वहीं, एक युवती का मामला भी सामने आया, जिसका पति पैसे ऐंठकर उसे विदेश में अकेला छोड़कर भाग गया। युवती…

Punjab सरकार की डेंगू-मलेरिया रोकथाम योजना: हर जिले में बनेगी समन्वय समिति, मेडिकल छात्र निभाएंगे मास्टर ट्रेनर की भूमिका, ऑनलाइन नशाखोरी पर भी होगी सख्ती।

Punjab सरकार राज्यवासियों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और डायरिया जैसी बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए पूरी सक्रियता से काम कर रही है। इन रोगों की रोकथाम के लिए एक ठोस रणनीति के तहत कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य के सभी जिलों में समन्वय समितियों का गठन किया गया है, जिनमें स्थानीय प्रशासन, जलापूर्ति, सीवरेज और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल हैं। ये सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य करेंगे और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता पहुंचाई जाएगी। Punjab के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने भरोसा जताया है कि इस बार डेंगू के मामलों में 80 प्रतिशत तक की गिरावट…

Punjab में भूजल बचाने की पहल: 15 हजार तालाबों की होगी सफाई, मान सरकार ने जारी किए ₹4573 करोड़।

Punjab के कई छप्पड़ों की दशकों से सफाई नहीं हुई, जिससे बारिश या ओवरफ्लो की स्थिति में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब राज्य सरकार इनकी स्थिति सुधारने की दिशा में कदम उठा रही है। Punjab में लगातार गिरते भूजल स्तर को रोकने के लिए भगवंत मान सरकार जल्द ही 15,000 तालाबों और छप्पड़ों की सफाई करवाएगी। सरकार की कोशिश है कि यह काम मानसून आने से पहले पूरा कर लिया जाए। गांवों के समग्र विकास के तहत पंजाब सरकार ने 4,573 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इसके साथ ही राज्य के गांवों में सीवेज…

Punjab में 15 हजार तालाबों की सफाई का मिशन शुरू, 4573 करोड़ के पैकेज से गांवों की जल व्यवस्था और सीवरेज सुधार पर फोकस।

Punjab सरकार नशे के खिलाफ अभियान के साथ-साथ अब राज्यभर के 15,000 तालाबों की सफाई का बड़ा मिशन शुरू करने जा रही है। यह पहल 4,573 करोड़ रुपये के ‘ग्रामीण पुनर्जागरण पैकेज’ के तहत की जाएगी, जिसे मुख्यमंत्री भगवंत मान की मंजूरी मिल चुकी है। सरकार का दावा है कि गांवों में थापर और सीचेवाल मॉडल को अपनाकर सीवरेज ट्रीटमेंट की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को ज़मीनी स्तर पर उतारने के लिए मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध आज फतेहगढ़ साहिब का दौरा करेंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा,…

Punjab में एक दिन की सरकारी छुट्टी: भीषण गर्मी के चलते स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद, अस्पतालों में विशेष वार्ड तैयार।

Punjab में कल, 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में कामकाज बंद रहेगा। इस संबंध में सरकार द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। चूंकि 19 और 20 अप्रैल को क्रमशः शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा, इसलिए अब सरकारी दफ्तरों से जुड़े कार्य सोमवार को ही निपटाए जा सकेंगे। ऐसे में नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जरूरी सरकारी कार्य आज ही पूरा कर लें। आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी इन दो दिनों में सरकारी कार्यालय पहले से ही…

तेज आंधी, बारिश और हवाओं ने बदला Punjab का मौसम, लोगों को मिली गर्मी से राहत।

पिछले कुछ दिनों से Punjab में चल रही तेज हवाओं, तूफान और बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। राज्य के कई शहरों में झमाझम बारिश हुई है। हालांकि, तेज हवाओं और आंधी के कारण किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं, लेकिन मौसम में आए इस बदलाव ने गर्मी की तपिश को कुछ हद तक कम कर दिया है। रात को बहुत अँधेरा था। कई स्थानों पर बारिश भी हुई। लुधियाना में कल रात मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया। हालांकि, मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है।…

Punjab सरकार ने की 124 नए लॉ अफसरों की भर्ती की घोषणा, मई तक पूरी होगी नियुक्ति प्रक्रिया।

Punjab सरकार ने अब लॉ अफसरों की भर्ती करने का फैसला किया है। सरकार की ओर से 124 लॉ अफसरों की नियुक्ति की जाएगी। ये नियुक्तियां चंडीगढ़ स्थित Punjab एडवोकेट जनरल के कार्यालय और नई दिल्ली स्थित लीगल सेल में की जाएंगी। नियुक्तियां विभिन्न श्रेणियों में की जाएंगी। सरकार की कोशिश है कि मई महीने तक नियुक्तियां कर दी जाएं। इसके लिए जल्द ही पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 232 लॉ अफसरों को हटाया था Punjab सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक इन नियुक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 अप्रैल तक चलेगी। आवेदन संबंधी शर्तें व अन्य सारी…

Punjab: नशा तस्करों के घरों को गिराने की कार्रवाई रहेगी जारी: सीएम मान।

मान ने पटियाला के पंजाबी विश्वविद्यालय में बीआर अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “ड्रग तस्करों द्वारा नशे के पैसे से बनाए गए मकान बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और उन्हें ‘तोड़ दिया जाएगा’।” मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को दोहराया कि राज्य सरकार तब तक नशा तस्करों के घर गिराना जारी रखेगी जब तक कि राज्य से नशे की समस्या का खात्मा नहीं हो जाता। मान ने पटियाला के पंजाबी विश्वविद्यालय में बीआर अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “ड्रग…