धान छोड़ने वाले किसानों को अब हर साल बढ़ेगा लाभ, पांचवें साल तक 10 हजार रुपये प्रति एकड़ देगी हरियाणा सरकार
‘मेरा पानी-मेरी विरासत’ और ‘फसल विविधीकरण एवं जल संरक्षण’ योजनाओं का विस्तार; डीएसआर मशीन पर 40 हजार तक सब्सिडी, हरी खाद के लिए भी मिलेगा प्रोत्साहन हरियाणा में तेजी से गिरते भू-जलस्तर और खेती में पानी की बढ़ती खपत के बीच प्रदेश सरकार ने किसानों को धान से दूरी बनाने तथा कम पानी वाली फसलों को अपनाने के लिए प्रोत्साहन बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार ने ‘मेरा पानी-मेरी विरासत’ और ‘फसल विविधीकरण एवं जल संरक्षण’ योजनाओं का विस्तार करते हुए इनके तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को पांच साल की अवधि में क्रमिक रूप से बढ़ाने का प्रावधान किया…
