पंजाब में महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह देने की तैयारी, बजट में हो सकता है बड़ा ऐलान; जानिए किसे मिलेगा लाभ और कैसे आएगी राशि

पंजाब सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पेश किए जाने वाले राज्य बजट में महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक कल्याण योजना की घोषणा कर सकती है। सरकार की ओर से लंबे समय से चर्चा में रही महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता देने की योजना अब अंतिम चरण में बताई जा रही है। प्रस्तावित योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजने की तैयारी की जा रही है। सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को छोटी-छोटी घरेलू जरूरतों के…

आप’ सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यों में शामिल, अपना कर राजस्व बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये हुआ: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब के वित्त, आबकारी और कर मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के नेतृत्व में, पंजाब राजस्व विकास में शानदार उपलब्धियों के लिए देश के शीर्ष तीन राज्यों में उभरा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले चार वर्षों में राज्य की वित्तीय कार्यप्रदर्शन संरचनात्मक सुधार, वित्तीय अनुशासन और प्रशासनिक पारदर्शिता को दर्शाता है। यहां पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब की वित्तीय सेहत में आए इस निर्णायक बदलाव को उजागर करने के लिए विस्तृत आंकड़े पेश किए। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते…

दिल्ली शराब घोटाला: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 लोग आरोपमुक्त, कैमरे के सामने भावुक हुए पूर्व CM

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मामले पर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपमुक्त कर दिया है। पूर्व सीएम और पूर्व डिप्टी समेत इस केस से जुड़े सभी 23 लोगों को आरोपमुक्त किया गया है। दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े CBI के मामले पर राउज कोर्ट का फैसला आया है। कोर्ट से बाहर निकलने के बाद पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए और रोने लगे। उन्होंने खुद को कट्टर ईमानदार बताया।  फैसला सुनते ही चेहरे पर आई खुशी मनीष सिसोदिया उस वक्त उपमुख्यमंत्री थे और आप सरकार में आबकारी विभाग उन्हीं के पास था। दिल्ली की शराब नीति में…

पंजाब में चुनाव से पहले फ्री दाल-चीनी देगी AAP सरकार:नमक-तेल, हल्दी भी मिलेगी; CM ने मेरी रसोई स्कीम लॉन्च की; शराब महंगी नहीं होगी

पंजाब कैबिनेट की आज (23 फरवरी) मीटिंग हुई। इसके बाद CM भगवंत मान ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्होंने मेरी रसोई स्कीम लॉन्च करने की घोषणा की। इस योजना का लाभ प्रदेश के 40 लाख परिवारों को मिलेगा। इसके तहत सरकार एक फूड किट तैयार करेगी, जो नीले कार्ड धारकों को मिलेगी। इस किट में गेहूं के साथ, उड़द-चने की 2 किलो दाल, 2 किलो चीनी, 1 किलो आयोडीन नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर, एक लीटर सरसों का तेल दिया जाएगा। इस दौरान CM मान ने बजट सेशन का ऐलान भी किया। उन्होंने बताया कि 6 मार्च से बजट सेशन शुरू…

Punjab का खाद्य क्षेत्र: AI और AgriTech से बदली तस्वीर, विश्व खाद्य मेला 2025 में केंद्र बना पंजाब

विश्व खाद्य मेला 2025 में पंजाब सरकार ने अपनी एआई-पावर्ड कृषि और खाद्य प्रसंस्करण तकनीक से वैश्विक मंच पर अलग पहचान बनाई। पंजाब का नवाचार-आधारित पंडाल इस पूरे आयोजन का आकर्षण रहा, जहाँ राज्य ने अपनी कृषि सफलता और भविष्य की संभावनाओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पंजाब, जो अब तक पारंपरिक कृषि मॉडल के लिए जाना जाता था, अब आधुनिक खेती और स्मार्ट एग्रीटेक के जरिए पूरे देश के लिए रोल मॉडल बन रहा है। इस बार के विश्व खाद्य मेले में पंजाब ने दिखाया कि कैसे एआई, डिजिटल डेटा और तकनीकी हस्तक्षेप किसानों को सीधी मदद देकर उनकी आय…