नशा पीड़ित परिवारों के दर्द से रूबरू हुए तरुण चुघ, बोले- 2029 तक चिट्टे के कारोबार पर प्रहार का संकल्प

ड्रग्स से प्रभावित परिवारों से मुलाकात के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुघ ने पंजाब में नशे के खिलाफ पार्टी के अभियान को लेकर अपना रुख दोहराया। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2029 की समयसीमा भाजपा के उस संकल्प को दर्शाती है, जिसके तहत पंजाब को चिट्टे के कारोबार से मुक्त करने की बात कही गई है। चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने पर नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी तथा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की…

4000 किलोमीटर की नशामुक्त यात्रा के बाद भाजपा का मंथन, जमीनी असर और चुनावी तैयारियों पर फोकस

पंचकूला में पंजाब भाजपा की दो दिवसीय मंथन बैठक शुरू हो गई है। बैठक में हाल ही में संपन्न हुई ‘नशामुक्त पंजाब यात्रा’ और जालंधर में आयोजित उसके समापन कार्यक्रम के जमीनी प्रभाव की समीक्षा की जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष विशेष रूप से बैठक में पहुंचे हैं। पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। बैठक में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पंजाब की प्रदेश सह-प्रभारी अलका गुर्जर और प्रदेश महासचिव (संगठन) मंत्री श्रीनिवासुलु भी मौजूद हैं। इसके अलावा सभी जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और सह-प्रभारियों को भी…

वड़िंग का दर्द आया सामने, बोले- ‘कोई तो मजबूरियां रही होंगी…’

‘कोई तो मजबूरियां रही होंगी, कोई यूं ही बेवफा नहीं होता…।’ मशहूर शेर की इन पंक्तियों का सहारा लेते हुए पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी। करीब साढ़े चार साल तक पंजाब कांग्रेस की कमान संभालने के बाद पद से हटे वड़िंग ने शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। नई दिल्ली स्थित 10 जनपथ पर राहुल गांधी के साथ वड़िंग की करीब एक घंटे तक बैठक हुई। इस दौरान पंजाब की मौजूदा राजनीतिक…

परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस की कमान, राजा वड़िंग के बाद नई जिम्मेदारी; बोले- पद नहीं, बड़ी जिम्मेदारी मिली है

पंजाब कांग्रेस में शुक्रवार को बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ। कांग्रेस हाईकमान ने जालंधर कैंट से विधायक और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। वह अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालेंगे। वड़िंग ने शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके कुछ ही समय बाद पार्टी ने परगट सिंह की नियुक्ति की घोषणा कर दी। परगट सिंह के सामने यह जिम्मेदारी ऐसे समय आई है, जब पंजाब कांग्रेस आगामी विधानसभा…

पंजाब के 3602 सरकारी स्कूलों का बदलेगा रंग-रूप, 80.45 करोड़ से होगी रंग-रोगन की पूरी व्यवस्था

पंजाब के सरकारी स्कूल अब पूरे प्रदेश में एक समान रंग और निर्धारित रंग संयोजन में नजर आएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के 3602 सरकारी स्कूलों में व्हाइटवाश, पेंटिंग और कलर कोडिंग का काम कराने के लिए 80 करोड़ 45 लाख 40 हजार रुपये की राशि जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि स्कूलों की केवल सफेदी या सामान्य रंग-रोगन नहीं किया जाएगा, बल्कि भवन के अलग-अलग हिस्सों के लिए निर्धारित रंगों और पेंट की गुणवत्ता के अनुसार काम करना होगा। यह पूरी कवायद…

गांधी जयंती पर पंजाब भाजपा का स्वच्छता अभियान, बीएल संतोष और केवल ढिल्लों ने कार्यकर्ताओं संग की सफाई

गांधी जयंती के अवसर पर पंजाब भाजपा ने पंचकूला में स्वच्छता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत किया गया। अभियान के दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंचकूला में संगठनात्मक बैठक के आयोजन स्थल के आसपास सफाई की और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इस गतिविधि में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष भी शामिल हुए। पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी के पदाधिकारियों और…

बिट्टू के ‘यूज एंड थ्रो’ तंज पर वड़िंग का पलटवार, बोले- मैं मौकापरस्त नहीं, वफादार हूं

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें बिट्टू ने उनके प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने को राहुल गांधी की कथित ‘यूज एंड थ्रो’ नीति से जोड़ते हुए टिप्पणी की थी। वड़िंग ने पलटवार करते हुए कहा कि पद बदलने से उनका कांग्रेस और पार्टी नेतृत्व के साथ संबंध नहीं बदलता। उन्होंने खुद को मौकापरस्त के बजाय वफादार बताते हुए कहा कि वह हर समय राहुल गांधी के साथ खड़े रहे हैं। वड़िंग ने बिट्टू को…

पंजाब में मतदाता सूची पुनरीक्षण अंतिम दौर में, एसआईआर का 99.21 प्रतिशत काम पूरा; 55 सीटों पर शत-प्रतिशत प्रक्रिया

पंजाब में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। राज्य में एसआईआर का 99.21 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। प्रदेश के 117 विधानसभा क्षेत्रों में से 55 विधानसभा क्षेत्रों में पुनरीक्षण से जुड़ी पूरी प्रक्रिया 100 प्रतिशत पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही राज्य के आठ जिलों में भी एसआईआर का पूरा काम समाप्त हो चुका है। शेष विधानसभा क्षेत्रों और जिलों में लंबित कार्य को जल्द पूरा करने के लिए चुनाव मशीनरी लगातार जुटी हुई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब अनिंदिता मित्रा ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया…

6 अक्टूबर को सात सदस्यीय कमेटी की बैठक, गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन कानून पर होगा मंथन

पंजाब सरकार की ओर से गठित सात सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक 6 अक्टूबर को चंडीगढ़ में होगी। दोपहर 12 बजे होने वाली इस बैठक में ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से कानून में संशोधन को लेकर दिए गए सुझावों पर भी विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने इस कमेटी का गठन कानून के प्रावधानों की समीक्षा और श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित पैनल के साथ समन्वय स्थापित करने…

कर राजस्व में पंजाब की रफ्तार तेज, सितंबर में शुद्ध जीएसटी संग्रह 22.11% बढ़ा; 142 करोड़ के जुर्माने

पंजाब ने सितंबर 2026 में कर राजस्व के मोर्चे पर पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया है। राज्य के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि सितंबर में पंजाब की शुद्ध जीएसटी प्राप्ति 22.11 प्रतिशत बढ़ी है। सितंबर 2025 में जहां राज्य को शुद्ध जीएसटी के रूप में 1,973.12 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे, वहीं सितंबर 2026 में यह राशि बढ़कर 2,409.47 करोड़ रुपये हो गई। इस तरह एक साल में शुद्ध जीएसटी प्राप्ति में 436.35 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। चीमा के अनुसार राज्य के कर संग्रह में यह बढ़ोतरी…

कांग्रेस में गुटबाजी पर वड़िंग का खुलासा: बोले- आपसी खींचतान का पार्टी को हुआ नुकसान, मैं संघर्ष से पीछे नहीं हटूंगा

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पहली बार पार्टी के भीतर चल रही खींचतान और गुटबाजी को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है। वड़िंग ने माना कि कांग्रेस में नेताओं के बीच आपसी मतभेद और गुटबाजी का असर संगठन पर पड़ा और इससे पार्टी को राजनीतिक रूप से नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन परिस्थितियों से वह राजनीतिक रूप से पीछे हटने वाले नहीं हैं और आगे भी सक्रिय रूप से संघर्ष करते रहेंगे। वड़िंग ने अपने राजनीतिक सफर और पार्टी में…

मावां-धीयां सत्कार योजना: आज जारी होगी अगली किस्त, मुख्यमंत्री मान करेंगे लाभार्थियों से संवाद

पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत आज तरनतारन जिले के गोइंदवाल साहिब में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दाना मंडी में दोपहर 12 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शामिल होंगे। सरकार की ओर से योजना के तहत पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता की अगली किस्त जारी किए जाने का कार्यक्रम है। राज्य सरकार ने महिलाओं और बेटियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की है। योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सीधे वित्तीय सहायता भेजी जाती है। गोइंदवाल साहिब में होने वाले…

नशामुक्त पंजाब को भाजपा ने बनाया चुनावी एजेंडा, शाह बोले- एक ग्राम चिट्टा भी नहीं बिकने देंगे

जालंधर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को जालंधर में भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन पर आयोजित महारैली में पंजाब में नशे के मुद्दे को आगामी विधानसभा चुनाव की राजनीति के केंद्र में रखने का ऐलान किया। परागपुर के पास एनएच-44 के किनारे आयोजित रैली में शाह ने कहा कि यदि पंजाब की जनता भाजपा को सरकार बनाने का अवसर देती है तो 31 दिसंबर 2029 से पहले राज्य को चिट्टे के कारोबार से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। शाह ने कहा कि भाजपा का चुनावी अभियान पंजाब के नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई…

एलपीयू में दुष्कर्म की अफवाह का सच क्या है? हाई कोर्ट ने पंजाब पुलिस से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

चंडीगढ़। फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में कथित दुष्कर्म की अफवाह के बाद हुए हिंसक घटनाक्रम और आगजनी को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब पुलिस से विस्तृत जवाब मांगा है। अदालत ने पंजाब सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर यह स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं कि 26 सितंबर को इंटरनेट मीडिया मंच रेडिट पर जिस कथित दुष्कर्म की घटना से संबंधित पोस्ट प्रसारित हुई थी, उसमें कितनी सच्चाई थी। अदालत ने पुलिस से यह भी बताने को कहा है कि कथित घटना की वास्तविकता का पता लगाने के लिए जांच एजेंसियों ने अब तक क्या कार्रवाई…

अमित शाह के जालंधर दौरे पर बाजवा के सवाल, बोले- सीमा से नशे की सप्लाई क्यों नहीं रुक रही

पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर दौरे के बीच केंद्र और राज्य सरकार से कई सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या केवल राजनीतिक बयानबाजी से खत्म नहीं होगी। इसके लिए सीमा सुरक्षा, तस्करी के नेटवर्क, वित्तीय कार्रवाई और नशे के कारोबार से जुड़े बड़े लोगों तक पहुंचना जरूरी है। अमित शाह बुधवार को भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जालंधर पहुंचे। इसी दौरान चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बाजवा ने…

नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आप ने विपक्ष पर साधा निशाना, धालीवाल ने केंद्र की भूमिका पर भी उठाए सवाल

पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और नशे के नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई जारी है। धालीवाल ने कहा कि सरकार का…

2027 के लिए पंजाब कांग्रेस का नया संगठनात्मक फॉर्मूला, गुटों के बीच संतुलन साधने की कवायद तेज

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में लंबे समय से चली आ रही अंदरूनी खींचतान को कम करने की दिशा में कवायद तेज कर दी है। पार्टी हाईकमान अब प्रदेश कांग्रेस की कमान ऐसे नेता को सौंपने के विकल्प पर विचार कर रहा है, जिसे संगठन के अलग-अलग धड़ों के बीच स्वीकार्यता हासिल हो और जो वरिष्ठ नेताओं के बीच समन्वय स्थापित कर सके। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से जुड़े खेमों के बीच संतुलन बनाना इस पूरी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। कांग्रेस…

एसजीपीसी सराय में बहरीन की महिला के ठहरने पर आप ने उठाए सवाल, बलतेज पन्नू बोले- हर खर्च का देना होगा हिसाब

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के जनरल सेक्रेटरी एवं मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने श्री आनंदपुर साहिब स्थित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की सराय में बहरीन की एक महिला के लंबे समय तक ठहरने से जुड़े आरोपों को लेकर शिरोमणि अकाली दल (बादल) के वरिष्ठ नेताओं और एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी पर सवाल उठाए हैं। पन्नू ने कहा कि इस पूरे मामले में महिला के ठहरने, उसे उपलब्ध कराई गई सुविधाओं, एसजीपीसी के संसाधनों के इस्तेमाल और कथित वित्तीय लेनदेन को लेकर कई सवाल सामने आ चुके हैं, लेकिन अब तक इनका स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है।…

पंजाब में नशे के खिलाफ जमीनी मोर्चा मजबूत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बनेंगी ‘नशा मुक्ति मित्र’

सरकार ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को अब परिवार और समुदाय के स्तर तक पहुंचाने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ‘नशा मुक्ति मित्र’ के रूप में जोड़कर एक ऐसा स्थानीय नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, जो नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने, युवाओं में सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने और जरूरतमंद लोगों को समय रहते उपचार एवं पुनर्वास सेवाओं से जोड़ने में मदद करेगा। श्री मुक्तसर साहिब के मलोट में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सरकार की इस रणनीति की तस्वीर…

कटारिया ने दिल्ली में राष्ट्रपति समेत केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, पंजाब-चंडीगढ़ के कई मुद्दे उठाए

नई दिल्ली। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात कर पंजाब और चंडीगढ़ से जुड़े विकास एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। अलग-अलग बैठकों में नशामुक्ति, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा संस्थानों को मजबूती देने, बाढ़ से स्थायी बचाव, चिकित्सा शिक्षा और सांस्कृतिक परियोजनाओं जैसे विषय प्रमुखता से उठाए गए। राज्यपाल ने केंद्र सरकार के साथ समन्वय बढ़ाने और पंजाब तथा चंडीगढ़ से संबंधित लंबित परियोजनाओं को गति देने की दिशा में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठकों में राज्य की जरूरतों के…