Punjab में पराली जलाने के 415 मामले: पिछले साल थे 1510, 172 घटना में FIR दर्ज, 189 मामलों में लगा जुर्माना!

पंजाब से एक सकारात्मक खबर सामने आई है। राज्य में इस बार पराली जलाने के मामलों में पिछले दो वर्षों…

छठ पूजा पर यात्रियों के लिए बड़ी राहत: केंद्रीय मंत्री Ravneet Singh Bittu ने Ludhiana Station पर लिया इंतजामों का जायजा, बोले – हर यात्री सुरक्षित और सहज यात्रा करेगा!

छठ पूजा के पावन अवसर पर बिहार जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री…

Mann सरकार की पहल से ग्रामीण सड़कों पर बढ़ी Safety, SSF का ‘Hauli Chalo’ Campaign बना People’s Movement

पंजाब सरकार और राज्य पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक नई पहल की है। मुख्यमंत्री…

Punjab के पूर्व DGP के बेटे की मौत! Post-Mortem Report में बड़ा खुलासा! Politics और Conspiracy के आरोपों में उलझा केस

पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर (35) की रहस्यमयी मौत का…

अमृतसर को दहलाने की साजिश नाकाम:2 ISI समर्थित आतंकी गिरफ्तार, रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड बरामद; हमले की थी योजना

अमृतसर को दहलाने की साजिश नाकाम:2 ISI समर्थित आतंकी गिरफ्तार, रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड बरामद; हमले की थी योजना अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर खुफिया कार्रवाई में दो आतंकी आरोपियों महकदीप सिंह उर्फ महक और आदित्य उर्फ आधी को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने एक रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) भी बरामद किया है। पंजाब के DGP गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि ये दोनों आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एक ऑपरेटिव के संपर्क में थे, जिसने इन्हें यह खतरनाक हथियार मुहैया कराया था। इसके अलावा, इनका संपर्क फिरोजपुर जेल में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की से भी था। हमले की थी योजना सूत्रों के मुताबिक, इस RPG का इस्तेमाल एक निर्धारित आतंकी हमले में किया जाना था। इस संबंध में पुलिस स्टेशन घरिंडा, अमृतसर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए जांच जारी है। ISI प्रायोजित आतंक के खिलाफ सख्त रुख DGP ने कहा एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान की ISI द्वारा प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और संगठित अपराध के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के अपने मिशन पर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पंजाब में शांति और सौहार्द बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।