हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार, अब 1.80 लाख आय तक की महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये
आय सीमा बढ़ने से करीब 13.50 लाख नई महिलाएं दायरे में आएंगी, 23.50 लाख तक पहुंच सकती है लाभार्थियों की संख्या; 25 सितंबर से नए लाभार्थियों को मिल सकता है लाभ चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से संचालित दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा दिया है। अब ऐसे परिवारों की पात्र महिलाओं को भी योजना के तहत हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है। पहले यह सीमा एक लाख रुपये वार्षिक थी। आय सीमा में 80 हजार रुपये की बढ़ोतरी किए…
