पंजाब का ऐसा गांव, जहां इंटरनेट अब मुफ्त:लोग फोन सुनने ऊंची जगहों पर जाते थे, सरपंच ने बदली किस्मत; पासवर्ड दीवारों पर लिखे

पंजाब का ऐसा गांव, जहां इंटरनेट अब मुफ्त:लोग फोन सुनने ऊंची जगहों पर जाते थे, सरपंच ने बदली किस्मत; पासवर्ड दीवारों पर लिखे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक बसा पंजाब के पठानकोट का गांव रामकलवां कभी मोबाइल नेटवर्क के लिए तरसता था। लोगों को फोन पर बात करने के लिए खेतों या ऊंची जगहों पर जाना पड़ता था। लेकिन अब वही गांव मुफ्त वाई-फाई वाला गांव बन गया है। यहां पासवर्ड भी दीवारों पर लिखे। यह बदलाव गांव की महिला सरपंच सरोज कुमारी की सोच और मेहनत का नतीजा है। गांव में करीब 150 घर हैं। कैसे आया मुफ्त वाई-फाई का विचार
सरपंच सरोज कुमारी पहले शिक्षा विभाग में क्लर्क थीं और रिटायरमेंट के बाद गांव के विकास की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उन्होंने बताया कि- हमारे गांव में नेटवर्क की बहुत बड़ी समस्या थी। बच्चों की ऑनलाइन क्लासें लगती थीं। लेकिन इंटरनेट नहीं चलता था। कोरोना काल में ये परेशानी और बढ़ गई। तब ही मन में विचार आया कि इसका स्थायी हल निकालना चाहिए। सरपंच बनने के बाद सरोज ने बीएसएनएल के अधिकारियों से बात की और ‘विद्या मित्रम स्कीम’ के तहत गांव में वाई-फाई लगवाने की पहल की। पंचायत के पैसों से हुआ खर्च
गांव में करीब 150 घर हैं। हर घर तक इंटरनेट पहुंचाने के लिए बीएसएनएल ने तीन कनेक्शन लगाए हैं। सरपंच बताती हैं वाई-फाई की पूरी लागत पंचायत की जमीन के ठेके से मिली आमदनी से दी जा रही है। पंचायत का पैसा गांव वालों का है, इसलिए उसी से गांव वालों को यह सुविधा दी गई। वाई-फाई से पढ़ाई करना आसान
रामकलवां के छात्र अब बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन पढ़ाई कर पा रहे हैं। बच्ची अंजली कौर ने बताया कि पहले पढ़ाई करना मुश्किल था। अब वाई-फाई आने के बाद सब आसान हो गया है। उन्होंने कहा गांव की सरपंच सरकारी नौकरी से रिटायर हुई हैं, उनको पता आज के टाइम में पढ़ाई के लिए इंटरनेट छात्रों के लिए कितना जरुरी है पासवर्ड भी दीवारों पर लिखे
गांव के छात्र शुशांत ने कहा कि हमें अपने गांव पर गर्व है। आज पंजाब में हमारा गांव सबसे पहला है, जहां मुफ्त वाई-फाई है। पासवर्ड भी दीवारों पर लिखे हैं, ताकि कोई भी आसानी से कनेक्ट हो सके। उन्होंने कहा कि आज के समय में इंटरनेट कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक होने के कारण यह अपने आप में एक बड़ा मुशाकिल काम था। बॉर्डर पर नेटवर्क देना थी बड़ी चुनौती
बीएसएनएल के डिप्टी जनरल मैनेजर बलबीर सिंह ने बताया कि यह गांव सीमा क्षेत्र में है। हमें सिग्नल की वॉल्यूम सीमित रखनी पड़ी ताकि नेटवर्क बॉर्डर पार न जाए। इसके बावजूद हमने पूरा सहयोग दिया। यह प्रोजेक्ट न सिर्फ पठानकोट बल्कि पूरे पंजाब का पहला सफल उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर का इलाका होने के कारण हमें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा सरपंच सरोज कुमारी के इरादे पक्के थे। उन्होंने कहा इस प्रोजेक्ट को सफल बनाना ही है। अब दूसरों के लिए मिसाल बना यह गांव
अब यह गांव पंजाब का पहला ऐसा गांव बन गया है जो पूरी तरह मुफ्त वाईफाई से जुड़ा है। कई और सरपंच अब सरोज कुमारी से संपर्क कर इस मॉडल को अपने गांव में अपनाने की तैयारी कर रहे हैं। दुनिया में क्या चल रहा, नहीं चलता था पता
सरोज कुमारी ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारा गांव डिजिटल हो, बच्चे पढ़ाई में पीछे न रहें। अगर हर गांव ऐसा कदम उठाए तो पंजाब का हर कोना डिजिटल बन सकता है। सरोज कुमारी ने कहा आज का युग डिजिटल युग है। हमारे लोग पंजाब में रह कर भी दुनिया में क्या चल रहा है उससे अनजान थे।

चंडीगढ़ में चाकू से गला काटकर मां की हत्या:चिल्लाती रही, रुका नहीं बेटा; पंजाब यूनिवर्सिटी में तैनात, पत्नी अलग रह रही

चंडीगढ़ में चाकू से गला काटकर मां की हत्या:चिल्लाती रही, रुका नहीं बेटा; पंजाब यूनिवर्सिटी में तैनात, पत्नी अलग रह रही चंडीगढ़ में दीपावली (सोमवार) की सुबह एक महिला की हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके बेटे ने ही चाकू से गला काट कर हत्या की। पड़ोसियों को घर से महिला के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। लोगों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने गेट नहीं खोला। इसके बाद लोग छत से होकर घर में पहुंचे तो देखा कि वहां महिला का खून से लथपथ शव पड़ा था और आरोपी बेटा वहां से फरार हो चुका था। इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मानसिक तौर पर परेशान बताया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया था, जिसे सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका की पहचान सेक्टर-40 की निवासी सुशीला नेगी के रूप में हुई। वह मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के बरसो भटौली की रहने वाली थीं और कई साल से सेक्टर 40 में रह रही थीं। हत्या उसके छोटे बेटे रवि ने की है, जो पंजाब यूनिवर्सिटी का मुलाजिम है। आरोपी की पत्नी-बेटी अलग रहती हैं। छह माह पहले ही बेटा मां के पास रहने आया था। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… चाकू साथ ले गया आरोपी, पुलिस टीमों ने मौके से जुटाए साक्ष्य
चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिंक टीमों ने घटना स्थल के सैंपल लिए। आरोपी वारदात में प्रयोग किया गया चाकू भी अपने साथ ले गया। पुलिस ने इस मामले में टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस का कहना है कि मृतका के बड़े बेटे और आरोपी रवि की पत्नी आदि से भी जानकारी ली जा रही है। अभी तक यह सामने नहीं आया है कि मां-बेटे में झगड़ा किस बात को लेकर हुआ। चंडीगढ़ से सेक्टर 39 प्रभारी राम दियाल के अनुसार आरोपी को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया गया है। टीम उसे चंडीगढ़ ला रही है। इसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

पंजाबी सिंगर कौर बी के VIDEO से छेड़छाड़:होटल रेड से भागते दिखाकर ट्रोलिंग; बोलीं- किसी की मौत तो छोड़ो बेशर्मों

पंजाबी सिंगर कौर बी के VIDEO से छेड़छाड़:होटल रेड से भागते दिखाकर ट्रोलिंग; बोलीं- किसी की मौत तो छोड़ो बेशर्मों पंजाबी सिंगर कौर बी के वीडियो से छेड़छाड़ हुई है। कुछ समय पहले वह गायक हंसराज हंस की पत्नी के भोग में शामिल हुई थीं, जबकि कुछ शरारती लोगों ने सोशल मीडिया ऐप टिक-टॉक पर उसे गलत जानकारी के साथ पेश कर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है। अब सिंगर ने इसका जवाब देते हुए एक पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि पांच छह महीने से वह वीडियो को इग्नोर कर रहीं थी, लेकिन अब दोबारा से इसे किसी ने वायरल करना शुरू कर दिया है। खासकर वे लोग जो बाहर रहते हैं और टिक-टॉक प्रयोग करते हैं, वे इसके बारे में पूछ रहे है। जिस कारण मुझे आज यह पोस्ट डालनी पड़ी है। उन्होंने लिखा- किसी की मौत तो छोड़ो, बेशर्मों, आपके भी परिवार होंगे। वाहेगुरु करें किसी के भी परिवार पर इस तरह का समय न आए। 4 प्वाइंट में सिलसिलेवार रूप में जानें कौर बी का जवाब… भोग के वीडियो को बताया होटल में पुलिस रेड
दरअसल, पूर्व सांसद व सूफी गायक हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर का इस साल अप्रैल महीने में निधन हो गया था। जालंधर के पॉश एरिया मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब में उनका भोग रखा गया था। उसमें कई सिंगर और कलाकार शामिल हुए थे। बी कौर भी उस भोग में शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान जब वह गुरुद्वारा साहिब से बाहर आईं तो उन्होंने मीडिया से बचने की कोशिश की, जैसा कई बार कलाकार करते हैं। इसी वीडियो को कुछ शरारती तत्वों ने गलत तरीके से पेश किया। उन्होंने उसमें आवाज जोड़कर यह झूठ फैला दिया कि पंजाब पुलिस ने एक होटल में छापा मारा था, जिसमें सिंगर व कुछ लोगों को पकड़ा गया। इस बारे में सिंगर हंसराज हंस के भाई परमजीत सिंह हंस ने एक वीडियो में पूरी सच्चाई बताई है। उन्होंने वीडियो में गलत जानकारी फैलाने वालों को लताड़ा है।

दिवाली पर पंजाब के 13 जजों का ट्रांसफर:जतिंदर कौर को अमृतसर का डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज लगाया, अवतार सिंह को पटियाला भेजा

दिवाली पर पंजाब के 13 जजों का ट्रांसफर:जतिंदर कौर को अमृतसर का डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज लगाया, अवतार सिंह को पटियाला भेजा दिवाली के दिन पंजाब के 13 जजों का तबादला किया गया है। सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने इसको लेकर ऑर्डर जारी किया। इसमें जिला व सेशन जज, एडिशनल सेशन जज शामिल हैं। जल्दी ही सारे जज अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। जतिंदर कौर को अमृतसर का डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज लगाया गया है। इसके साथ अवतार सिंह को फाजिल्का से पटियाला भेजा गया है। इसके साथ हरियाणा में 29 जजों का भी तबादला किया गया है। इससे पहले 15 अप्रैल 2025 को पंजाब के 52 जिला एवं सेशन जजों का तबादला हुआ था। 13 जजों की लिस्ट…

अमृतसर में बेटे-बहू ने बुजुर्ग को त्यागा:बेटियों ने की बीमार पिता की सेवा, अंतिम संस्कार में भी नहीं आया बेटा तो मुखाग्नि भी दी

अमृतसर में बेटे-बहू ने बुजुर्ग को त्यागा:बेटियों ने की बीमार पिता की सेवा, अंतिम संस्कार में भी नहीं आया बेटा तो मुखाग्नि भी दी रिश्तों की संवेदनशीलता और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर सवाल उठाता हुआ एक मार्मिक मामला अमृतसर के कोट खालसा से सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग पिता को उनके ही बेटे और बहू ने करीब डेढ़ साल पहले घर से निकाल दिया था। तब बेटियों ने पिता की सेवा की। अंतिम संस्कार में बेटे की गैरहाजिरी में धार्मिक क्रिया भी बेटियों ने निभाई। यह घटना कोट खालसा में एक बुजुर्ग की है, जिसने अपना पूरा जीवन लगाकर बेटे-बेटियों को अपने पैरों पर खड़ा किया। बीमारी और अकेलेपन में जीवन गुजारने के बाद जब उनका निधन हुआ तो बेटे की गैरहाजिरी में दो बेटियों ने अपने पिता को अंतिम विदाई दी और चिता को अग्नि दी। यह दृश्य समाज की पारंपरिक मान्यताओं से अलग था, लेकिन साथ ही एक गहरी पीड़ा और जिम्मेदार रिश्तों की अनदेखी की गवाही भी दे रहा था। लंबे समय से बीमार थे पिता बताया गया कि बुजुर्ग की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह लंबे समय से बीमार थे। बेटियों और लोगों की मानें तो बेटा और बहू पिता की कोई सेवा नहीं करते थे। इतना ही नहीं, बेटियां जब जाती थीं, उनसे ठीक व्यवहार नहीं करते थे। करीब डेढ़ साल पहले जब पिता की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो दोनों ने उन्हें घर से निकाल दिया। ऐसे में बेटियां सहारा बनीं और उन्हें अपने पास रखा। बेटियों ने निभाया अंतिम फर्ज मृतक की बेटी वीणा ने बताया, “हमने डेढ़ साल तक पिता की सेवा की। वे रोज अपने बेटे को याद करते थे। कई बार फोन किया, लेकिन भाई ने एक बार भी हाल नहीं पूछा, न ही कोई जवाब दिया।” वीणा के अनुसार, “जब भी हम बहनें पिता से मिलने उनके घर जातीं, हमारी भाभी हमें दरवाजे से ही टका सा जवाब दे देती थीं, घर के अंदर तक नहीं आने देती थीं।” भाभी घर के अंदर तक नहीं आने देती थीं “अब जब वो दुनिया से चले गए, तो हमने ही उन्हें अग्नि दी, यही हमारा धर्म था।” दूसरी बेटी संगीता ने भी कहा कि पिता ने जीवन भर अपने बेटे के लिए सब कुछ किया, लेकिन अंत में बेटियां ही उनके साथ खड़ी रहीं। भाई ने कभी पिता की हालचाल तक नहीं पूछी। बेटा न फोन पर आया, न अंतिम संस्कार में स्थानीय निवासियों ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी, लेकिन बेटे ने न तो उन्हें घर में रखा और न ही एक बार हाल चाल लेने आया। परिजनों के अनुसार, मृतक ने कई बार बेटे से संपर्क करने की कोशिश की, पर हर बार निराशा ही हाथ लगी। समाज के लिए चेतावनी बेटी ने कहा, “यह मामला केवल एक परिवार की कहानी नहीं है, बल्कि समाज के लिए एक गहरी चेतावनी भी है कि कैसे आधुनिक जीवनशैली और पारिवारिक कलह की वजह से बुजुर्ग उपेक्षित हो रहे हैं।” परंपरा के अनुसार बेटा अंतिम संस्कार करता है, लेकिन यहां बेटियों ने वो अधिकार निभाया जिसे निभाना उनका कर्तव्य भी था और प्यार भी। स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया स्थानीय निवासी हरभजन सिंह ने कहा, “हमने कभी नहीं सोचा था कि बेटियां वो काम करेंगी जो बेटे को करना चाहिए था। यह समाज के लिए शर्म की बात है कि बुजुर्ग को उनके अपने ही बेटा बेसहारा छोड़ दें।”

चंडीगढ में दिवाली पर बेटे ने मां को मार डाला:चाकू से काटा गला, पुलिस मौके पर; उत्तराखंड का रहने वाला है परिवार

चंडीगढ में दिवाली पर बेटे ने मां को मार डाला:चाकू से काटा गला, पुलिस मौके पर; उत्तराखंड का रहने वाला है परिवार चंडीगढ़ में दीपावली (सोमवार) की सुबह एक महिला की हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके बेटे ने ही चाकू से गला काट कर हत्या की। इसके बाद आरोपी बेटा फरार हो गया।पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मानसिक तौर पर परेशान बताया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया था। जानकारी के अनुसार सेक्टर 40 की निवासी सुशीला नेगी सुबह मृतक अपने कमरे में मिली हैं। छोटे बेटे रवि ने उसकी हत्या की है, जो पंजाब यूनिवर्सिटी का मुलाजिम है। यह परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के गढ़वाल का रहने वाला था।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

पंजाबी सिंगर कौर बी के VIDEO से छेड़छाड़:होटल रेड से भागते दिखाकर किया ट्रोल; सिंगर बोलीं- किसी की मौत तो छोड़ो बेशर्मों

पंजाबी सिंगर कौर बी के VIDEO से छेड़छाड़:होटल रेड से भागते दिखाकर किया ट्रोल; सिंगर बोलीं- किसी की मौत तो छोड़ो बेशर्मों पंजाबी सिंगर कौर बी के वीडियो से छेड़छाड़ हुई है। कुछ समय पहले वह गायक हंसराज हंस की पत्नी के भोग में शामिल हुई थीं, जबकि कुछ शरारती लोगों ने सोशल मीडिया ऐप टिक-टॉक पर उसे गलत जानकारी के साथ पेश कर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है। अब सिंगर ने इसका जवाब देते हुए एक पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि पांच छह महीने से वह वीडियो को इग्नोर कर रहीं थी, लेकिन अब दोबारा से इसे किसी ने वायरल करना शुरू कर दिया है। खासकर वे लोग जो बाहर रहते हैं और टिक-टॉक प्रयोग करते हैं, वे इसके बारे में पूछ रहे है। जिस कारण मुझे आज यह पोस्ट डालनी पड़ी है। उन्होंने लिखा- किसी की मौत तो छोड़ो, बेशर्मों, आपके भी परिवार होंगे। वाहेगुरु करें किसी के भी परिवार पर इस तरह का समय न आए। 4 प्वाइंट में सिलसिलेवार रूप में जानें कौर बी का जवाब… भोग के वीडियो को बताया होटल में पुलिस रेड
दरअसल, पूर्व सांसद व सूफी गायक हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर का इस साल अप्रैल महीने में निधन हो गया था। जालंधर के पॉश एरिया मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब में उनका भोग रखा गया था। उसमें कई सिंगर और कलाकार शामिल हुए थे। बी कौर भी उस भोग में शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान जब वह गुरुद्वारा साहिब से बाहर आईं तो उन्होंने मीडिया से बचने की कोशिश की, जैसा कई बार कलाकार करते हैं। इसी वीडियो को कुछ शरारती तत्वों ने गलत तरीके से पेश किया। उन्होंने उसमें आवाज जोड़कर यह झूठ फैला दिया कि पंजाब पुलिस ने एक होटल में छापा मारा था, जिसमें सिंगर व कुछ लोगों को पकड़ा गया। इस बारे में सिंगर हंसराज हंस के भाई परमजीत सिंह हंस ने एक वीडियो में पूरी सच्चाई बताई है। उन्होंने वीडियो में गलत जानकारी फैलाने वालों को लताड़ा है।

तरनतारन उप-चुनाव:प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवारों में दो 10वीं, एक 12वीं पास; दो पर क्रिमिनल केस; दो करोड़ों की गाड़ियों में घूमने वाले

तरनतारन उप-चुनाव:प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवारों में दो 10वीं, एक 12वीं पास; दो पर क्रिमिनल केस; दो करोड़ों की गाड़ियों में घूमने वाले तरनतारन उप-चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज खत्म हो रही है। सभी प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार अपने नामांकन भर चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने जहां हरमीत सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं, अकाली दल ने पूर्व प्रिंसिपल सुखविंदर कौर, बीजेपी ने हरजीत सिंह, कांग्रेस ने करणबीर सिंह बुर्ज और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे ने मनदीप सिंह को टिकट दिया है। जानें प्रमुख पार्टियों ने किन्हें चुना- भरे गए नामांकन के अनुसार उम्मीदवारों की प्रमुख जानकारियां- भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवारों पर मामले दर्ज भाजपा उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू के खिलाफ दो आपराधिक मामले भी लंबित हैं, हालांकि किसी में भी दोष सिद्ध नहीं हुआ है। पहला मामला FIR नंबर 70/2023, थाना सुल्तानविंड (अमृतसर) में दर्ज है, जिसमें धाराएं 341, 323, 506, 34 IPC लगाई गई हैं। आरोप- गलत तरीके से रोकना, चोट पहुंचाना और धमकाना है। दूसरा मामला 2015 से न्यायालय एसडीजेएम बाबा बकाला साहिब में विचाराधीन है, जिसकी धाराएं 326, 323, 324, 341, 148, 149 IPC हैं। आरोप गंभीर चोट पहुंचाना और गलत तरीके से रोकना शामिल है। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार करणबीर सिंह बुर्ज का एक मामला चंडीगढ़ में विचाराधीन है। करणबीर को निचली अदालत ने दोषी ठहराए था। उसमें आपराधिक अपील दायर की है, जो अभी भी पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में लंबित है। यह मामला आईपीसी की धाराओं 332, 353, 308 एवं 34 के तहत है, जिसमें सजा के तौर पर विभिन्न अवधि की कठोर सजा और जुर्माना लगाना शामिल है। उम्मीदवार ज्वैलरी के शौकीन तरनतारन के उम्मीदवारों में ज्वैलरी के शौकीन भी बहुत हैं। आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह व उनकी पत्नी के पास 1.77 करोड़ की ज्वैलरी है। जबकि बीजेपी उम्मीदवार हरजीत सिंह के परिवार के पास 49 लाख, अकाली दल की सुखविंदर कौर के पास 15 लाख, कांग्रेस के करणबीर सिंह के पास 96.41 लाख और मनदीप सिंह के पास 6 तोला सोना है। आप के हरमीत व कांग्रेस के करणबीर के साथ करोड़ों की गाड़ियां आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह 2 करोड़ की गाड़ी में घूमते हैं। उन्होंने इसी साल लैंड क्रूजर को खरीदा है, जिसकी वेल्यू 2 करोड़ है। इसके अलावा उनके पास 15 लाख की फॉर्च्यूनर भी है। वहीं, कांग्रेस के करणबीर सिंह के पास तीन-तीन लग्जरी गाड़ियां हैं। उनके पास एक 1.25 करोड़ की डिफेंडर है। इसके अलावा उनके पास एक ऑडी व मर्सिडीज भी है। सभी गाड़ियों की कुल वेल्यू 1.65 करोड़ रुपए है। इसके अलावा सुखविंदर कौर व हरजीत सिंह के पास इनोवा कारें हैं। लेकिन मनदीप सिंह के पास कोई गाड़ी नहीं है। जानें अपने उम्मीदवारों को-

पंजाब में 4-5 दिन सामान्य रहेगा तापमान:प्रदूषण से हवा की गुणवत्ता खराब; AQI 149 पहुंचा; पटाखे जलने के बाद और बिगड़ेंगे हालात

पंजाब में 4-5 दिन सामान्य रहेगा तापमान:प्रदूषण से हवा की गुणवत्ता खराब; AQI 149 पहुंचा; पटाखे जलने के बाद और बिगड़ेंगे हालात पंजाब के तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिन भी खास बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। अधिकतर शहरों के तापमान 16 से 33 डिग्री के करीब बने रहने का अनुमान है। मौसम शुष्क रहेगा और हल्की हवाएं बहती रहेंगी। लेकिन इसी बीच पंजाब की हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है। पंजाब में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगभग 149 है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। पीएम 2.5 का स्तर 95 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर और पीएम 10 का स्तर 130 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। इस प्रदूषण के कारणों में मुख्य रूप से पराली जलाना, उद्योगों से निकलने वाला धुआं, वाहनों का प्रदूषण और कचरा जलाना शामिल हैं। पंजाब के शहरों का AQI… पाकिस्तान बन रहा प्रदूषण का बड़ा कारण
अभी हाल ही में सितंबर 15 से अक्टूबर 18 तक पंजाब में 241 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज हुई हैं, जो प्रदूषण में वृद्धि का मुख्य कारण बनी हैं। लेकिन पाकिस्तान की तरफ पराली जलाने की घटनाएं बहुत बड़ी हैं। उच्च प्रदूषण स्तर के दौरान हवा मुख्यतः पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र से पश्चिम तथा उत्तर-पश्चिम दिशा से बह रही है, जिससे प्रदूषक कण पंजाब के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में पहुंच रहे हैं। इस मौसम में हवा की गति लगभग 7 किमी प्रति घंटे है, जो प्रदूषण को फैलाने या रोकने में प्रभाव डालती है। पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान जानें पंजाब में कैसा रहेगा मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिली रहेगी। तापमान 19 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिली रहेगी। तापमान 19 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा, धूप खिली रहेगी। तापमान 18 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा, धूप खिली रहेगी। तापमान 19 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा, धूप खिली रहेगी। तापमान 20 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।