Haryana पानीपत में बजट-पूर्व परामर्श बैठक: CM नायब सैनी के द्वारा टेक्सटाइल और फूड प्रोसेसिंग उद्योगों को दिशा-निर्देश दिए
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत में आयोजित बजट-पूर्व परामर्श बैठक में टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग और विभिन्न उद्योगों से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने उद्योगों के विकास, सरकारी नीतियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुनकरों की नगरी और ऐतिहासिक भूमि पानीपत में आकर उन्हें अत्यंत हर्ष हो रहा है। पानीपत का कपड़ा उद्योग न केवल हरियाणा बल्कि पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन कर रहा है। वहीं फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री किसानों और उपभोक्ताओं के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य कर रही…
