सज्जन कुमार पर दीपेंद्र हुड्डा की टिप्पणी से पंजाब कांग्रेस में बढ़ी बेचैनी, विरोधियों ने बनाया बड़ा सियासी मुद्दा

हरियाणा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में दोषी ठहराए जा चुके पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को लेकर की गई टिप्पणी ने पंजाब की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। बयान सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है। वहीं, पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने इस टिप्पणी से दूरी बनाते हुए इसे हुड्डा की व्यक्तिगत राय बताया है। मामला उस समय और संवेदनशील हो गया जब पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को सार्वजनिक रूप से…

विदेशों में बसे पंजाबियों के लिए सरकार का दरवाजा खुला, बठिंडा में 26 अगस्त को सात जिलों की NRI मिलनी

पंजाब सरकार ने विदेशों में रहने वाले राज्य के लोगों की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके समाधान की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एनआरआई मिलनियों का सिलसिला आगे बढ़ाया है। इसी अभियान के तहत 26 अगस्त को बठिंडा में विशेष एनआरआई मिलन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मालवा क्षेत्र के सात जिलों से जुड़े प्रवासी पंजाबी अपनी शिकायतें, लंबित मामले और समस्याएं अधिकारियों के सामने सीधे रख सकेंगे। राज्य के एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि बठिंडा में होने वाली यह मिलनी बुधवार को सुबह 11 बजे होटल सेपल, जीटी रोड, तिकोनी के…

विपक्ष के आरोपों पर AAP का पलटवार, बलतेज पन्नू बोले- मान सरकार के काम का जवाब नहीं तो फैलाई जा रही अफवाहें

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, आप पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा, “विरोधियों ने सीएम भगवंत सिंह मान को बदनाम करने के लिए हर मुमकिन तरीका अपनाया है, लेकिन वे नाकाम रहे हैं क्योंकि पंजाब के लोग सरकार के काम को साफ देख सकते हैं। जब भी मुख्यमंत्री रूटीन मेडिकल चेक-अप के लिए जाते हैं या बीमार पड़ते हैं, तो विरोधी नेता उनकी सेहत के बारे में सनसनीखेज और मनगढ़ंत बुलेटिन प्रसारित करते हैं। इसी तरह, जब भी सीएम भगवंत सिंह मान पंजाब में निवेश और व्यापार लाने के लिए विदेश जाते हैं, तो जानबूझकर झूठी अफवाहें…

पंजाब के बढ़ते कर्ज पर भाजपा का AAP सरकार पर हमला, ढिल्लों बोले- आने वाली पीढ़ियों पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ

पंजाब में बढ़ते सरकारी कर्ज और राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का कर्ज लगातार बढ़ा है, लेकिन इसके अनुपात में विकास, रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों में अपेक्षित सुधार नजर नहीं आ रहा। केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब पहले से ही गंभीर वित्तीय चुनौतियों से जूझ रहा था, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद स्थिति और चिंताजनक…

5 करोड़ के आरोपों पर गुरप्रीत कौर मान का कड़ा जवाब, बोलीं- आरोप साबित करें, वरना कानूनी कार्रवाई के लिए रहें तैयार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने अपने खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कड़ा रुख अपनाया है। दुष्कर्म के एक मामले को कथित तौर पर खत्म करवाने के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग किए जाने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वालों के पास यदि कोई सबूत है तो उसे सामने लाया जाए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह इस तरह के आरोपों से डरने वाली नहीं हैं और यदि आरोप साबित नहीं किए गए तो संबंधित लोगों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़…

1984 दंगों पर फिर गरमाई सियासत, चन्नी ने दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर जताया कड़ा विरोध

1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर कांग्रेस के भीतर एक बार फिर तीखी बयानबाजी सामने आई है। हरियाणा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को लेकर की गई टिप्पणी पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कड़ी आपत्ति जताई है। चन्नी ने हुड्डा के बयान से असहमति जाहिर करते हुए सज्जन कुमार को सिख समुदाय के खिलाफ हुए अत्याचारों के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि ऐसे व्यक्ति को आदर्श के रूप में पेश करना स्वीकार नहीं किया जा सकता। दरअसल, 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामलों में दोषी ठहराए…

अकाली-भाजपा गठजोड़ पर मजीठिया का बड़ा संकेत, बोले- पंजाब की जनता चाहती है दोनों दल फिर आएं साथ

पंजाब की राजनीति में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच संभावित दोबारा गठबंधन को लेकर अटकलें लगातार तेज होती जा रही हैं। अब अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया का ताजा बयान ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है। मजीठिया ने कहा है कि पंजाब के लोग चाहते हैं कि अकाली दल और भाजपा एक बार फिर राजनीतिक रूप से साथ आएं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि गठबंधन को लेकर अंतिम निर्णय दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व को ही लेना है। एक इंटरव्यू के दौरान अकाली नेता से जब भाजपा के…

1984 के जख्मों पर फिर सियासत गरमाई, तरुण चुग ने कांग्रेस पर साधा निशाना; नेताओं से मांगा जवाब

वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषी ठहराए गए पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के निधन के बाद कांग्रेस नेताओं की ओर से सामने आए बयानों को लेकर पार्टी पर तीखा हमला बोला है। चुग ने कहा कि जिस तरह कुछ कांग्रेस नेताओं ने सज्जन कुमार के निधन पर सम्मानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, उससे 1984 की हिंसा में अपने परिजनों को खोने वाले सिख परिवारों की भावनाएं आहत हुई हैं। चुग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति में 1984 की हिंसा को लेकर अब भी पूरी…

सुखबीर की मोदी से मुलाकात के बाद हरसिमरत के संकेत, क्या फिर करीब आएंगे अकाली दल और भाजपा?

पंजाब की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के संभावित साथ आने की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं। दोनों दलों के बीच लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक दूरी के बीच अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल के एक बयान ने इन अटकलों को और हवा दे दी है। संगरूर में संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की बरसी के अवसर पर आयोजित जनसभा में हरसिमरत कौर बादल ने भविष्य के राजनीतिक समीकरणों को लेकर ऐसा संकेत दिया, जिसे अकाली-भाजपा संबंधों के संदर्भ में अहम माना जा रहा…

2027 की जंग के लिए कांग्रेस का मंथन शुरू, जनता के सुझावों से तैयार होगा पंजाब का चुनावी रोडमैप

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक और चुनावी तैयारियों को गति देना शुरू कर दिया है। पार्टी ने चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने की प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत करते हुए मेनिफेस्टो कमेटी की पहली बैठक आयोजित की। बैठक में कांग्रेस की ओर से तैयार किए जाने वाले आगामी चुनावी घोषणा पत्र के स्वरूप, प्राथमिक मुद्दों और इसे आम जनता से जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक में इसके प्रमुख सदस्यों डॉ. अमर सिंह, परगट सिंह, गुरजीत सिंह औजला और हरदयाल सिंह कंबोज ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान…

दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर पंजाब में सियासी घमासान, धालीवाल ने कांग्रेस हाईकमान से कार्रवाई की मांग की

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के एक कथित बयान को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। धालीवाल ने आरोप लगाया कि हुड्डा ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े सज्जन कुमार को अपना रोल मॉडल बताते हुए उन्हें अच्छा इंसान कहा है। धालीवाल ने इस बयान को बेहद आपत्तिजनक और सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला बताया। धालीवाल ने कहा कि 1984 के नरसंहार का दर्द सिख समुदाय के लिए आज भी बेहद संवेदनशील मुद्दा है। ऐसे में उस दौर से जुड़े…

सतौज से सत्ता के शिखर तक: भगवंत मान के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री 30 अगस्त को होगी रिलीज

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जीवन और उनके राजनीतिक सफर पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है। ‘सतौज से संसद तक’ नाम से तैयार की गई इस डॉक्यूमेंट्री में उनके गांव सतौज से लेकर संसद और फिर पंजाब के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचने की कहानी को दिखाया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस डॉक्यूमेंट्री के बारे में जानकारी साझा की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह डॉक्यूमेंट्री 30 अगस्त को शाम 7 बजे डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित की जाएगी। उन्होंने इसके कुछ वीडियो…

पंजाब में धर्म की सियासत नहीं चलेगी, आपसी भाईचारा ही प्रदेश की पहचान: सांसद मालविंदर सिंह कंग

श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने भारतीय जनता पार्टी पर पंजाब में सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की जनता ऐसी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान हमेशा आपसी भाईचारे, सद्भावना, लोकतांत्रिक सोच और सभी धर्मों के सम्मान पर आधारित रही है। प्रदेश की जनता किसी भी राजनीतिक दल को समाज को धार्मिक आधार पर बांटने की कोशिश सफल नहीं होने देगी। खरड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान पत्रकारों से…

मोहाली बनेगा पंजाब के टेक स्टार्टअप्स का नया ठिकाना, 29 करोड़ से शुरू होगा ‘न्यूरॉन 2.0’ इनक्यूबेशन हब

चंडीगढ़/मोहाली। पंजाब में तकनीक आधारित स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की है। सरकार ने मोहाली स्थित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के साथ साझेदारी करते हुए ‘स्टार्टअप पंजाब हब-न्यूरॉन 2.0’ स्थापित करने का फैसला किया है। करीब 29 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली यह अत्याधुनिक सुविधा विशेष रूप से साइबर सुरक्षा और उभरती तकनीकों पर काम करने वाले स्टार्टअप्स के लिए एक प्रमुख इनक्यूबेशन सेंटर के रूप में विकसित की जाएगी। इस परियोजना को लेकर उद्योग भवन में पंजाब सरकार और STPI के बीच औपचारिक समझौता…

मजीठिया के आरोपों पर सीएम मान के OSD घुम्मण का पलटवार, बोले- सबूत दो या सार्वजनिक माफी मांगो

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर एक बार फिर तेज हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी राजवीर सिंह घुम्मण ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के आरोपों पर कड़ा जवाब देते हुए उन्हें सार्वजनिक रूप से अपने दावों के प्रमाण पेश करने की चुनौती दी है। घुम्मण ने कहा कि राजनीति में किसी व्यक्ति पर आरोप लगाना आसान है, लेकिन उन आरोपों को साबित करने के लिए ठोस साक्ष्य सामने रखना मुश्किल होता है। राजवीर सिंह घुम्मण ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मजीठिया को संबोधित करते हुए कहा कि…

पंजाब में कांग्रेस का ‘मिशन 117’ शुरू, हर विधानसभा क्षेत्र में दस्तक देगी यूथ कांग्रेस

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होने लगी हैं। सभी प्रमुख दल अपने संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में पंजाब यूथ कांग्रेस ने प्रदेश के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का ऐलान किया है। युवा कांग्रेस की ओर से ‘हर घर झंडा, हर घर पंजा’ अभियान शुरू किया जाएगा। संगठन का उद्देश्य इस अभियान के जरिए कांग्रेस की युवा इकाई को घर-घर तक पहुंचाना और बड़ी संख्या में युवाओं को पार्टी से जोड़ना है। पंजाब यूथ कांग्रेस के…

पंजाब में मिशन-2027 को धार देगी कांग्रेस, सितंबर में राहुल गांधी संभालेंगे मोर्चा; गुटबाजी खत्म करने पर रहेगा जोर

चंडीगढ़। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। सत्तारूढ़ दल के साथ-साथ विपक्षी पार्टियां भी संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और चुनावी रणनीति तैयार करने में जुट गई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने भी प्रदेश में अपने चुनावी अभियान को गति देने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी सितंबर से राज्य में व्यापक स्तर पर अभियान शुरू करने की योजना बना रही है और इस अभियान की कमान पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी संभाल सकते हैं। कांग्रेस के सामने इस समय सबसे बड़ी चुनौती…

फाजिल्का के किसानों को बड़ी राहत, 412 एकड़ जलभराव वाली जमीन फिर बनी खेती योग्य

फाजिल्का जिले में वर्षों से जलभराव की समस्या से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत मिली है। खुइयां सरवर गांव में सब-सरफेस ड्रेनेज सिस्टम के दो प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद 412 एकड़ ऐसी जमीन को दोबारा खेती के योग्य बनाया गया है, जिस पर लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण खेती करना मुश्किल हो गया था। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल 7.78 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने खुइयां सरवर और नाकेरिया गांवों का दौरा कर ड्रेनेज परियोजनाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय किसानों और ग्रामीणों से मुलाकात की तथा जलभराव…

जंडियाला गुरु के 52 गांवों को विकास की सौगात, 5 करोड़ की राशि से बदलेगी ग्रामीण सुविधाओं की तस्वीर

पंजाब सरकार ने विधानसभा हलका जंडियाला गुरु के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने ब्लॉक तरसिक्का की 52 ग्राम पंचायतों को ‘रंगला पंजाब योजना’ के तहत कुल 5 करोड़ रुपये की विकास राशि के चेक वितरित किए। इस वित्तीय सहायता से गांवों में स्थानीय जरूरतों के अनुसार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों के लिए कई जनसुविधाएं विकसित की जाएंगी। ग्रामीण विकास से जुड़े इन कार्यों में गलियों के निर्माण से लेकर जल निकासी, स्वच्छता, खेल सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और सार्वजनिक स्थलों के…

दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक से चन्नी की दूरी, पंजाब की सियासत में फिर उठे सवाल

कांग्रेस कार्यसमिति की बुधवार को दिल्ली में होने वाली अहम बैठक में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी शामिल नहीं होंगे। चन्नी कार्यसमिति के सदस्य हैं और ऐसे समय में जब कांग्रेस संगठन से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन करने जा रही है, उनकी गैरमौजूदगी को लेकर पंजाब की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, सामने आई जानकारी के मुताबिक चन्नी ने बैठक में शामिल न हो पाने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। जानकारी के अनुसार, चरणजीत सिंह चन्नी इन दिनों पंजाब विश्वविद्यालय से…