जालंधर में आज अमित शाह की नशा विरोधी महारैली, 63 एकड़ में तैयार हुआ आयोजन स्थल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को जालंधर में भाजपा की नशा विरोधी महारैली को संबोधित करेंगे। परागपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के किनारे होने वाली इस रैली के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। भाजपा की ओर से पंजाब में निकाली गई चार ‘नशा मुक्त पंजाब यात्राओं’ का समापन भी इसी कार्यक्रम के साथ होगा। चारों यात्राएं प्रदेश की सभी 117 विधानसभा सीटों से होकर करीब चार हजार किलोमीटर का सफर तय करने के बाद जालंधर पहुंच रही हैं। रैली स्थल को लेकर तैयारियों का दायरा लगातार बढ़ाया गया। शुरुआत में करीब 40 एकड़ जमीन तय की…

एलपीयू विवाद पर चन्नी का सरकार पर हमला, बोले- मित्तल के भाजपा में जाने के बाद यूनिवर्सिटी को बनाया निशाना

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुए विरोध-प्रदर्शन और उसके बाद की घटनाओं को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। चन्नी ने आरोप लगाया कि पूरे घटनाक्रम के पीछे राजनीतिक कारण हो सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद संस्थान को निशाना बनाया गया। चन्नी ने कहा कि यूनिवर्सिटी में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बाद जिस तरह घटनाक्रम आगे बढ़ा, उससे कई सवाल पैदा होते हैं। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई, बाहरी लोगों की कथित मौजूदगी…

सरकारी बंगलों के इस्तेमाल पर जाखड़ का हमला, आपसे पूछा- आवास किस नियम के तहत दिए गए

पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी पर पंजाब के सरकारी संसाधनों के कथित दुरुपयोग को लेकर निशाना साधा है। जाखड़ ने आरोप लगाया कि दिल्ली से जुड़े आप नेताओं और पदाधिकारियों को पंजाब में लाकर सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोगों को पंजाब सरकार के मंत्रियों के लिए निर्धारित सरकारी बंगलों में ठहराया गया है। जाखड़ ने कहा कि सरकारी आवास किसी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं या बाहर से लाए गए लोगों के लिए नहीं होते। इनका आवंटन निर्धारित नियमों और पात्रता के आधार पर किया जाना…

मुख्यमंत्री सेहत योजना पर बिट्टू ने उठाए सवाल, अस्पतालों में कार्ड स्वीकार न होने का लगाया आरोप

फोर्टिस अस्पताल के बाहर भाजपा नेता ने पंजाब सरकार से मांगा स्पष्टीकरण, कहा- मरीजों को पहले से स्पष्ट हो कि किन अस्पतालों में मिलेगा कैशलेस इलाज मोहाली। पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत जारी किए जा रहे स्वास्थ्य कार्डों को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सवाल खड़े किए हैं। सोमवार को मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल पहुंचे बिट्टू ने अस्पताल के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए दावा किया कि योजना के कार्ड लेकर इलाज के लिए पहुंच रहे कुछ मरीजों को अस्पताल में उपचार की सुविधा नहीं मिल रही है।…

एलपीयू विवाद पर आप का बचाव, बलतेज पन्नू बोले- छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, एसआईटी को जांच पूरी करने दें

पुलिस की कार्रवाई को बताया संयमित और पेशेवर, विपक्ष पर संवेदनशील मामले को राजनीतिक रंग देने का आरोप; तोड़फोड़ करने वालों पर कानून के मुताबिक कार्रवाई की बात लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में हुए छात्र विरोध और उसके बाद पैदा हुए तनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार और पुलिस का बचाव किया है। आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज सिंह पन्नू ने सोमवार को कहा कि एलपीयू का मामला बेहद संवेदनशील था, क्योंकि विश्वविद्यालय में पंजाब के अलावा देश के दूसरे राज्यों और विदेशों से आए विद्यार्थी पढ़ते हैं। ऐसे में सरकार की पहली प्राथमिकता सभी विद्यार्थियों…

एलपीयू हंगामे पर पंजाब में सियासी घमासान, जाखड़ ने एनआईए जांच मांगी; हरसिमरत ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

मजीठिया ने परिसर में बाहरी लोगों की मौजूदगी की जांच की मांग की, भाजपा नेताओं ने नशामुक्ति यात्रा से जोड़कर भी उठाए सवाल; पुलिस ने एसआईटी गठित कर शुरू की जांच फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में रविवार को छात्रों के प्रदर्शन के हिंसक रूप लेने के बाद पंजाब की सियासत में भी मामला गरमा गया है। छात्र प्रदर्शन, पुलिस के साथ टकराव, पथराव, वाहनों में आगजनी और विश्वविद्यालय परिसर में हुई तोड़फोड़ को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पूरे मामले की जांच…

गलत बिजली बिल पर नहीं कटेंगे पंजाब के घरेलू कनेक्शन, पीएसपीसीएल ने रोकी डिफ़ॉल्ट डिस्कनेक्शन कार्रवाई

मीटर रीडरों की हड़ताल और बिलिंग सिस्टम बदलने से बढ़ी समस्या, ओरेकल आधारित एसबीएस सिस्टम स्थिर होने तक लागू रहेगा आदेश चंडीगढ़। पंजाब में बिजली के गलत और वास्तविक खपत से अधिक राशि वाले बिलों से परेशान घरेलू उपभोक्ताओं को पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने राहत दी है। निगम ने ऐसे घरेलू बिजली कनेक्शनों को डिफाल्ट के आधार पर काटने की कार्रवाई फिलहाल रोकने के निर्देश जारी किए हैं, जिनके बिलिंग को लेकर विवाद सामने आ रहे हैं। यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक बिलिंग से जुड़ी तकनीकी दिक्कतें दूर नहीं हो जातीं और ओरेकल आधारित…

20 हजार करोड़ के एआई फंड में पंजाब की दावेदारी, कृषि से पंजाबी भाषा तक एआई परियोजनाओं पर जोर

केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित 20 हजार करोड़ रुपये के नेशनल फ्रंटियर एआई एंड कंप्यूट फंड को लेकर पंजाब ने अभी से अपनी दावेदारी मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया है। पूर्व विशेष मुख्य सचिव केबीएस सिद्धू ने केंद्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर सुझाव दिया है कि पंजाब को केंद्र के इस प्रस्तावित फंड में अपनी हिस्सेदारी के लिए जल्द से जल्द ठोस परियोजनाएं तैयार करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था, विशाल कृषि डाटा, सिंचाई व्यवस्था, इंजीनियरिंग संस्थानों और पंजाबी भाषा से जुड़ी जरूरतों को एआई विकास की…

दिल्ली में आज जुटेंगे पंजाब कांग्रेस के दिग्गज, सीडब्ल्यूसी बैठक में संगठन और 2027 की रणनीति पर नजर

पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से जारी अंदरूनी मतभेद और गुटीय खींचतान के बीच मंगलवार को नई दिल्ली में होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक पर सभी की नजरें टिकी हैं। इंदिरा भवन में सुबह 10 बजे से प्रस्तावित बैठक में पंजाब कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं के एक साथ शामिल होने की संभावना है। ऐसे में यह बैठक केवल राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों तक सीमित रहने के बजाय पंजाब में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बैठक की खास वजह पंजाब कांग्रेस के नए…

ममदोट में भजनलाल शर्मा का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ अब सिर्फ वादे नहीं, ठोस कार्रवाई जरूरी

पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर राजनीतिक घमासान के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को फिरोजपुर जिले के ममदोट में आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। पंजाब भाजपा की ओर से निकाली जा रही ‘नशामुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए शर्मा ने आरोप लगाया कि पंजाब की जनता के साथ नशामुक्ति के नाम पर किया गया वादा पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले पंजाब को नशामुक्त करने का संकल्प लिया था, लेकिन अब तक ठोस परिणाम दिखाई नहीं दे रहे हैं। ममदोट में…

नाम बदला, रोजगार घटा: हरपाल चीमा ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले- ग्रामीण मजदूरों पर पड़ा सीधा असर

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ग्रामीण रोजगार योजना के नाम और प्रावधानों में बदलाव को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि योजना का नाम बदलने के साथ ही रोजगार उपलब्ध कराने वाले इसके कई प्रावधानों में भी बदलाव किया गया है। इसका सबसे अधिक असर ग्रामीण मजदूरों, गरीब परिवारों और वंचित वर्गों पर पड़ रहा है। चीमा ने पत्रकारवार्ता में कहा कि केंद्र सरकार लगातार यह दावा करती रही है कि योजना का केवल नाम बदला गया है और रोजगार से जुड़े मूल प्रावधानों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया। हालांकि,…

गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून में संशोधन की कवायद तेज, मान सरकार ने कमेटी से मांगे सुझाव

‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026’ के कुछ प्रावधानों को लेकर सामने आई आपत्तियों के बीच पंजाब सरकार ने कानून की समीक्षा और उसमें आवश्यक बदलाव की प्रक्रिया तेज कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर एक्ट में प्रस्तावित संशोधनों को लेकर गठित सात सदस्यीय उच्चस्तरीय तालमेल कमेटी के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में कानून की विभिन्न धाराओं, उठाई गई आपत्तियों, उनके कानूनी पहलुओं और प्रस्तावित संशोधनों की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। बैठक का मुख्य फोकस यह सुनिश्चित करने पर रहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता…

चुनाव आयोग पर कांग्रेस के आरोपों को लेकर तरुण चुग का पलटवार, कहा- आयोग के स्पष्टीकरण से स्थिति साफ

भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुग ने चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि 26 सितंबर को चुनाव आयोग की पूर्ण बैठक के बाद जारी प्रेस नोट से विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर आयोग ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि एसआईआर से जुड़े प्रमुख निर्णय पूर्ण आयोग की सर्वसम्मति से लिए गए थे। तरुण चुग ने कहा कि कांग्रेस ने एक रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग जैसी…

चार दिन में बदला फैसला: पूर्व ईडी अधिकारी निरंजन सिंह ने वारिस पंजाब दे से बनाई दूरी, बोले- कुछ मुद्दों पर समझौता संभव नहीं

सेवानिवृत्त प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के उप निदेशक निरंजन सिंह ने अकाली दल वारिस पंजाब दे से खुद को अलग कर लिया है। पार्टी के साथ जुड़ने की घोषणा के केवल चार दिन बाद लिए गए इस फैसले ने पंजाब की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। निरंजन सिंह ने रविवार को इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर पार्टी से अलग होने की जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में किसी नेता या संगठन का नाम लेकर अपने फैसले की वजह नहीं बताई है। निरंजन सिंह ने अपनी पोस्ट में कहा कि वह खुद को अकाली दल वारिस पंजाब…

‘मान के मुनाफे’ से घर-घर पहुंची आप, विधायकों ने गिनाया साढ़े चार साल का रिपोर्ट कार्ड

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने अपने जनसंपर्क अभियान को जमीनी स्तर पर तेज कर दिया है। पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘मान के मुनाफे’ अभियान के तहत शुक्रवार को भी कई विधानसभा क्षेत्रों में विधायक और क्षेत्र प्रभारी घर-घर पहुंचे। आप नेताओं ने लोगों से सीधे संवाद करते हुए भगवंत मान सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में लागू की गई योजनाओं और सरकार की ओर से किए गए कामों की जानकारी साझा की। पार्टी नेताओं ने इस दौरान लोगों के बीच सरकार का रिपोर्ट कार्ड रखा और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से…

सिद्ध बाबा सोढल के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, राज्यपाल कटारिया ने टेका माथा

जालंधर। अनंत चौदस के अवसर पर जालंधर स्थित ऐतिहासिक सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशों से भी श्रद्धालु बाबा सोढल के दरबार में पहुंच रहे हैं। इसी बीच पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने सिद्ध बाबा सोढल मंदिर पहुंचकर माथा टेका और पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ इस पवित्र पर्व की खुशियां साझा करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल कटारिया ने मंदिर में दर्शन के बाद कहा कि सिद्ध बाबा सोढल के प्रति देश और दुनिया भर में रहने वाले लोगों की गहरी आस्था है। श्रद्धालुओं का…

गायत्री बिश्नोई की शिकायत से बढ़ा विवाद, खैहरा की टिप्पणी पर पुलिस कार्रवाई की मांग; चीमा ने कांग्रेस को घेरा

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की ओर से आम आदमी पार्टी की नेता गायत्री बिश्नोई को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। विवादित वीडियो संदेशों को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच गायत्री बिश्नोई ने पंजाब पुलिस को शिकायत देकर खैहरा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में महिला की गरिमा भंग करने और उनके चरित्र को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया गया है। आम आदमी पार्टी की ओर से दावा किया गया है कि गायत्री बिश्नोई ने पंजाब पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने…

पायलट की गैरमौजूदगी में फिर दिखी पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी, चन्नी-बाजवा प्रदर्शन से दूर

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान पूरी तरह खत्म होती नजर नहीं आ रही है। पार्टी के नए प्रभारी सचिन पायलट की सक्रियता के बाद वरिष्ठ नेताओं के एक मंच पर आने से संगठन में एकजुटता का संदेश जरूर गया था, लेकिन पायलट की गैरमौजूदगी में हुए एक ताजा प्रदर्शन ने एक बार फिर पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी और आपसी मतभेदों की चर्चाओं को हवा दे दी है। पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से अलग-अलग खेमों में दिखाई देने वाले वरिष्ठ नेताओं को पिछले दिनों सचिन पायलट के चंडीगढ़ दौरे के दौरान एक साथ देखा गया था। प्रदेश कांग्रेस…

डीए-डीआर बकाये का मामला गरमाया, पंजाब के मुख्य सचिव को हाईकोर्ट में होना होगा पेश

चंडीगढ़। पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) का मामला एक बार फिर राजनीतिक और कानूनी बहस के केंद्र में आ गया है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की ओर से आदेशों के अनुपालन में प्रथम दृष्टया विफलता को लेकर पंजाब के मुख्य सचिव को पांच अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिए जाने के बाद भाजपा ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों के बकाये…

दिल्ली में 29 सितंबर को जुटेंगे पंजाब कांग्रेस के दिग्गज, चन्नी-वड़िंग-रंधावा-बाजवा की मौजूदगी पर निगाह

पंजाब कांग्रेस में पिछले कुछ समय से चल रही संगठनात्मक खींचतान के बीच अब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक और साझा मौजूदगी पर निगाहें टिक गई हैं। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक 29 सितंबर को सुबह 10 बजे दिल्ली में प्रस्तावित है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी एवं एआइसीसी महासचिव सचिन पायलट ने बैठक से संबंधित जानकारी साझा की है। बैठक में पंजाब से पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने की संभावना है। संभावित रूप से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप…