हिमाचल सरकार फिर लेगी 600 करोड़ का कर्ज, इस वित्त वर्ष में बाजार से अब तक जुटाएगी 3400 करोड़
आर्थिक दबाव के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार ने चालू वित्त वर्ष में एक बार फिर बाजार से कर्ज लेने का फैसला किया है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन की ओर से 600 करोड़ रुपये के नए ऋण को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। यह ऋण राज्य सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 में लिया जाने वाला छठा कर्ज होगा। प्रस्तावित ऋण को मिलाकर चालू वित्त वर्ष में अब तक बाजार से लिए जाने वाले कर्ज की कुल राशि 3400 करोड़ रुपये हो जाएगी। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 7.78 प्रतिशत ब्याज दर वाले एसजीएस-2044…
