उद्योगों की जरूरत के अनुसार तैयार होंगे हरियाणा के युवा, कौशल विकास और रोजगार को जोड़ने के लिए सरकार की नई पहल
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रदेश में कौशल विकास, औद्योगिक निवेश और रोजगार के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से नई रणनीति लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार चाहती है कि तकनीकी शिक्षा और उद्योगों की वास्तविक जरूरतों के बीच मौजूद अंतर को समाप्त किया जाए, ताकि युवाओं को प्रशिक्षण पूरा करते ही रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें और उद्योगों को भी स्थानीय स्तर पर दक्ष मानव संसाधन उपलब्ध हो। नई व्यवस्था के तहत उद्योग जगत की भूमिका केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रहेगी। अब उद्योग अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी शिक्षा…
