पंजाब में कैंसर उपचार को आर्थिक सहारा: एमएमएसवाई से 15 हजार से अधिक महिलाओं को मिला स्तन कैंसर का इलाज
पंजाब में स्तन कैंसर से जूझ रही महिलाओं के लिए इलाज का खर्च बड़ी चुनौती न बने, इसके लिए मुख्यमंत्री सेहत योजना (एमएमएसवाई) अहम भूमिका निभा रही है। योजना के तहत पात्र परिवारों को सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में प्रति परिवार प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक परेशानी के कारण किसी मरीज का उपचार बीच में न रुके। स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे आम कैंसरों में शामिल है। बीमारी में स्तन की असामान्य कोशिकाएं तेजी से और अनियंत्रित तरीके…
