Punjab के पूर्व DGP के बेटे की मौत! Post-Mortem Report में बड़ा खुलासा! Politics और Conspiracy के आरोपों में उलझा केस

पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर (35) की रहस्यमयी मौत का…

अमृतसर को दहलाने की साजिश नाकाम:2 ISI समर्थित आतंकी गिरफ्तार, रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड बरामद; हमले की थी योजना

अमृतसर को दहलाने की साजिश नाकाम:2 ISI समर्थित आतंकी गिरफ्तार, रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड बरामद; हमले की थी योजना अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर खुफिया कार्रवाई में दो आतंकी आरोपियों महकदीप सिंह उर्फ महक और आदित्य उर्फ आधी को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने एक रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) भी बरामद किया है। पंजाब के DGP गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि ये दोनों आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एक ऑपरेटिव के संपर्क में थे, जिसने इन्हें यह खतरनाक हथियार मुहैया कराया था। इसके अलावा, इनका संपर्क फिरोजपुर जेल में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की से भी था। हमले की थी योजना सूत्रों के मुताबिक, इस RPG का इस्तेमाल एक निर्धारित आतंकी हमले में किया जाना था। इस संबंध में पुलिस स्टेशन घरिंडा, अमृतसर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए जांच जारी है। ISI प्रायोजित आतंक के खिलाफ सख्त रुख DGP ने कहा एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान की ISI द्वारा प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और संगठित अपराध के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के अपने मिशन पर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पंजाब में शांति और सौहार्द बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पंजाब के पूर्व DGP पर बेटे की हत्या की FIR:मंत्री रहीं मां पर भी केस; बेटे का पुराना VIDEO वायरल– कहा, पत्नी मेरी, शादी डैड से

पंजाब के पूर्व DGP पर बेटे की हत्या की FIR:मंत्री रहीं मां पर भी केस; बेटे का पुराना VIDEO वायरल– कहा, पत्नी मेरी, शादी डैड से पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा और उनकी पत्नी व पंजाब की पूर्व मंत्री पत्नी रजिया सुल्ताना पर हरियाणा के पंचकूला में बेटे की हत्या की FIR दर्ज हुई है। मुस्तफा-रजिया के साथ उनकी बेटी और पुत्रवधू को भी आरोपी बनाया गया है। मुस्तफा के बेटे अकील (35) की 16 अक्टूबर की देर रात पंचकूला में मौत हुई थी। तब परिवार ने कहा था कि दवाओं की ओवरडोज से मौत हुई। लेकिन, अकील की मौत के बाद उसका 27 अगस्त का पुराना वीडियो सामने आ गया। इसमें अकील ने कहा था कि उसे पूर्व DGP पिता के अपनी पत्नी से अवैध संबंध होने का पता चल गया। इसके बाद से परिवार के लोग उसकी हत्या की साजिश कर रहे हैं। इसी काे आधार बनाकर अकील की पहचान वाले शमशुद्दीन ने पंचकूला पुलिस कमिश्नर को शिकायत भेजी थी। जिसमें वीडियो का हवाला देते हुए मामले की जांच की मांग की गई थी। अकील का एक बेटा और एक बेटी है। अकील पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। पंचकूला की DCP सृष्टि गुप्ता ने कहा कि ACP रैंक के अधिकारी की अगुआई वाली SIT गठित की गई है। वही इस मामले की जांच करेगी। पंचकूला पुलिस कमिश्नर को सौंपी शिकायत की 3 अहम बातें जिस वीडियो के हवाले से FIR हुई, उसमें अकील ने क्या कहा था जिस मुस्तफा फैमिली पर FIR हुई, उनके बारे में जानिए… 1985 बैच के IPS, कैप्टन अमरिंदर के करीबी रहे मुस्तफा मोहम्मद मुस्तफा 1985 बैच के IPS रहे। पंजाब में कांग्रेस सरकार के वक्त मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबियों में मुस्तफा की गिनती होती थी। हालांकि जब कैप्टन ने मुस्तफा को पंजाब पुलिस का DGP नहीं बनाया तो उनके रिश्ते बिगड़ गए। कैप्टन ने जब दिनकर गुप्ता को DGP बना दिया तो सिनियरिटी का हवाला देकर मुस्तफा सुप्रीम कोर्ट तक गए। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। इसके बाद 2021 में मुस्तफा रिटायर हो गए। कांग्रेस ने साल 2021 में कैप्टन अमरिंदर सिंह को CM की कुर्सी से हटाया तो मुस्तफा कांग्रेस में सक्रिय हो गए। उन्होंने खुलकर कैप्टन के खिलाफ बयानबाजी शुरू कर दी। इस दौरान वह नवजोत सिद्धू के सलाहकार भी रहे। अब भी वह कांग्रेस नेता के तौर पर राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं पत्नी रजिया सुल्ताना मुस्तफा की पत्नी रजिया सुल्ताना ने साल 2000 की शुरुआत में राजनीति में एंट्री ली। इसके बाद 2002 और 2007 में लगातार 2 बार मालेरकोटला से कांग्रेस की टिकट पर विधायक रहीं। 2012 में वह चुनाव हार गईं लेकिन 2017 में फिर चुनाव जीतकर कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुआई वाली सरकार में मंत्री रहीं। 2021 में कैप्टन की जगह चरणजीत चन्नी सीएम बन गए। फिर से रजिया को मंत्री बनाया गया। इसी बीच चन्नी से नाराज होकर सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस की प्रधानगी पद से इस्तीफा दे दिया। इसके समर्थन में रजिया ने भी मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया। मगर, बाद में एक कैबिनेट मीटिंग में शामिल होकर उन्होंने इसे वापस ले लिया। 2022 के चुनाव में वह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार से चुनाव हार गईं। पुत्रवधू रह चुकीं पंजाब वक्फ बोर्ड का चेयरपर्सन
मुस्तफा की पुत्रवधू को करीब 4 साल पहले को पंजाब वक्फ बोर्ड का चेयरपर्सन बनाया गया था। ये नियुक्ति काफी सुर्खियों में रही थी। उस वक्त पंजाब वक्फ बोर्ड के चेयरपर्सन का पद एक महीने से खाली थी। उनकी नियुक्ति शनिवार यानी छुट्‌टी वाले दिन हुई थी। ——————————— ये खबरें भी पढ़ें…
हरियाणा में पंजाब के पूर्व DGP के बेटे की मौत:दवा ओवरडोज से तोड़ा दम, हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते थे, दो बच्चों के पिता, मां मंत्री रहीं पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील की पंचकूला में दवा की ओवरडोज लेने के कारण मौत हो गई। ये घटना गुरुवार रात को हुई। पुलिस को दिए गए बयान में परिवार के सदस्यों ने बताया कि 35 वर्षीय अकील ने गुरुवार को किसी दवा का सेवन किया था। परिवार के लोगों को वे बेसुध हालत में मिले। (पूरी खबर पढ़ें) पूर्व DGP के वकील बेटे की दवा ओवरडोज से मौत:परिवार को बेसुध मिले; मां पंजाब में मंत्री रहीं, लाश सहारनपुर लाई गई सहारनपुर के रहने वाले पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील की दवा की पंचकूला में ओवरडोज लेने के कारण मौत हो गई। घटना गुरुवार रात को हुई। पुलिस को दिए गए बयान में परिवार के सदस्यों ने बताया कि 35 साल के अकील ने गुरुवार को किसी दवा का सेवन किया था। परिवार के लोगों को वे बेसुध हालत में मिले। (पूरी खबर पढ़ें)

लुधियाना के DSP की बीच रोड पर झड़प:कार की टक्कर के बाद दंपती से उलझे, वीडियो बनाते देख अपशब्द भी कहे; भाई भी भिड़ा

लुधियाना के DSP की बीच रोड पर झड़प:कार की टक्कर के बाद दंपती से उलझे, वीडियो बनाते देख अपशब्द भी कहे; भाई भी भिड़ा पंजाब के लुधियाना में दिवाली की रात DSP जतिंदर चोपड़ा की बीच सड़क दंपती से बहस हो गई। यह मामला तब बिगड़ा, जब उनकी कार से दूसरी कार की टक्कर हो गई। इसमें DSP की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, दूसरे राहगीर की कार को भी नुकसान हुआ है। टक्कर लगने पर दोनों में पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष बीच सड़क पर ही एक-दूसरे से उलझ गए। इसके बाद कार सवार व्यक्ति वीडियो बनाने लगे। पहले DSP के भाई ने बहस की। थोड़ी देर में DSP भी आ गए और भड़क गए। इस दौरान वह अपशब्द कहते भी सुने गए। वहीं DSP जतिंदर चोपड़ा ने कहा कि कार की टक्कर हुई थी। इस दौरान सामने वाले ने वीडियो बनाई, जिस वजह से ये विवाद हो गया। पूरा मामला सिलसिलेवार ढंग से जानिए… 45 सेकेंड के वायरल वीडियो में क्या दिख रहा
इस झगड़े का 45 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें दिख रहा है कि DSP के भाई की वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के साथ बहसबाजी हो रही है। DSP का भाई वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को अपशब्द कह रहा है। इस दौरान डीएसपी का भाई ये भी कहता है कि आप हमें गालियां कैसे दे रहे है। यहां कैसे लड़ने आए हो। सभी लोग इकट्‌ठे होकर हमसे लड़ रहे हो। इस दौरान कुछ लोगों ने DSP चोपड़ा को लड़ने से रोकने के लिए पकड़ा हुआ है। उनका भाई वीडियो बना रहे व्यक्ति से कह रहा है कि तुम इधर आकर बात करो। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कह रहा है कि उसे मारने की धमकी दी जा रही है। डीएसपी चोपड़ा के भाई कह रहे हैं कि उनकी गाड़ी तोड़ी गई है। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति कह रहा है कि पुलिस वाला हमें धमकी दे रहा है। चोपड़ा के भाई ने वीडियो में कहा कि किसी ने कोई धमकी नहीं दी। वीडियो में डीएसपी चोपड़ा भी यह बात कहते नजर आ रहे है कि वीडियो बनाकर कोई सच्चा नहीं हो जाता। इसके बाद डीएसपी चोपड़ा को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने भी वीडियो बना रहे व्यक्ति को अपशब्द कह दिए। डीएसपी के भाई ने कहा कि सभी लोग इकट्‌ठे होकर लड़ रहे है। DSP बोले- वीडियो बनाने पर हुआ विवाद
इस बारे में DSP जतिंदर चोपड़ा ने कहा कि मैं अपने भाई, भाभी, भतीजे-भतीजियों के साथ अपना कार में जा रहा था। दूसरी तरफ से एक अन्य कार आई। आपस में कारों की मामूली टक्कर हो गई। बात कुछ ज्यादा बड़ी नहीं थी लेकिन कार ड्राइव करने वाले ने बहसबाजी शुरू कर दी और वीडियो बनाने लगे, जिस कारण ये विवाद हो गया।

कॉमेडियन कपिल को पराठे खिलाने वाला चर्चा में:हार्ट अटैक पराठे वाले ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप, बोला- मुझे मरवाया जा सकता

कॉमेडियन कपिल को पराठे खिलाने वाला चर्चा में:हार्ट अटैक पराठे वाले ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप, बोला- मुझे मरवाया जा सकता पंजाब के जालंधर शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में देश के सबसे बड़े कॉमेडियन कपिल शर्मा को पराठे खिलाने वाले मशहूर हार्ट अटैक पराठे वाले ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मालिक बीर दविंदर सिंह ने दावा किया है कि स्थानीय पुलिस उनके साथ लगातार मारपीट, गाली-गलौज और उत्पीड़न कर रही है। दविंदर सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा कि पुलिस देर रात उनकी दुकान पर पहुंची और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी वक्त मरवाया जा सकता है, क्योंकि पुलिस रोजाना उन्हें परेशान करने आ जाती है। दविंदर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से न्याय की मांग करते हुए कहा कि वह अब पूरी तरह हिम्मत हार चुके हैं। 60 साल की अमृतधारी मार से की गाली गलोच बीर दविंदर ने कहा कि दिवाली की रात भी पुलिस की गाड़ियां उनकी दुकान के बाहर आईं और उनकी 60 साल की अमृतधारी मां के साथ बदसलूकी और गाली-गलोच की गई। दविंदर ने कहा कि मैं यूथ के लिए काम कर रहा हूं, रोजगार पैदा कर रहा हूं, लेकिन पुलिस मुझे काम नहीं करने दे रही। हर दिन आकर धमकाया जाता है और दुकान बंद करवाने की कोशिश होती है। देर रात खुली पराठे की कार्ट बंद करने पर शुरू हुआ विवाद दविंदर सिंह ने अपने आरोपों के समर्थन में दो वीडियो क्लिप्स भी साझा किए हैं। वीडियो में वह पुलिसकर्मियों के साथ बहस करते और गुस्से में अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि दिवाली की रात मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके साथ मारपीट और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हार्ट अटैक पराठे वाले की दुकान देर रात तक खुली रहती है, जिससे पुलिस और स्थानीय प्रशासन के बीच विवाद बना हुआ है। मामला फिलहाल जांच के अधीन है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए कई वीडियो जालंधर के मॉडल टाउन में वीर दविंदर सिंह नामक युवक ने कुछ अर्सा पहले रात के समय देसी घी वाले परांठे बनाने शुरू किए। धीरे-धीरे उसके परांठे लोगों को इतने पसंद आने लगे कि रात के समय भारी संख्या में लोग उसके पास जुटने लगे। उसके परांठों के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसके बाद पंजाब में उसे हार्ट अटैक वाले परांठे बनाने वाले के नाम से जाना जाने लगा। वीर दविंदर इससे पहले जालंधर के मॉडल टाउन में ही एक रेस्टोरेंट में काम करता था। फिर उसने अपना काम शुरू कर दिया। एक फूड ब्लॉगर ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला जो वायरल हो गया। इसके बाद वह पूरे शहर में मशहूर हो गया। कॉमेडियन कपिल शर्मा पराठे खाने आए थे वीर दविंदर सिंह जालंधर के मॉडल टाउन में पराठे का काउंटर लगाता था। 29 दिसंबर 2023 की रात पराठे खाने के लिए कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने परिवार के साथ आए थे। दविंदर ने आरोप लगाया है कि जालंधर पुलिस के थाना-6 के SHO अजायब सिंह औजला (अभी भी वही हैं) और उनके साथ करीब 20-22 मुलाजिम उनके काउंटर पर आ गए। पुलिस ने उन्हें अपने साथ लिया और थाने ले आई थी। दविंदर ने दावा किया था कि थाने में उनके साथ मारपीट की गई थी। पुलिस ने क्या कहा? डीएसपी पंकज शर्मा ने कहा कि पराठे वाले का आरोप है कि पुलिस मुलाजिम द्वारा बदतमीजी की गई है। वहीं, पुलिस मुलाजिम ने कहा है कि वो अपनी ड्यूटी कर रहा था। फिलहाल मामला जांच के अधीन है, जांच के बाद तथ्यों के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

दिवाली की रात पंजाब बना ‘गैस चेंबर’, AQI 500 पहुंचा:पटाखों से हवा हुई जहरीली, आज बंदी छोड़ दिवस पर फिर होगी आतिशबाजी

दिवाली की रात पंजाब बना ‘गैस चेंबर’, AQI 500 पहुंचा:पटाखों से हवा हुई जहरीली, आज बंदी छोड़ दिवस पर फिर होगी आतिशबाजी पंजाब में सोमवार रात 8 बजे के बाद दिवाली के पटाखों से हवा में घुला धुआं प्रदेश के कई शहरों को दमघोंटू बना गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में महज चार घंटों में तेज उछाल देखने को मिला और कई जिलों में स्थिति ‘गंभीर’ श्रेणी तक पहुंच गई। पंजाब में कई जगह आज दिवाली मनाई जा रही है। बंदी छोड़ दिवस पर भी आज ही पटाखे फोड़े जाएंगे। जिसके बाद आज भी प्रदूषण के स्तर में बहुत बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। राज्य के पर्यावरण निगरानी केंद्रों के अनुसार, रात 8 बजे तक औसत AQI 114 दर्ज किया गया था। पटाखों के फूटते ही यह 9 बजे 153 और 10 बजे के बाद 309 हो गया। रात 11 बजे तक यह 325 और आधी रात तक कई स्थानों पर 500 तक पहुंच गया, जो अत्यंत खतरनाक श्रेणी है। बड़े शहर सबसे अधिक प्रभावित राज्य में सिर्फ 8 जगहों पर ही प्रदूषण बोर्ड हवा की गुणवत्ता की जांच करता है। इनमें लुधियाना, अमृतसर, पटियाला और जालंधर सबसे अधिक प्रभावित रहे। इन शहरों में PM2.5 और PM10 की मात्रा सामान्य से 4 से 5 गुना तक ज्यादा पाई गई। रातभर आसमान में धुएं की परत छाई रही जिससे लोगों को आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। टेबल से जानें प्रदूषण का इंसानों पर क्या होता प्रभाव सीमित समय के बाद भी रातभर हुई आतिशबाजी पर्यावरण विशेषज्ञों ने कहा कि सीमित अवधि के आतिशबाजी से भी हवा में सूक्ष्म धूलकणों की मात्रा कई गुना बढ़ जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। सरकार ने भी रात 8 बजे से 10 बजे तक आतिशबाजी का समय निर्धारित किया था। लेकिन पूरी रात आतिशबाजी हुई। ऐसी स्थिति बन चुकी है कि अब बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को इस स्थिति में घर के अंदर ही रहना चाहिए। लोगों को सुबह के समय बाहर टहलने या व्यायाम से बचने की सलाह दी है। हालात अगले दो दिन तक गंभीर मौसम विशेषज्ञों ने कहा है कि अगर हवाएं तेज नहीं चलीं, तो यह प्रदूषण परत अगले दो दिनों तक बनी रह सकती है। प्रदूषण बढ़ने के साथ पराली जलाने की घटनाओं ने भी स्थिति को और खराब कर दिया है।

जीरकपुर में पटाखा बनाते समय विस्फोट:एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा, चंडीगढ़ भेजा गया, बुरी तरह से झुलसा

जीरकपुर में पटाखा बनाते समय विस्फोट:एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा, चंडीगढ़ भेजा गया, बुरी तरह से झुलसा जीरकपुर की चौधरी कॉलोनी में दिवाली वाले दिन पटाखों में बारूद भरते समय अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। व्यक्ति की पहचान सूरज नाम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मरीज की हालत नाजुक बताई जा रही है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बारूद से शरीर पूरी तरह झुलसा
बारूद के धमाके से उसका शरीर पूरी तरह झुलस गया। लोगों के मुताबिक यह धमाका उस समय हुआ; पूरे इलाके में दहशत फैल गई। उस दौरान वह व्यक्ति धमाके की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना भयंकर था कि उसके कपड़े तक जल गए, उसके हाथ बुरी तरह झुलस गए और शरीर से खून बहने लगा। वह जख्मी होकर घर की छत पर गिर गया। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया।

पंजाब का तापमान में नहीं दिखा बदलाव:वेस्टर्न डिस्टरबेंस हो रहा एक्टिव, मैदानी इलाकों में नहीं दिखेगा असर; आने वाले दिनों में रातें होंगी ठंडी

पंजाब का तापमान में नहीं दिखा बदलाव:वेस्टर्न डिस्टरबेंस हो रहा एक्टिव, मैदानी इलाकों में नहीं दिखेगा असर; आने वाले दिनों में रातें होंगी ठंडी पंजाब के तापमान में सोमवार भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) एक्टिव हो रहा है। लेकिन इसका असर सिर्फ ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों तक ही सीमित रहने वाला है। लेकिन आने वाले दिनों में मौसम में हल्का बदलाव भी देखने को मिल रहा है। राज्य के कई इलाकों में आने वाले 4 से 5 दिनों में रात का तापमान 2 डिग्री तक कम हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में मात्र 0.2 डिग्री की हल्की बढ़ौतरी देखने को मिली है। जबकि बठिंडा का तापमान लगातार बढ़ रहा है और बीती शाम 35 डिग्री को पार कर 35.5 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भारी कमी देखने को मिल रही है। न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री तक गिरा है, जो सामान्य के करीब बना हुआ है। जबकि सबसे कम तापमान श्री आनंदपुर साहिब में 14.9 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान- हल्की-हल्की ठंड बढ़नी होगी शुरू मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी तापमान में बढ़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। लेकिन अब रात के तापमान में हल्की-हल्की कमी देखने को मिलेगी। आने वाले 4 दिनों में तापमान 4 डिग्री तक गिरने के आसार बन रहे हैं। जिसके बाद सुबह शाम के समय हल्की ठंड बढ़ेगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पंजाब पर नहीं होगा। 26 अक्टूबर तक राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और बारिश के असार ना के बराबर हैं। पंजाब के प्रमुख शहरों का मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 19 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 19 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 18 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 18 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 18 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

यमुनानगर में बडे़ धार्मिक उत्सव की तैयारी:श्रीकपालमोचन-श्री आदि बद्री मेला एक नवंबर से, 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

यमुनानगर में बडे़ धार्मिक उत्सव की तैयारी:श्रीकपालमोचन-श्री आदि बद्री मेला एक नवंबर से, 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना हरियाणा में यमुनानगर जिले के व्यासपुर में स्थित पवित्र तीर्थस्थल कपालमोचन एक बार फिर धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव का केंद्र बनने को तैयार है। 1 से 5 नवंबर तक श्री कपालमोचन-श्री आदि बद्री मेला आयोजित होने जा रहा है। यह मेला हिंदू-सिख एकता का प्रतीक है। इस बार कपालमोचन सरोवर, ऋण मोचन सरोवर, और सूरजकुंड सरोवर में स्नान के लिए देशभर से 8 से 10 लाख श्रद्धालु जुटने की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालु यहां स्नान कर पापों से मुक्ति और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करेंगे। यमुनानगर प्रशासन ने मेले को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसमें तकनीकी नवाचार और बीमा कवरेज जैसे विशेष इंतजाम शामिल हैं। इंटरेक्टिव हिस्ट्री से दर्शाया जाएगा महत्त्व इस बार मेले में श्रद्धालुओं के अनुभव को और समृद्ध करने के लिए प्रशासन ने इंटरेक्टिव डिजिटल हिस्ट्री बोर्ड लगाने का फैसला किया है। ये बोर्ड मेले के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को आकर्षक और आधुनिक ढंग से प्रस्तुत करेंगे, जिससे श्रद्धालु कपाल मोचन की पौराणिक कथाओं और सांस्कृतिक विरासत से आसानी से परिचित हो सकेंगे। इसके साथ ही, प्रशासन ने श्रद्धालुओं और दुकानदारों की सुरक्षा के लिए व्यापक बीमा कवरेज की व्यवस्था की है। प्रतिदिन 2 लाख श्रद्धालुओं के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी और दुकानदारों के लिए 1 लाख तक की कवरेज सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा सके। 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से रखी जाएगी नजर एसडीएम जसपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिए मेला क्षेत्र में 2,000 से अधिक पुलिसकर्मी और 4,000 से 5,000 सिविल कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। वहीं 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन की मदद से मेला क्षेत्र के हर कोने पर कड़ी नजर रखी जाएगी, ताकि कोई ब्लैक स्पॉट न रहे। सड़क यातायात को सुगम बनाने के लिए रणजीतपुर, लेडी-प्रताप नगर, व्यासपुर और साढौरा से कपालमोचन तक की सड़कों की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। सरोवरों में जलभराव और सफाई का कार्य भी जोरों पर है, ताकि श्रद्धालुओं को स्नान के लिए स्वच्छ और पर्याप्त जल उपलब्ध हो। महिला घाटों की ऊंचाई बढ़ाई गई है, ताकि महिलाएं सुरक्षित और आरामदायक तरीके से स्नान कर सकें। सभी टेंडर प्रक्रियाएं हुई पूरी एसडीएम ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री बद्रीनारायण और श्री केदारनाथ मंदिरों पर व्हीलचेयर और वॉलंटियर्स की व्यवस्था की जाएगी, जो विशेष रूप से बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए सहायक होगी। मेला क्षेत्र में 20 स्थायी शौचालय बनाए गए हैं, और हर साल 15-20 नए शौचालय जोड़े जा रहे हैं। अस्थायी शौचालयों और कैटरिंग सेवाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरोवरों पर स्थायी लाइटें और मेला ग्राउंड में अस्थायी लाइटें लगाई गई हैं। बिजली के खंभों और तारों की मरम्मत का कार्य भी तेजी से चल रहा है, ताकि रात के समय मेला क्षेत्र में पर्याप्त उजाला रहे। एसडीएम जसपाल सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां एक सप्ताह के भीतर पूर्ण हो जाएंगी, और प्रशासन का लक्ष्य श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित और सुविधाजनक अनुभव प्रदान करना है। भगवान शंकर का हुआ था बह्मा कपाली दोष दूर गऊ बच्छा मंदिर के पुजारी सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि, स्कंद महापुराण के अनुसार, कलयुग के प्रभाव से ब्रह्मा ने सरस्वती के प्रति अनुचित विचार रखे। सरस्वती ने भगवान शंकर से द्वैत-वन में शरण मांगी। शंकर ने ब्रह्मा का सिर काट दिया, जिससे उन्हें ब्रह्म हत्या का पाप और ब्रह्मा कपाली का चिह्न लगा। तीर्थों में स्नान-दान के बाद भी चिह्न नहीं हटा। शंकर पार्वती सहित सोमसर (कपाल मोचन) तीर्थ पहुंचे। यहां बछड़े ने ब्राह्मण की हत्या कर ब्रह्म हत्या का पाप लिया, लेकिन सोमसर तालाब में स्नान से वह और गोमाता पापमुक्त हो गए। पार्वती के कहने पर शंकर ने भी स्नान किया और ब्रह्मा कपाली दोष से मुक्त हुए। इसलिए यह तीर्थ कपाल मोचन कहलाया। कपालमोचन मेला सिख इतिहास के लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि गुरु गोबिंद सिंह ने भंगानी की लड़ाई के बाद यहां 52 दिनों तक रुककर तपस्या की थी। उन्होंने सिख सैनिकों को सम्मानित करने के लिए यहीं से सिरोपा देने की परंपरा शुरू की और बाद में यहीं पर पहली बार गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव भी मनाया। यह स्थान सिखों और हिंदुओं दोनों के लिए एक पवित्र तीर्थ स्थल है। 100 से ज्यादा ग्रामीण सेवक सेवा में लगे हुए स्थानीय निवासी नवीन कुमार ने बताया कि करीब एक माह से मेले की तैयारियां चल रही हैं। तीन कस्बों के 100 से भी ज्यादा ग्रामीण सेवक सेवा में लगे हुए हैं। इस बार 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के यहां पर पहुंचने की उम्मीद है। धर्मशालाएं भी पूरी तरह से तैयार हैं। ग्रामीणों को भी इस मेले का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि मेले में उन्हें रोजगार मिल जाता है।

पंजाब में दिवाली पर 13 जजों का तबादला:हाईकोर्ट ने जारी किए आदेश, 76 वकीलों को भी सीनियर एडवोकेट बनाया

पंजाब में दिवाली पर 13 जजों का तबादला:हाईकोर्ट ने जारी किए आदेश, 76 वकीलों को भी सीनियर एडवोकेट बनाया दिवाली के दिन पंजाब के 13 जजों का तबादला किया गया है। सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने इसको लेकर ऑर्डर जारी किया। इसमें जिला व सेशन जज, एडिशनल सेशन जज शामिल हैं। जल्दी ही सारे जज अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। जतिंदर कौर को अमृतसर का डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज लगाया गया है। इसके साथ अवतार सिंह को फाजिल्का से पटियाला भेजा गया है। इसके साथ हरियाणा में 29 जजों का भी तबादला किया गया है। इससे पहले 15 अप्रैल 2025 को पंजाब के 52 जिला एवं सेशन जजों का तबादला हुआ था। इसके अलावा हाईकोर्ट ने 76 एडवोकेट को दिवाली का तोहफा दिया है। उन्हें सीनियर एडवोकेट बनाया गया है। 13 जजों की लिस्ट… 76 वकील, जिन्हें सीनियर एडवोकेट बनाया गया…