पंजाब में वोटर डेटा अपडेट अभियान तेज, कई जिलों ने 90% आंकड़ा पार किया
पंजाब में आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनज़र चल रही प्री-एसआईआर (में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया अब अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। चुनाव विभाग द्वारा मतदाता रिकॉर्ड को अधिक सटीक और अपडेट बनाने के लिए पूरे राज्य में बड़े स्तर पर वोटर मैपिंग अभियान चलाया जा रहा है। ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में अब तक 84 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं का सत्यापन और डेटा मिलान पूरा किया जा चुका है। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, ग्रामीण जिलों में यह अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, जबकि कुछ बड़े शहरी क्षेत्रों में अभी भी काम अपेक्षाकृत धीमा है। सबसे…
