पगड़ी पर बयान को लेकर सीएम सैनी का मान पर हमला, बोले- पंजाब और गुरुओं से माफी मांगें मुख्यमंत्री
नायब सैनी ने कहा- सिखों के लिए दस्तार केवल पहनावा नहीं, गुरुओं की दी हुई परंपरा और सम्मान का प्रतीक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पगड़ी से जुड़े बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सोमवार को चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास ‘संत कबीर कुटीर’ में कई नेताओं को भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराने के बाद मीडिया से बातचीत में सैनी ने कहा कि पगड़ी को लेकर भगवंत मान की टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सिख समाज के लिए पगड़ी महज सिर पर बांधा जाने वाला कपड़ा नहीं,…
