मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट में 736.96 करोड़ के लेन-देन का जिक्र: हरपाल चीमा
चीमा ने अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल को बताया पंजाब के लिए काला दौर, अमित शाह और मजीठिया की नजदीकियों पर उठाए सवाल चंडीगढ़। पंजाब में नशे के मुद्दे पर सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की ओर से अदालत में दाखिल 40 हजार पन्नों की चार्जशीट में 736.96 करोड़ रुपये के वित्तीय लेन-देन का विवरण शामिल है। चीमा के…
