Ludhiana में आज हेल्थ मिनिस्टर अधिकारियों संग करेंगे बैठक:बचत भवन में स्वास्थ्य सेवा, कानून व्यवस्था व अन्य कार्यों की होगी समीक्षा
पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह आज लुधियाना पहुंच रहे हैं। अपने दौरे के दौरान वह जिला प्रशासन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, जिसमें जिले की स्वास्थ्य सेवाओं, सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य विभाग की ओर से चल रही योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। यह बैठक दोपहर 1 बजे बचत भवन में आयोजित होगी। स्वास्थ्य मंत्री के इस दौरे को लुधियाना जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।…
