संगरूर बुजुर्ग आत्महत्या मामले में NHRC सख्त, पंजाब के मुख्य सचिव और DGP से 15 दिन में रिपोर्ट तलब
पंजाब के संगरूर जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति की आत्महत्या से जुड़े मामले ने अब गंभीर मानवाधिकार सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने अपने संज्ञान में लेते हुए पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन से जवाब मांगा है। आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने प्रकरण पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को नोटिस जारी किया है। NHRC ने अधिकारियों को मामले की तथ्यात्मक जांच कराने और संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने मृतक के मृत्यु पूर्व बयान…
