डॉ. एचएस धालीवाल बने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के नए कुलपति, कृषि शिक्षा और शोध का लंबा अनुभव
करीब 31 वर्षों से कृषि क्षेत्र में सक्रिय डॉ. धालीवाल ने बागवानी, फल विज्ञान और आधुनिक कृषि तकनीकों के विकास में दिया योगदान; शोध परियोजनाओं और नई किस्मों पर भी किया काम लुधियाना। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू), लुधियाना को नया वाइस चांसलर मिल गया है। बुधवार को चंडीगढ़ में हुई बैठक के बाद कृषि महाविद्यालय के पूर्व डीन डॉ. एचएस धालीवाल को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया। कृषि शिक्षा, अनुसंधान और प्रसार शिक्षा के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाले डॉ. धालीवाल की नियुक्ति को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और शोध कार्यों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा…
