छात्रों के लिए GOOD NEWS! आज सीएम योगी बाटेंगे स्कॉलरशिप, 20 लाख स्टूडेंट्स के बैंक खातों में आएगा पैसा
रविवार यानी आज यूपी के छात्रों के लिए बड़ा दिन है. प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ उन्हें बड़ा तोहफा देने वाले हैं. दरअसल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पात्र स्टूडेंट्स को मुख्यमंत्री स्कॉलरशिप बाटेंगे. पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और समाज कल्याण विभाग की स्कॉलरशिप योजनाओं के पात्र स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप मिलेगी विभागीय मंत्री गिनाएंगे विभाग की उपलब्धियांकार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और उनके अभिभावक शामिल होंगे. पात्रों की लिस्ट तैयार कर उनके बैंक खाते में स्कॉलरशिप भेजने की पूरी तैयारी हो गई है. तीन विभागों की ओर से यह संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इसमें विभागीय…
