मार्च खत्म होते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का नया दौर शुरू होने वाला है। इस हफ्ते दर्शकों को थ्रिलर, कॉमेडी, ड्रामा और हॉरर का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, सोनी लिव और जी5 पर कई बड़ी रिलीज होने वाली हैं।
‘सितारे जमीन पर’ से करेंगे आमिर खान वापसी
स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 3 अप्रैल को सोनी लिव पर रिलीज होगी। फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख भी नजर आएंगी। इसे ‘तारे जमीन पर’ का स्पिरिचुअल सीक्वल माना जा रहा है।
नेटफ्लिक्स पर लौटेगी ‘वध 2’
साल 2022 की चर्चित फिल्म ‘वध’ का दूसरा भाग भी इसी हफ्ते आने वाला है। ‘वध 2’ में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की जोड़ी एक बार फिर दिखाई देगी। यह क्राइम थ्रिलर 3 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
‘मामला लीगल है 2’ में फिर दिखेंगे रवि किशन
कोर्टरूम कॉमेडी सीरीज ‘मामला लीगल है’ का दूसरा सीजन भी 3 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रहा है। इस बार वी.डी. त्यागी का किरदार निभा रहे रवि किशन जज बनने की तैयारी में नजर आएंगे।
‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ में होगा कॉमेडी और एक्शन
1 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में वीर दास एक मजेदार जासूस के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ मिथिला पालकर और मोना सिंह भी हैं।
‘मां कसम’ में मां के लिए दूल्हा ढूंढेगा बेटा
‘मां कसम’ की कहानी एक ऐसे 19 साल के लड़के की है, जो टेक्नोलॉजी और मैथ्स की मदद से अपनी मां के लिए सही जीवनसाथी तलाशता है। मोना सिंह और मिहिर आहुजा की यह फिल्म 3 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
‘सेंड हेल्प’ लेकर आ रही है हॉरर का डबल डोज
हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए ‘सेंड हेल्प’ एक खास विकल्प हो सकती है। इस फिल्म का निर्देशन सैम राइमी ने किया है। इसमें रेचेल मैकएडम्स और डायलन ओ’ब्रायन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 31 मार्च को प्राइम वीडियो पर आएगी।
‘रिपल’ में चार जिंदगियों की अनोखी कहानी
‘रिपल’ 8 एपिसोड की एक ड्रामा सीरीज है, जो न्यूयॉर्क शहर में रहने वाले चार लोगों की जिंदगी को एक-दूसरे से जोड़ती है। यह सीरीज 31 मार्च से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी।
‘भाभी जी घर पर हैं’ अब बड़े पर्दे वाले अंदाज में
टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ पर आधारित फिल्म ‘फन ऑन द रन’ 3 अप्रैल को जी5 पर रिलीज होगी। इसमें शो के मशहूर किरदारों की नई और मजेदार कहानी दिखाई जाएगी।




