नशे के खिलाफ अब गांव-वार्ड स्तर पर कसेगा शिकंजा, हरभजन ईटीओ ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
अमृतसर। पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को केवल सरकारी कार्रवाई तक सीमित रखने के बजाय इसे गांवों और वार्डों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने ‘पिंडां दा हाल, मुख्यमंत्री दे नाल’ कार्यक्रम के तहत अमृतसर में नशा मुक्ति मोर्चा के स्वयंसेवकों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में जमीनी स्तर पर सामने आ रही समस्याओं, लोगों की शिकायतों और सुझावों के आधार पर आगे की रणनीति पर मंथन किया गया। सरकारी मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में आयोजित…
