नगर निकाय चुनावों के बाद भाजपा उत्साहित, पंजाब में बढ़ रहा पार्टी का प्रभाव: आरपी सिंह 

पंजाब के हालिया नगर निगम और नगर परिषद चुनावों के नतीजों ने राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर.पी. सिंह ने चुनाव परिणामों को पंजाब के बदलते राजनीतिक परिदृश्य का संकेत बताते हुए कहा है कि राज्य में मतदाताओं का रुझान धीरे-धीरे नए समीकरणों की ओर बढ़ रहा है। उनका कहना है कि चुनावी आंकड़े यह दर्शाते हैं कि सत्ता में होने के बावजूद आम आदमी पार्टी स्थानीय निकाय चुनावों में वह प्रदर्शन नहीं कर पाई जिसकी उससे उम्मीद की जा रही थी। आर.पी. सिंह ने कहा कि नगर निकाय…

2027 मिशन के लिए भाजपा का बड़ा दांव, केवल सिंह ढिल्लों को सौंपी पंजाब की कमान

पंजाब की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए अनुभवी नेता केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी हाईकमान ने यह कदम बेहद अहम रणनीतिक बदलाव के तौर पर उठाया है। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि ढिल्लों का राजनीतिक अनुभव, ग्रामीण क्षेत्रों में पकड़ और सिख समाज में प्रभाव पार्टी को पंजाब में नई मजबूती दे सकता है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

पंजाब कांग्रेस में बदलाव की आहट, वड़िंग-बाजवा समेत कई नेता दिल्ली तलब

पंजाब की राजनीति में आने वाले दिनों में कांग्रेस बड़ा संगठनात्मक बदलाव कर सकती है। पार्टी हाईकमान ने शुक्रवार को राज्य के कई वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया है, जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन और नई रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि यह बैठक आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी और पार्टी संगठन को नए सिरे से खड़ा करने के उद्देश्य से बुलाई गई है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और वरिष्ठ नेता…

पंजाब में डीएसआर तकनीक को बढ़ावा, खरीफ सीजन 2026-27 के लिए 5 लाख एकड़ का लक्ष्य तय: गुरमीत सिंह खुड्डियां

पंजाब सरकार ने राज्य में तेजी से गिर रहे भूजल स्तर को बचाने और खेती को अधिक टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से धान की सीधी बुवाई (डीएसआर) तकनीक को बड़े स्तर पर लागू करने का फैसला किया है। इसी दिशा में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ सीजन 2026-27 के दौरान राज्य में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को डीएसआर तकनीक के तहत लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए सरकार ने 40 करोड़ रुपये का बजट भी तय किया है। कृषि मंत्री…

पुलिस अधिकारियों को धमकाना भाजपा की हताशा का संकेत, पंजाब में नहीं चलेगी दबंगई की राजनीति: धालीवाल

पंजाब में नगर निगम चुनावों के दौरान हुई घटनाओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि चुनावी प्रक्रिया के बीच पुलिस अधिकारियों के साथ जिस तरह का व्यवहार भाजपा नेताओं ने किया, वह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए…

पंजाब की महिला विधायक पर टिप्पणी मामले में बढ़ीं स्वाति मालीवाल की मुश्किलें, मोगा कोर्ट ने भेजा समन

दिल्ली की पूर्व आम आदमी पार्टी नेता और वर्तमान में भाजपा से जुड़ी राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल एक नए कानूनी विवाद में घिरती नजर आ रही हैं। पंजाब के मोगा स्थित न्यायालय ने उन्हें एक मामले में पेश होने के निर्देश जारी किए हैं। यह मामला पंजाब की महिला विधायक को लेकर कथित तौर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसकी शिकायत अदालत में दायर की गई थी। जानकारी के मुताबिक यह विवाद तब शुरू हुआ जब पंजाब की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को लेकर स्वाति मालीवाल द्वारा कथित बयान दिए जाने का आरोप…

बठिंडा में AAP के भीतर घमासान, विधायक जगरूप गिल ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए बड़े सवाल

बठिंडा नगर निगम चुनावों के बीच आम आदमी पार्टी में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक जगरूप सिंह गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं, चुनाव प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गिल के बयानों के बाद बठिंडा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और चुनावी माहौल और अधिक गरमा गया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक गिल ने दावा किया कि नगर निगम चुनाव के दौरान कई वार्डों में तनावपूर्ण माहौल बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार के दौरान हिंसा,…

धान सीजन में बिजली कटौती नहीं होगी, मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद का दावा

बिजली मंत्री स.तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार धान की बुआई के दौरान किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है। उन्होंने बताया कि पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने राज्यभर में बिजली ढांचे को मजबूत करने और कृषि फीडरों की निगरानी के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। बिजली मंत्री ने जानकारी दी कि सरकार द्वारा जारी शेड्यूल के तहत अलग-अलग जिलों में चरणबद्ध तरीके से धान सीजन के लिए बिजली सप्लाई शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि 1 जून से सीमावर्ती और दोआबा…

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर आप का केंद्र पर हमला, हरपाल चीमा बोले- जनता पर डाला जा रहा महंगाई का बोझ

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा समेत आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि ईंधन के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम लोगों की जेब पर भारी असर पड़ रहा है और इसका सीधा प्रभाव खेती, ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की जरूरतों पर दिखाई देने लगा है। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बीते कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कई बार इजाफा किया गया,…

PSEB 8वीं री-अपीयर परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी, 2 जून से शुरू होंगे एग्जाम

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आठवीं कक्षा के सप्लीमेंट्री और री-अपीयर विद्यार्थियों के लिए परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के मुताबिक परीक्षाएं 2 जून से शुरू होकर 11 जून तक चलेंगी। राज्यभर में बनाए गए निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर छात्र परीक्षा देंगे। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार सभी पेपर सुबह 11 बजे शुरू होंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर तय समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि दस्तावेजों की जांच और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा सकें। परीक्षा को लेकर बोर्ड ने छात्रों से एडमिट कार्ड और जरूरी पहचान…

पंजाब में अपराधियों का राज, CM मान तुरंत इस्तीफा दें : तरुण चुघ

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पंजाब में अपराधियों का राज, CM मान तुरंत इस्तीफा दें : तरुण चुघ ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भगवंत मान को सीधे निशाने पर लिया। रोपड़ में आयोजित एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए चुघ ने आरोप लगाया कि पंजाब में अपराध, गैंगस्टर गतिविधियां और नशा तस्करी लगातार बढ़ रही है, जबकि सरकार हालात संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मजीठा के पास पंजाब पुलिस के कर्मचारी जोगा सिंह…

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर, CM मान की मौजूदगी में पूर्व सांसद राजमोहिंदर सिंह ‘आप’ में शामिल

पंजाब की राजनीति में नगर कौंसिल चुनावों के बीच एक बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। मजीठा हलके से जुड़े वरिष्ठ अकाली नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद राजमोहिंदर सिंह मजीठिया ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल करवाया गया। राजमोहिंदर सिंह मजीठिया के साथ पूर्व आरटीए कमिश्नर हेम इंदर सिंह मजीठा और सुखदीप सिंह गिल मजीठा ने भी AAP जॉइन की। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और…

जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा पर ED की नजर, मनी लॉन्ड्रिंग जांच में पेश होने का नोटिस

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए समन जारी किया है। भ्रष्टाचार के मामले में पहले से जांच का सामना कर रहे विधायक की मुश्किलें अब और बढ़ती नजर आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार मामले को आधार बनाकर ईडी ने अब मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच शुरू की है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि कथित भ्रष्टाचार से जुड़े पैसों का इस्तेमाल कहां और किस तरीके से किया गया। इसी सिलसिले में…

संगरूर में BJP सांसद सतनाम संधू का दावा, ‘डबल नहीं अब ट्रिपल इंजन से बदलेगा पंजाब’

पंजाब में नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने विकास और शहरी ढांचे के मुद्दे पर बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की। संगरूर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा के राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने कहा कि पंजाब को दोबारा विकास की पटरी पर लाने के लिए “ट्रिपल इंजन सरकार” की जरूरत है, जिसमें केंद्र, राज्य और स्थानीय निकाय एक ही सोच और योजना के तहत काम करें। मालवा क्षेत्र के संगरूर, सुनाम और मानसा में चुनाव प्रचार अभियान खत्म करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

खिलाड़ियों पर मेहरबान पंजाब सरकार, CM मान ने बांटे 45 करोड़ से ज्यादा के पुरस्कार

पंजाब सरकार ने राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाते हुए करोड़ों रुपये की इनामी राशि वितरित की। चंडीगढ़ में आयोजित भव्य सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान कुल 45 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खिलाड़ियों के लिए जारी की गई। समारोह में अलग-अलग खेलों से जुड़े 1070 खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पंजाब और देश का नाम रोशन…

पंजाब की वोटर लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी! 37 लाख रिकॉर्ड जांच के घेरे में, चुनाव आयोग अलर्ट

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची को लेकर बड़ा विवाद खड़ा होता दिखाई दे रहा है। राज्य में चल रही वोटर डेटा वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान लाखों रिकॉर्ड्स में खामियां सामने आने से चुनावी तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। शुरुआती जांच में करीब 37 लाख वोटर एंट्री ऐसी मिली हैं, जिनमें नाम, पता, जन्मतिथि या पारिवारिक विवरण से जुड़ी गड़बड़ियां पाई गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) शुरू करने से पहले प्री-वेरिफिकेशन अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अब तक लगभग 1.80 करोड़ वोटर रिकॉर्ड की स्क्रूटनी की जा…

GMADA-DTCP मंजूरियों पर ED का शिकंजा, तेज फाइल क्लियरेंस और अफसरों की भूमिका जांच के घेरे में

पंजाब में जमीन उपयोग परिवर्तन (CLU) और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स की मंजूरियों को लेकर अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी जांच और तेज कर दी है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग (DTCP) से जुड़ी कई फाइलें एजेंसी के रडार पर आ गई हैं। अजय सहगल की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा बढ़ाते हुए अब उन अधिकारियों और निजी व्यक्तियों की भूमिका की पड़ताल शुरू कर दी गई है, जिन्होंने परियोजनाओं को मंजूरी देने की प्रक्रिया में हिस्सा लिया था। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी को कई ऐसे दस्तावेज मिले हैं जिनसे संकेत…

पंजाब में BJP का डिजिटल चुनाव अभियान शुरू, ‘मोदी दा पंजाब’ गीत सोशल मीडिया पर बना चर्चा का केंद्र

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से चुनावी माहौल बनाना शुरू कर दिया है। पार्टी इस बार पारंपरिक रैलियों और पोस्टरों के साथ-साथ डिजिटल प्रचार पर भी बड़ा दांव खेल रही है। इसी रणनीति के तहत भाजपा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की मदद से पंजाबी चुनावी गीत ‘मोदी दा पंजाब’ लॉन्च किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा का यह नया डिजिटल कैंपेन खासतौर पर पंजाब के युवाओं, किसानों और ग्रामीण वोटरों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वीडियो में पंजाब की मिट्टी,…

“AAP में आदर्श खत्म, आरोपों से घिरी पार्टी” — तरुण चुघ का मान सरकार और केजरीवाल पर बड़ा हमला

पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी छोड़ चुके नेता ही अब उसके “असल चेहरे” को उजागर कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों ने कभी पार्टी को खड़ा करने में भूमिका निभाई थी, वही आज उसके खिलाफ गंभीर सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय निकाय चुनावों और ईवीएम विवाद को लेकर बयान देते हुए तरुण चुघ ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार चुनावी प्रक्रिया को…

साइबर धमकियों पर पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बंगाल से आरोपी गिरफ्तार; AAP ने बताया ‘राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला’

पंजाब में लगातार मिल रही बम धमकियों और ऑनलाइन डर फैलाने की घटनाओं के बीच पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राज्य पुलिस ने एक कथित साइबर आतंकवादी नेटवर्क का खुलासा करते हुए पश्चिम बंगाल से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी ने पंजाब पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अमृतसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार ने शुरू से स्पष्ट नीति…