551 दिन, 76 हजार से ज्यादा गिरफ्तारियां: पंजाब में नशे के नेटवर्क पर सरकार का बड़ा प्रहार
अमन अरोड़ा बोले- ‘वॉर ऑन ड्रग्स’ अभियान ने तोड़ी नशा तस्करी की कमर, अब गांव-गांव और वार्ड-वार्ड पहुंचेंगी टीमें पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘वॉर ऑन ड्रग्स’ अभियान को राज्य सरकार ने अब निर्णायक चरण में पहुंचा दिया है। न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी सोर्स, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी, गुड गवर्नेंस एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, एम्प्लॉयमेंट जेनरेशन एंड ट्रेनिंग तथा इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स मंत्री अमन अरोड़ा ने दावा किया कि अभियान के 551 दिनों के दौरान नशे से जुड़े मामलों में 76 हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि लगातार कार्रवाई का असर अब नशे…
