पंजाब के 3602 सरकारी स्कूलों का बदलेगा रंग-रूप, 80.45 करोड़ से होगी रंग-रोगन की पूरी व्यवस्था

पंजाब के सरकारी स्कूल अब पूरे प्रदेश में एक समान रंग और निर्धारित रंग संयोजन में नजर आएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के 3602 सरकारी स्कूलों में व्हाइटवाश, पेंटिंग और कलर कोडिंग का काम कराने के लिए 80 करोड़ 45 लाख 40 हजार रुपये की राशि जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि स्कूलों की केवल सफेदी या सामान्य रंग-रोगन नहीं किया जाएगा, बल्कि भवन के अलग-अलग हिस्सों के लिए निर्धारित रंगों और पेंट की गुणवत्ता के अनुसार काम करना होगा। यह पूरी कवायद…

6 अक्टूबर को सात सदस्यीय कमेटी की बैठक, गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन कानून पर होगा मंथन

पंजाब सरकार की ओर से गठित सात सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक 6 अक्टूबर को चंडीगढ़ में होगी। दोपहर 12 बजे होने वाली इस बैठक में ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से कानून में संशोधन को लेकर दिए गए सुझावों पर भी विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने इस कमेटी का गठन कानून के प्रावधानों की समीक्षा और श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित पैनल के साथ समन्वय स्थापित करने…

कर राजस्व में पंजाब की रफ्तार तेज, सितंबर में शुद्ध जीएसटी संग्रह 22.11% बढ़ा; 142 करोड़ के जुर्माने

पंजाब ने सितंबर 2026 में कर राजस्व के मोर्चे पर पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया है। राज्य के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि सितंबर में पंजाब की शुद्ध जीएसटी प्राप्ति 22.11 प्रतिशत बढ़ी है। सितंबर 2025 में जहां राज्य को शुद्ध जीएसटी के रूप में 1,973.12 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे, वहीं सितंबर 2026 में यह राशि बढ़कर 2,409.47 करोड़ रुपये हो गई। इस तरह एक साल में शुद्ध जीएसटी प्राप्ति में 436.35 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। चीमा के अनुसार राज्य के कर संग्रह में यह बढ़ोतरी…

मावां-धीयां सत्कार योजना: आज जारी होगी अगली किस्त, मुख्यमंत्री मान करेंगे लाभार्थियों से संवाद

पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत आज तरनतारन जिले के गोइंदवाल साहिब में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दाना मंडी में दोपहर 12 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शामिल होंगे। सरकार की ओर से योजना के तहत पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता की अगली किस्त जारी किए जाने का कार्यक्रम है। राज्य सरकार ने महिलाओं और बेटियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की है। योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सीधे वित्तीय सहायता भेजी जाती है। गोइंदवाल साहिब में होने वाले…

नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आप ने विपक्ष पर साधा निशाना, धालीवाल ने केंद्र की भूमिका पर भी उठाए सवाल

पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और नशे के नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई जारी है। धालीवाल ने कहा कि सरकार का…

एलपीयू विवाद पर आप का बचाव, बलतेज पन्नू बोले- छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, एसआईटी को जांच पूरी करने दें

पुलिस की कार्रवाई को बताया संयमित और पेशेवर, विपक्ष पर संवेदनशील मामले को राजनीतिक रंग देने का आरोप; तोड़फोड़ करने वालों पर कानून के मुताबिक कार्रवाई की बात लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में हुए छात्र विरोध और उसके बाद पैदा हुए तनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार और पुलिस का बचाव किया है। आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज सिंह पन्नू ने सोमवार को कहा कि एलपीयू का मामला बेहद संवेदनशील था, क्योंकि विश्वविद्यालय में पंजाब के अलावा देश के दूसरे राज्यों और विदेशों से आए विद्यार्थी पढ़ते हैं। ऐसे में सरकार की पहली प्राथमिकता सभी विद्यार्थियों…

नाम बदला, रोजगार घटा: हरपाल चीमा ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले- ग्रामीण मजदूरों पर पड़ा सीधा असर

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ग्रामीण रोजगार योजना के नाम और प्रावधानों में बदलाव को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि योजना का नाम बदलने के साथ ही रोजगार उपलब्ध कराने वाले इसके कई प्रावधानों में भी बदलाव किया गया है। इसका सबसे अधिक असर ग्रामीण मजदूरों, गरीब परिवारों और वंचित वर्गों पर पड़ रहा है। चीमा ने पत्रकारवार्ता में कहा कि केंद्र सरकार लगातार यह दावा करती रही है कि योजना का केवल नाम बदला गया है और रोजगार से जुड़े मूल प्रावधानों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया। हालांकि,…

गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून में संशोधन की कवायद तेज, मान सरकार ने कमेटी से मांगे सुझाव

‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026’ के कुछ प्रावधानों को लेकर सामने आई आपत्तियों के बीच पंजाब सरकार ने कानून की समीक्षा और उसमें आवश्यक बदलाव की प्रक्रिया तेज कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर एक्ट में प्रस्तावित संशोधनों को लेकर गठित सात सदस्यीय उच्चस्तरीय तालमेल कमेटी के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में कानून की विभिन्न धाराओं, उठाई गई आपत्तियों, उनके कानूनी पहलुओं और प्रस्तावित संशोधनों की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। बैठक का मुख्य फोकस यह सुनिश्चित करने पर रहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता…

‘मान के मुनाफे’ से घर-घर पहुंची आप, विधायकों ने गिनाया साढ़े चार साल का रिपोर्ट कार्ड

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने अपने जनसंपर्क अभियान को जमीनी स्तर पर तेज कर दिया है। पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘मान के मुनाफे’ अभियान के तहत शुक्रवार को भी कई विधानसभा क्षेत्रों में विधायक और क्षेत्र प्रभारी घर-घर पहुंचे। आप नेताओं ने लोगों से सीधे संवाद करते हुए भगवंत मान सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में लागू की गई योजनाओं और सरकार की ओर से किए गए कामों की जानकारी साझा की। पार्टी नेताओं ने इस दौरान लोगों के बीच सरकार का रिपोर्ट कार्ड रखा और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से…

ईडी कार्रवाई पर पंजाब में सियासी संग्राम, आप बोली- केंद्र एजेंसियों से डराने की कोशिश सफल नहीं होगी

पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी और केंद्र सरकार के बीच राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। पंजाब में कई स्थानों पर ईडी की तलाशी और सर्वे के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया है। पार्टी नेताओं ने कहा है कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई से पंजाब सरकार या उसके नेताओं को दबाव में नहीं लाया जा सकता। ईडी ने तिरुपति इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ मनी लांड्रिंग जांच के तहत दिल्ली, मोहाली, चंडीगढ़, पंचकूला…

पंजाब पुलिस में 450 एएसआई पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी, हजारों युवाओं के लिए खुला सरकारी नौकरी का रास्ता

पंजाब पुलिस में अधिकारी स्तर की नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के 450 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गृह विभाग के कामकाज की समीक्षा के लिए हुई बैठक में लिया गया। सरकार के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुसार और मेरिट के आधार पर कराई जाएगी। इस भर्ती के जरिए योग्य और शिक्षित युवाओं को पंजाब पुलिस में शामिल होने का अवसर मिलेगा। सरकार का कहना है…

एशियाई खेलों में सोने का तमगा जीतने वाली हरमनप्रीत को पंजाब सरकार देगी एक करोड़, सीएम मान ने दी बधाई

एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्वर्ण पदक जीतने के बाद पंजाब की बेटी और टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को राज्य सरकार की ओर से बड़ा सम्मान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरमनप्रीत कौर और पूरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए घोषणा की है कि पंजाब सरकार अपनी खेल नीति के तहत हरमनप्रीत कौर को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस उपलब्धि ने देश के साथ-साथ पंजाब का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।…

जग्गा, मोहनजीत और गुलजार के मुद्दे पर संजय सिंह का विपक्ष पर हमला, लगाए गंभीर आरोप

पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी और विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक टकराव और तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल पर पंजाब को बदनाम करने तथा भगवंत मान सरकार के नशा विरोधी अभियान को कमजोर करने के लिए मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दल कुछ ऐसे लोगों को सरकार के खिलाफ चेहरा बनाकर पेश कर रहे हैं, जिनके खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता के…

अमरजीत चावला प्रकरण पर आप का अकाली नेतृत्व पर हमला, बलतेज पन्नू ने एसजीपीसी से मांगे जवाब

आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने अमरजीत सिंह चावला से जुड़े विवाद को लेकर शिरोमणि अकाली दल और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नेतृत्व पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐतिहासिक अकाली आंदोलन से बनी राजनीतिक और धार्मिक संस्थाओं पर लंबे समय से एक परिवार का प्रभाव रहा है और उनका इस्तेमाल राजनीतिक हितों के लिए किया गया। पन्नू ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अकाली मोर्चों की परंपरा त्याग और संघर्ष की रही है, लेकिन समय के साथ अकाली दल की राजनीति और सिख संस्थाओं के संचालन को लेकर कई…

पंचायतों-नगर निकायों की वित्तीय मजबूती पर सरकार का फोकस, सातवां वित्त आयोग करेगा संसाधनों का आकलन

पंजाब में गांवों से लेकर शहरों तक स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों और नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने पंचायतों और नगर निकायों की वित्तीय स्थिति मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को नवगठित सातवें पंजाब वित्त आयोग के साथ बैठक करते हुए स्थानीय निकायों के लिए मजबूत और टिकाऊ वित्तीय व्यवस्था की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंचायतों और नगरपालिकाओं को उनके दायित्वों के अनुरूप पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध होना जरूरी है, ताकि जमीनी स्तर पर शासन व्यवस्था को मजबूत किया जा सके। मुख्यमंत्री ने…

पंजाब में नशे के खिलाफ ‘बिग 5’ रणनीति, तस्करी पर कार्रवाई से लेकर इलाज और पुनर्वास तक पांच मोर्चों पर अभियान

पंजाब में नशे के खिलाफ चलाया जा रहा ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान अब केवल नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है। राज्य सरकार ने अभियान को पांच प्रमुख मोर्चों वाली रणनीति के रूप में आगे बढ़ाने पर जोर दिया है। इसमें नशे की आपूर्ति पर रोक, नशे की रोकथाम, सूचना तंत्र को मजबूत करना, गांव और वार्ड स्तर पर सामुदायिक निगरानी तथा नशे की लत से जूझ रहे लोगों का इलाज और पुनर्वास शामिल है। सरकार की ओर से पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2025 में शुरू हुए अभियान से सितंबर 2026 तक…

पंजाब फंड विवाद पर सीतारमण का पलटवार, बोलीं- राज्यों के हक की राशि में नहीं होती कटौती

पंजाब में केंद्र सरकार की ओर से फंड जारी न करने और राज्य के साथ भेदभाव के आम आदमी पार्टी सरकार के आरोपों के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसी भी राज्य के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करती, जिससे उसे आर्थिक नुकसान हो या उसे अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़े। राज्यों को उनके अधिकार के अनुसार मिलने वाली राशि में कोई कटौती नहीं की जाती और भुगतान निर्धारित नियमों के तहत किए जाते हैं। पंजाब सरकार की ओर से केंद्र पर लगातार लगाए जा रहे आरोपों पर वित्त मंत्री…

नानोवाल में कांग्रेस को झटका, दर्जनों कार्यकर्ता आप में शामिल; बैंस बोले- विकास और भाईचारे को देंगे प्राथमिकता

श्री आनंदपुर साहिब। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार की नीतियों और श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में गांव नानोवाल से कांग्रेस से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। कैबिनेट मंत्री एवं श्री आनंदपुर साहिब से विधायक हरजोत सिंह बैंस ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें संगठन को मजबूत करने और लोगों के बीच सक्रियता से काम करने का आह्वान किया। पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान नए सदस्यों…

पंजाब में 54 लाख परिवारों को 10 लाख तक मुफ्त इलाज का कवच, सीएम मान बोले- बीमारी के कारण किसी घर पर न आए आर्थिक संकट

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 1.26 करोड़ कार्ड, अब तक 7 लाख से अधिक मरीजों के इलाज पर 1,310 करोड़ रुपये खर्च होने का दावा मोहाली में आयोजित मुख्यमंत्री सेहत योजना के कार्ड वितरण समारोह में पंजाब सरकार ने अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के विस्तार को प्रमुखता से सामने रखा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गंभीर बीमारी किसी परिवार को इलाज और आर्थिक संकट के बीच चुनाव करने के लिए मजबूर न करे। उनके मुताबिक मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत अब तक 1.26 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य कार्ड जारी किए…

मुंद्रा पोर्ट से शुरू हो नशे के खिलाफ लड़ाई, पंजाब से नहीं: केजरीवाल

पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि भाजपा को पंजाब और यहां के युवाओं की वास्तव में चिंता है तो उसे पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चलाने के साथ-साथ गुजरात से आने वाले नशीले पदार्थों की आपूर्ति पर भी रोक लगानी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत पंजाब की धरती से नहीं, बल्कि…