पंजाब में फिर करीब आते अकाली दल-भाजपा, बैठकों और बदले तेवरों से गठबंधन की सुगबुगाहट तेज

पंजाब की राजनीति में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच दोबारा गठबंधन की संभावनाएं लगातार मजबूत होती दिखाई दे रही हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों दलों के नेताओं के बीच बढ़ती मुलाकातों, सार्वजनिक मंचों से सामने आ रहे बदले तेवरों और राजनीतिक मुद्दों पर नरम पड़ते रुख ने इस चर्चा को और हवा दे दी है। हालांकि दोनों पार्टियों की ओर से अभी तक औपचारिक रूप से गठबंधन की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन घटनाक्रम जिस दिशा में बढ़ रहा है, उससे साफ है कि दोनों पक्षों के बीच संवाद का सिलसिला पहले की तुलना…

नकोदर के किसानों को मिली बड़ी सिंचाई राहत, 5.50 करोड़ की परियोजनाओं से 4 हजार एकड़ से अधिक खेतों तक पहुंचेगा नहरी पानी

जालंधर। पंजाब सरकार ने नकोदर विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठाया है। जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने क्षेत्र में करीब 5.50 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की गई सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन योजनाओं के शुरू होने से अब करीब 4,017 एकड़ कृषि भूमि को नहरी पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा। इससे पहले इन इलाकों में महज 1,265 एकड़ जमीन तक ही सिंचाई का पानी पहुंच पाता था। गांव मवई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने नकोदर की विधायक इंद्रजीत कौर मान की मौजूदगी में…

मिशन 2027 के लिए भाजपा का पंजाब प्लान तैयार, बूथ से विधानसभा तक संगठन के विस्तार पर फोकस

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज करते हुए संगठन के जमीनी ढांचे को व्यापक स्तर पर मजबूत करने की रणनीति बनाई है। पार्टी का लक्ष्य अब केवल चुनावी समय में सक्रिय होने के बजाय बूथ स्तर से लेकर विधानसभा क्षेत्र तक लगातार मजबूत संगठनात्मक नेटवर्क तैयार करना है। इसी कड़ी में भाजपा राज्य में 6,425 सब-सर्किल और 622 सर्किल गठित करने की तैयारी कर रही है। भाजपा की प्रस्तावित नई संगठनात्मक व्यवस्था को पार्टी के चुनावी अभियान की रीढ़ के तौर पर देखा जा रहा है। मौजूदा समय में राज्य…

राखी पर मान सरकार का महिलाओं को तोहफा, 1.37 लाख सत्कार सखियों के खातों में पहुंचे 52.20 करोड़

राखी के त्योहार के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महिलाओं से जुड़ी अपनी सरकार की कल्याणकारी योजना को आगे बढ़ाते हुए 1.37 लाख ‘सत्कार सखियों’ को 52.20 करोड़ रुपये की सम्मान राशि जारी की। मुख्यमंत्री ने इस भुगतान को राखी के अवसर पर ‘भाई’ की ओर से निभाया गया फर्ज बताते हुए कहा कि ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ को प्रदेश की महिलाओं तक पहुंचाने में सत्कार सखियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। गोइंदवाल साहिब में आयोजित ‘सत्कार सखी सम्मान समारोह’ को मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सत्कार सखियों…

‘2022 की हालत से आज तक बड़ा बदलाव’, सिसोदिया ने पंजाब की शिक्षा व्यवस्था का रखा रिपोर्ट कार्ड

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने पंजाब के सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर विपक्षी दलों के सवालों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में शिक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यों का विस्तृत ब्योरा सामने रखते हुए कहा कि पंजाब की सरकारी शिक्षा व्यवस्था का सही आकलन तभी हो सकता है, जब वर्ष 2022 की स्थिति और मौजूदा हालात की निष्पक्ष तुलना की जाए। सिसोदिया ने कहा कि जब वर्ष 2022 में भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार ने सत्ता संभाली थी, उस…

तख्त श्री दमदमा साहिब पहुंचा बादल परिवार, सुखबीर ने सलामती के बाद टेका माथा; पंजाब की शांति को लेकर जताई चिंता

बठिंडा: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल मंगलवार को अपनी पत्नी एवं सांसद हरसिमरत कौर बादल के साथ तख्त श्री दमदमा साहिब पहुंचे। अपने ऊपर हुए हमले के बाद सुखबीर बादल ने तख्त साहिब में माथा टेककर शुक्राना किया और पंजाब की शांति, आपसी भाईचारे तथा प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की। तख्त श्री दमदमा साहिब में नतमस्तक होने के बाद सुखबीर बादल ने उन सभी लोगों और संगतों का आभार जताया, जिन्होंने मुश्किल समय में उनकी सलामती के लिए अरदास की। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में जिस तरह संगत…

पंजाब के स्कूलों पर सियासी संग्राम तेज, केजरीवाल ने BJP को गुजरात के 1000 स्कूलों के साथ तुलना की चुनौती दी

चंडीगढ़: पंजाब के सरकारी स्कूलों की स्थिति और शिक्षा व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है। भाजपा की ओर से पंजाब के सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए जाने के बाद अब आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पलटवार करते हुए भाजपा को सीधी चुनौती दी है। केजरीवाल ने कहा कि यदि भाजपा पंजाब की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रही है तो उसे गुजरात के 1,000 सरकारी स्कूलों की सूची सार्वजनिक करनी चाहिए। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि पंजाब और गुजरात के…

पंजाब में बदलाव का दावा, भाजपा ने 2027 के लिए तेज की सियासी तैयारी; बीएल संतोष ने आप सरकार पर साधा निशाना

लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष ने लुधियाना में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर पंजाब के विकास को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति सरकार की नीतियों और प्रशासनिक विफलताओं को दर्शाती है। लुधियाना में आयोजित जोनल बैठक को संबोधित करते हुए संतोष ने कहा कि पंजाब की सत्ता पर ऐसे नेताओं…

‘शिक्षा क्रांति’ के दावों पर तरुण चुग का वार, खाली पदों और लंबित DA को लेकर मान सरकार से मांगा जवाब

भाजपा के सांसद, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और गुजरात भाजपा प्रभारी तरुण चुग ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और सरकारी कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भगवंत मान सरकार के ‘शिक्षा क्रांति’ के दावों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जमीनी स्तर पर सरकारी स्कूलों की स्थिति सरकार के प्रचार से बिल्कुल अलग नजर आ रही है। चुग ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन स्कूलों में शिक्षकों और प्रिंसिपलों के बड़ी संख्या में पद खाली पड़े…

धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों पर सियासी घमासान, दीपक बाली ने धर्मवीर गांधी के बयान पर कांग्रेस को घेरा

पंजाब में सरकारी स्तर पर आयोजित किए जा रहे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर सियासी विवाद गहराता जा रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के महासचिव और राज्य सरकार के सांस्कृतिक मामलों से जुड़े सलाहकार दीपक बाली ने कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें पंजाब की धार्मिक भावनाओं के विपरीत बताया है। बाली ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों का उद्देश्य किसी धर्म का प्रचार करना नहीं, बल्कि प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ना है। दीपक बाली…

अजनाला में खेल सुविधाओं को मिली नई रफ्तार, 8 गांवों में स्टेडियम शुरू; दो डिस्पेंसरी की भी नींव रखी

पंजाब सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं को मजबूत करने और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने की मुहिम के तहत विधानसभा हलका अजनाला में सोमवार को कई विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाया गया। हलके के अलग-अलग गांवों में तैयार किए गए करीब आठ खेल स्टेडियमों का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही गुज्जरपुरा और बलड़वाल गांवों में नई डिस्पेंसरियों के निर्माण की आधारशिला भी रखी गई। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण पर करीब 55-55 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मौके पर अजनाला के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में खेलों के…

पंजाब में 2027 की सियासी जंग के लिए कांग्रेस का मेगा प्लान, राहुल गांधी सितंबर में करेंगे दौरा

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी सितंबर के पहले सप्ताह में पंजाब का दौरा कर सकते हैं। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की और कार्यक्रम की रूपरेखा तथा तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी का पंजाब दौरा पहले अगस्त के आखिरी सप्ताह में प्रस्तावित था, लेकिन उनकी अन्य राजनीतिक व्यस्तताओं के चलते कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया गया है। अब सितंबर के शुरुआती…

पंजाब में अकेले चुनावी मैदान में उतरेगी भाजपा, 117 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान

पंजाब की राजनीति में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच संभावित गठबंधन को लेकर चल रही अटकलों पर भाजपा ने फिलहाल विराम लगा दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पार्टी पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उनके इस बयान से उन चर्चाओं को झटका लगा है, जिनमें आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के दोबारा साथ आने की संभावना जताई जा रही थी। सोमवार को पटियाला दौरे के दौरान बीएल संतोष ने पार्टी के विभिन्न जिलों के नेताओं और पदाधिकारियों…

सज्जन कुमार पर दीपेंद्र हुड्डा की टिप्पणी से पंजाब कांग्रेस में बढ़ी बेचैनी, विरोधियों ने बनाया बड़ा सियासी मुद्दा

हरियाणा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में दोषी ठहराए जा चुके पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को लेकर की गई टिप्पणी ने पंजाब की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। बयान सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है। वहीं, पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने इस टिप्पणी से दूरी बनाते हुए इसे हुड्डा की व्यक्तिगत राय बताया है। मामला उस समय और संवेदनशील हो गया जब पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को सार्वजनिक रूप से…

विदेशों में बसे पंजाबियों के लिए सरकार का दरवाजा खुला, बठिंडा में 26 अगस्त को सात जिलों की NRI मिलनी

पंजाब सरकार ने विदेशों में रहने वाले राज्य के लोगों की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके समाधान की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एनआरआई मिलनियों का सिलसिला आगे बढ़ाया है। इसी अभियान के तहत 26 अगस्त को बठिंडा में विशेष एनआरआई मिलन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मालवा क्षेत्र के सात जिलों से जुड़े प्रवासी पंजाबी अपनी शिकायतें, लंबित मामले और समस्याएं अधिकारियों के सामने सीधे रख सकेंगे। राज्य के एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि बठिंडा में होने वाली यह मिलनी बुधवार को सुबह 11 बजे होटल सेपल, जीटी रोड, तिकोनी के…

पंजाब के बढ़ते कर्ज पर भाजपा का AAP सरकार पर हमला, ढिल्लों बोले- आने वाली पीढ़ियों पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ

पंजाब में बढ़ते सरकारी कर्ज और राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का कर्ज लगातार बढ़ा है, लेकिन इसके अनुपात में विकास, रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों में अपेक्षित सुधार नजर नहीं आ रहा। केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब पहले से ही गंभीर वित्तीय चुनौतियों से जूझ रहा था, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद स्थिति और चिंताजनक…

5 करोड़ के आरोपों पर गुरप्रीत कौर मान का कड़ा जवाब, बोलीं- आरोप साबित करें, वरना कानूनी कार्रवाई के लिए रहें तैयार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने अपने खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कड़ा रुख अपनाया है। दुष्कर्म के एक मामले को कथित तौर पर खत्म करवाने के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग किए जाने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वालों के पास यदि कोई सबूत है तो उसे सामने लाया जाए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह इस तरह के आरोपों से डरने वाली नहीं हैं और यदि आरोप साबित नहीं किए गए तो संबंधित लोगों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़…

1984 दंगों पर फिर गरमाई सियासत, चन्नी ने दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर जताया कड़ा विरोध

1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर कांग्रेस के भीतर एक बार फिर तीखी बयानबाजी सामने आई है। हरियाणा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को लेकर की गई टिप्पणी पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कड़ी आपत्ति जताई है। चन्नी ने हुड्डा के बयान से असहमति जाहिर करते हुए सज्जन कुमार को सिख समुदाय के खिलाफ हुए अत्याचारों के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि ऐसे व्यक्ति को आदर्श के रूप में पेश करना स्वीकार नहीं किया जा सकता। दरअसल, 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामलों में दोषी ठहराए…

अकाली-भाजपा गठजोड़ पर मजीठिया का बड़ा संकेत, बोले- पंजाब की जनता चाहती है दोनों दल फिर आएं साथ

पंजाब की राजनीति में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच संभावित दोबारा गठबंधन को लेकर अटकलें लगातार तेज होती जा रही हैं। अब अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया का ताजा बयान ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है। मजीठिया ने कहा है कि पंजाब के लोग चाहते हैं कि अकाली दल और भाजपा एक बार फिर राजनीतिक रूप से साथ आएं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि गठबंधन को लेकर अंतिम निर्णय दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व को ही लेना है। एक इंटरव्यू के दौरान अकाली नेता से जब भाजपा के…

1984 के जख्मों पर फिर सियासत गरमाई, तरुण चुग ने कांग्रेस पर साधा निशाना; नेताओं से मांगा जवाब

वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषी ठहराए गए पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के निधन के बाद कांग्रेस नेताओं की ओर से सामने आए बयानों को लेकर पार्टी पर तीखा हमला बोला है। चुग ने कहा कि जिस तरह कुछ कांग्रेस नेताओं ने सज्जन कुमार के निधन पर सम्मानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, उससे 1984 की हिंसा में अपने परिजनों को खोने वाले सिख परिवारों की भावनाएं आहत हुई हैं। चुग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति में 1984 की हिंसा को लेकर अब भी पूरी…