हरियाणा में प्रदूषण पर AI का वार, चीन की तकनीक से लेकर डेटा गवर्नेंस तक सरकार तैयार कर रही नई रणनीति
चंडीगढ़। हरियाणा में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए अब पारंपरिक उपायों के साथ अत्याधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल बढ़ाने की तैयारी है। राज्य सरकार वायु गुणवत्ता की निगरानी और प्रदूषण नियंत्रण के लिए दुनिया में अपनाई जा रही आधुनिक प्रणालियों का अध्ययन कर उन्हें हरियाणा में लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में चीन में इस्तेमाल की जा रही तकनीकों का अध्ययन करने के बाद अब राज्य में AI आधारित एयर क्वालिटी डिसीजन सपोर्ट सिस्टम विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…
