भगवंत मान को लाहौर में विश्व पंजाबी सम्मेलन का न्योता, बोले- केंद्र यूरोप नहीं जाने देता, पाकिस्तान कैसे जाने देगा?
27 नवंबर को होने वाले सम्मेलन में शामिल होने की जताई इच्छा, मंजूरी मिली तो पाकिस्तान जाएंगे सीएम; करतारपुर कॉरिडोर खोलने और ननकाना साहिब के दर्शन की भी उठाई मांग पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पाकिस्तानी पंजाबी कवि बाबा बशीर हुसैन नजमी ने 27 नवंबर को लाहौर में होने वाले विश्व पंजाबी सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा में इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने बाबा नजमी से बातचीत के दौरान स्पष्ट किया था कि जब केंद्र सरकार उन्हें यूरोप जाने की अनुमति नहीं देती, तो पाकिस्तान जाने…
