राहुल गांधी से सुरजेवाला की अहम बैठक, हरियाणा के कर्मचारी मुद्दे से गुजरात की सियासत तक बनी रणनीति
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने वीरवार को नई दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को आने वाले समय में कांग्रेस की संगठनात्मक और राजनीतिक गतिविधियों की दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राहुल गांधी से मुलाकात से पहले गुजरात कांग्रेस से जुड़े तीनों सह प्रभारी सचिवों रामकिशन ओझा, सुभाषिनी शरद यादव और देवेंद्र यादव ने भी रणदीप सिंह सुरजेवाला से मुलाकात की। इन बैठकों…
