SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने से इनकार; 14 फैसलों पर मांगा पूरा रिकॉर्ड

SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर उठे सवालों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अहम सुनवाई की। अदालत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल निलंबित करने या उन्हें पद से हटाकर काम करने से रोकने का अंतरिम आदेश देने से साफ इनकार कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार, चुनाव आयोग, CEC ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू, डॉ. विवेक जोशी, डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर मनीष गर्ग और DG (IT) सीमा खन्ना को नोटिस जारी कर जवाब मांगा…

वोटर लिस्ट और SIR पर घमासान, मुंबई में ठाकरे बंधुओं का बड़ा मार्च; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्षी दलों और विभिन्न संगठनों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर उठ रहे सवालों के बीच रविवार को मुंबई में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ सड़क पर उतरे। दोनों नेताओं की अगुवाई में हजारों लोगों ने मार्च निकाला और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ है जब पिछले कुछ दिनों में दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर…

SIR और चुनाव आयोग पर INDIA ब्लॉक का महामंथन, दिल्ली में जुटेंगे विपक्षी नेता; अखिलेश नहीं आएंगे, ममता पहले ही पहुंचीं

नई दिल्ली में बुधवार, 30 सितंबर को विपक्षी दलों के INDIA ब्लॉक की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक का मुख्य फोकस चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष की आगे की रणनीति पर रहेगा। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब चुनाव आयोग के भीतर SIR से जुड़े कुछ फैसलों और प्रक्रियाओं को लेकर मतभेद सामने आने की खबरों ने राजनीतिक बहस तेज कर दी है। विपक्षी दल इन घटनाक्रमों को लेकर संयुक्त रणनीति बनाने की तैयारी में हैं। बैठक नई दिल्ली के…

SIR पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- सभी अंतिम फैसले सर्वसम्मति से हुए; आपत्तियों और वोटर डेटा पर 8 सवालों के जवाब

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR को लेकर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। आयोग ने कहा है कि बहुसदस्यीय संवैधानिक संस्था में किसी मुद्दे पर सुझाव, टिप्पणियां या अलग राय सामने आना सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। हालांकि, आयोग के मुताबिक पिछले एक साल में SIR समेत लिए गए सभी अंतिम फैसले सदस्यों की सहमति से किए गए हैं। आयोग की यह प्रतिक्रिया इंडियन एक्सप्रेस की उस रिपोर्ट के बाद आई, जिसमें दावा किया गया था कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले करीब 10 महीनों के दौरान आयोग…