बाजवा आज ग्रेनेड बयान पर देंगे पुलिस को जवाब, चंडीगढ़ में Punjab कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन।

Punjab कांग्रेस विधायक और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के 32 बमों से जुड़े बयान को लेकर मोहाली के साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया है। बाजवा आज (मंगलवार) दोपहर 2 बजे मोहाली पुलिस के समक्ष पेश होंगे। इससे पहले, Punjab प्रदेश कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन करेगी, जिसमें पार्टी के सभी विधायक, सांसद, पूर्व विधायक और जिला प्रधान शामिल होंगे। कांग्रेस का कहना है कि बाजवा पर दर्ज किया गया केस बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बाजवा को यह…

Punjab के सरकारी अस्पतालों के समय में बदलाव: 16 अप्रैल से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे सभी स्वास्थ्य केंद्र।

Punjab के सरकारी अस्पतालों का समय 16 अप्रैल यानी बुधवार से समय बदल जाएगा। इस दौरान सभी स्वास्थ्य संस्थाएं सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी। इन सेहत संस्थाओं में सभी जिला अस्पताल, सब डिवीजन अस्पताल, प्राइमरी हेल्थ सेंटर, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, आम आदमी क्लिनिक, आयुष्मान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व ईएसआई अस्पताल शामिल हैं। यह समय 15 अक्टूबर तक लागू रहेगा। रजिस्ट्रेशन काउंटर आधा घंटा पहले खुलेंगे सरकार से मिली जानकारी के अनुसार, गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखकर हर साल समय में बदलाव किया जाता है। इसके पीछे कोशिश यही रहती है कि लोग आसानी…

पटियाला पहुंचे CM भगवंत मान: अंबेडकर जयंती पर यूनिवर्सिटी समागम में शिरकत, छात्रों को बांटी जाएंगी स्कॉलरशिप।.

अंबेडकर जयंती मौके आज (सोमवार) को CM भगवंत मान पटियाला पहुंचे हैं। वह पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित समागम में शिरकत कर रहे हैं। इस दौरान वह एससी भाईचारे के छात्रों को पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप बांटेंगे। सरकार ने 429.24 करोड़ की राशि स्कॉलरशिप तय की गई है। वहीं, CM के समारोह को लेकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। दूसरी तरफ आज राज्य के विभिन्न जिलों में प्रोग्राम आयाेजित किए जा रहे हैं। इसमें आम आदमी पार्टी समेत विभिन्न राजनीतिक पार्टियों में शामिल होंगे। कल भी पटियाला में थे सीएम मान मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को भी पटियाला में मौजूद रहे।…

सुखबीर बादल बोले- 2027 में शिअद की सरकार बनाओ: Punjab को बनाएंगे नंबर वन।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने के बाद सुखबीर सिंह बादल आज (रविवार) तलबंडी साबो पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिअद Punjab की असली प्रतिनिधि पार्टी है। हमारे लिए पंजाब सर्वोपरि है। हमारा लक्ष्य है कि 2027 में पंजाब में फिर से शिअद की सरकार बने। Punjab को देश का अग्रणी राज्य बनाना हमारी जिम्मेदारी है। सुखबीर बादल ने लोगों से वादा किया कि अगर वह इस लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाए, तो जीवन में फिर कभी चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए से बाहर आने के बाद उन पर तरह-तरह के…

Punjab और चंडीगढ़ में 16 अप्रैल से लू का येलो अलर्ट: बठिंडा में पारा 39°C पहुंचा, अस्पतालों में बेड सुरक्षित; 18-19 अप्रैल को फिर से बारिश के आसार।

दो दिन की बारिश के बाद Punjab और चंडीगढ़ के लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन अब मौसम फिर से अपना मिज़ाज बदलने को तैयार है। 16 अप्रैल से अगले तीन दिनों तक क्षेत्र में लू चलने की आशंका जताई जा रही है। बीते 24 घंटों में राज्य का औसत अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है, हालांकि यह अब भी सामान्य स्तर के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें लोगों…

Punjab: मोहाली में प्रताप बाजवा पर FIR दर्ज: ग्रेनेड की सूचना देकर फंसे नेता विपक्ष, स्रोत बताने से किया इनकार, CM ने दी सख्त चेतावनी।

Punjab कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के बाद मुश्किलों में घिर गए हैं। मोहाली के स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बाजवा के खिलाफ बीएनएस की धारा 197 (1) (डी) और 353 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस उनसे मोहाली में पूछताछ कर सकती है। इसके लिए समन जारी किया जा सकता है। दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी के विधायक और सांसद बाजवा के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने सरकार की इस कार्रवाई को गलत…

Punjab: 52 ब//मों के दावे पर घिरे प्रताप सिंह बाजवा, पुलिस ने की पूछताछ, CM मान ने उठाया सवाल – “सूचना कहां से मिली” ?

Punjab विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा द्वारा राज्य में 52 बम आने की जानकारी दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सीएम मान ने सवाल किया है कि जब न तो राज्य की इंटेलिजेंस एजेंसियों को और न ही केंद्र सरकार को इस तरह की कोई सूचना है, तो फिर बाजवा को यह जानकारी कहां से प्राप्त हुई ? प्रताप सिंह बाजवा के इस दावे के बाद Punjab पुलिस की एक टीम उनसे विस्तृत जानकारी लेने उनके आवास पर पहुंची। बाजवा ने भी इस बात की पुष्टि की है और कहा…

Punjab: फिर बदला मौसम का रुख, जानिए आने वाले दिनों का हाल।

Punjab में बारिश से एक दिन राहत के उपरांत फिर मौसम ने करवट लेते हुए एकदम से बढ़े तापमान ने जहां लोगों को परेशान कर दिया, वहीं आने वाले दिनों में तापमान और ज्यादा बढ़ौत्तरी पसीने छुड़ा सकती है। मौसम के विभाग के अनुसार आने वाले 10 दिनों में तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जिससे एयरकंडीशन, कूलर बेचने वालों का कारोबार बढ़ने और लोगों की जेबें ढीली होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। देर शाम को चाहे थोड़ी देर चली ठंडी हवाओं ने राहत जरूर दी, लेकिन आने वाले दिनों में ऐसी संभावना दूर-दूर…

Punjab सरकार पहुंचाएगी ₹51,000 की मदद – देखें कौन-कौन हैं हकदार।

Punjab सरकार की सामाजिक न्याय एवं अल्पसंख्यक कल्याण से जुड़ी ‘आशीर्वाद योजना’ के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में अनुसूचित जातियों और पिछड़ी जातियों से संबंधित परिवारों को कुल 301.20 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस वितरित राशि में से 198.51 करोड़ रुपये अनुसूचित जाति वर्ग के 38,922 लाभार्थियों को तथा 102.69 करोड़ रुपये पिछड़ा वर्ग (बी.सी.) के 20,136 लाभार्थियों को दिए गए हैं। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आशीर्वाद योजना के तहत बेटियों के विवाह…

Punjab: सुखबीर बादल को फिर मिला अकाली दल का नेतृत्व, सज़ा के दौरान चली थी गो//ली।

Punjab से एक बड़ी खबर सामने आई है अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब परिसर के तेजा सिंह समुद्री हॉल में आयोजित पार्टी की बैठक में सुखबीर सिंह बादल को सर्वसम्मति से एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल का अध्यक्ष चुना गया। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ ने बैठक के दौरान उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने समर्थन दिया। इस चुनाव में किसी भी अन्य सदस्य ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं किया, जिससे सुखबीर बादल का चयन बिना विरोध के संभव हो सका। बैठक के दौरान चुनाव अधिकारी गुलजार सिंह रणिके ने औपचारिक रूप…

एन.आई.सी. सर्वर की तकनीकी खराबी से DrivingTest सैंटर का कामकाज ठप, सैंकड़ों आवेदक परेशान।

ऑटोमेटेड DrivingTest सैंटर, नजदीक बस स्टैंड में एन.आई.सी. सर्वर में आए दिन होने वाली तकनीकी खराबी ने लोगों को भारी परेशानियों में डाल दिया है। सर्वर में खराबी के चलते ड्राइविंग टैस्ट ट्रैक पर कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा है जिससे आवेदकों की उम्मीदों को झटका लगा है। इसके चलते सैंकड़ों लोग जो ऑनलाइन अप्वाइमैंट लेकर ड्राइविंग लाइसैंस बनवाने के लिए केंद्र पहुंचे थे, उन्हें निराशा के साथ खाली हाथ लौटना पड़ा। एन.आई.सी. (नैशनल इंफॉर्मेटिक्स सैंटर) के इस सर्वर के खराब हो जाने से DrivingTest की प्रक्रिया पूरी तरह से बाधित हो गई। केंद्र के कर्मचारियों ने सुबह ही…

Punjab: कैबिनेट में छह प्रस्ताव मंजूर: मेडिकल टीचिंग फैकल्टी 65 साल में होंगे रिटायर।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में सीएम आवास पर हुई कैबिनेट की बैठक में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अलॉटियों को राहत दी गई है। सरकार ने वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लाकर पीनल इंटरेस्ट को माफ कर दिया है। Punjab में मेडिकल टीचिंग फैकल्टी की रिटायरमेंट उम्र अब 65 साल होगी। एमबीबीएस और एमडी के छात्रों को पढ़ाने वाले प्रोफेसरों की सेवानिवृत्ति 62 की उम्र में हो जाती थी। इसे तीन साल बढ़ा दिया गया है। इस फैसले से मौजूदा समय में 41 प्रोफेसरों को लाभ मिलेगा। यह अहम फैसला शुक्रवार को Punjab की मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री भगवंत…

Punjab: एससी वर्ग को तोहफा, संविदा पर बन सकेंगे कानून अधिकारी।

Punjab सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह महाधिवक्ता कार्यालय में विधि अधिकारियों के रूप में संविदा नियुक्ति के लिए अनुसूचित जाति समुदाय के सदस्यों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व प्रदान करने के लिए आय मानदंड को आधा करके एक अध्यादेश लाएगी। इस आशय का निर्णय मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया । Punjab में अनुसूचित जाति समुदाय के वकीलों के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण है, जिसके तहत राज्य को अटॉर्नी जनरल कार्यालय में 58 सदस्यों को विधि अधिकारी के रूप में नियुक्त करने की अनुमति है। हालांकि, राज्य की बागडोर संभालने के बाद, आप…

Punjab: सरकारी कर्मचारियों पर मान सरकार की कड़ी नजर, लिया कड़ा एक्शन – अब हो जाएं सतर्क।

Punjab सरकार जहां एक ओर राज्य से नशे को खत्म करने के लिए कड़े प्रयास कर रही है, वहीं सरकारी कार्यालयों में ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी लगातार शिकंजा कस रही है। ऐसा ही एक मामला सरहदी ब्लॉक नारोट जैमल सिंह से सामने आया है, जहां पंचायत विभाग के ब्लॉक डेवेलपमेंट एंड पंचायत ऑफिसर (BDPO) दिलबाग सिंह को ड्यूटी में कोताही और अनुपस्थित रहने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 4 फरवरी को डिप्टी कमिश्नर पठानकोट, श्री अदित्य उप्पल द्वारा बीडीपीओ के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच की…

Punjab में छोटे मूल्यवर्ग के नोटों की किल्लत बनी बड़ी समस्या, आम जनता हो रही है परेशान।

Punjab में छोटे मूल्यवर्ग के करंसी नोटों विशेष रूप से 10, 20 और 50 की भारी किल्लत से लोग परेशान हैं, जो गंभीर समस्या बन गई है। रोज़मर्रा की जरूरतों और लेन-देन में इन नोटों की अनुपलब्धता के कारण छोटे दुकानदारों, ऑटो-रिक्शा चालकों, सब्ज़ी विक्रेताओं और विशेषकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जहाँ 100, 200 और 500 रुपये के नोट बाजार में पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं, वहीं 10 और 20 रुपये जैसे छोटे नोटों की कमी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। ग्राहकों को मजबूरी में…

Punjab में मौसम ने ली करवट, बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट जारी।

गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच Punjab में मौसम ने रुख बदल लिया है। गुरुवार को राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को तपती गर्मी से कुछ राहत मिली। पटियाला जिले में ओलावृष्टि भी देखने को मिली, जिसके बाद कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आज भी Punjab के कई हिस्सों में आसमान में बादल छाए हुए हैं और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश जारी है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हो रहा है। इसके चलते हिमाचल प्रदेश…

Punjab: CM भगवंत मान ने माझा क्षेत्र को दिया 135 करोड़ रुपए का तोहफा।

Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज स्थानीय मिल्क प्लांट के विस्तार के लिए 135 करोड़ रुपए की लागत वाली परियोजना का नींव पत्थर रखा। इस परियोजना से लस्सी, दही और विभिन्न स्वादों वाले दूध सहित अन्य उत्पादों के उत्पादन की क्षमता में वृद्धि होगी। इस परियोजना का नींव पत्थर रखने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन पहले की सरकारों के दौरान कभी नहीं देखे गए क्योंकि उस समय के सत्ताधारी आम लोगों की बजाय केवल अपने परिवारों की ही परवाह करते थे। उन्होंने कहा कि अब हर दिन ऐसे आयोजन हो…

Punjab: सीएम भगवंत सिंह मान ने किसानों के हित में लिया बड़ा फैसला, 12 अप्रैल को लुधियाना में आयोजित होगी विशेष किसान मिलनी।

प्रदेश के किसानों के हित में एक बड़ा व मिसाली फैसला लेते हुए Punjab के सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के किसानों को धान की बेहतर पैदावार हासिल करने के लिए प्रदेश के कृृषि वैज्ञानिक किसानों को जागरूक करेंगे। इसके लिए 12 अप्रैल को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में एक विशेष किसान मिलनी आयोजित की जाए। सीएम ने उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री ने यहां अपने सरकारी आवास पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह विशेष किसान मिलनी धान की बुआई शुरू होने से पहले किसानों को जागरूक…

Punjab: 20,000 किलोमीटर से अधिक सड़कों की बदलेगी सूरत, CM मान ने दी हरी झंडी।

Punjab के लोगों के लिए एक और बड़ा फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज लिंक सड़कों की मरम्मत के लिए एक विशेष अभियान को हरी झंडी दिखाई, जिसके तहत 4,000 करोड़ रुपये की लागत से 20,000 किलोमीटर लिंक सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज अपने सरकारी आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम लोगों, विशेषकर ग्रामीण आबादी को सुविधा प्रदान करना है, क्योंकि शहरों से आने-जाने तथा माल परिवहन में सम्पर्क सड़कें बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि ये सम्पर्क सड़कें राज्य की अर्थव्यवस्था…

1200 युवाओं को मिलेगी नौकरी: अमृतसर में मिल्कफेड विस्तार परियोजना का शिलान्यास करेंगे CM मान।

पंजाब के अमृतसर में आज 1200 युवाओं को रोजगार की शुरुआत हो रही है। क्योंकि पंजाब सरकार की तरफ से अमृतसर में मिल्कफेड विस्तार परियोजना शुरू की जा रही है और CM मान इसका शिलान्यास करेंगे। पंजाब सरकार की तरफ से बुधवार को कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान अमृतसर में 135 करोड़ रुपये की मिल्कफेड विस्तार परियोजना नींव पत्थर रखेंगे। इस प्रोजेक्ट से किसानों को 370 करोड़ रुपये का फायदा होगा। इस परियोजना से युवाओं को भी लाभ होगा। क्योंकि परिजना शुरू होने से युवाओं को 1200 नई नौरकियां मिलेंगी। इसके अलावा मान सरकार की तरफ…