14 साल के वैभव सूर्यवंशी करेंगे U19 टीम की कप्तानी, वर्ल्ड कप से पहले मिली बड़ी जिम्मेदारी!

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे और आईसीसी पुरुष अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय जूनियर टीम की घोषणा कर दी है। टीम चयन के साथ ही एक महत्वपूर्ण बदलाव भी सामने आया है। 14 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं, नियमित कप्तान आयुष म्हात्रे और उपकप्तान विहान मल्होत्रा चोट के कारण इस दौरे से बाहर रहेंगे। हालांकि, आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के लिए घोषित टीम में आयुष म्हात्रे कप्तान और विहान मल्होत्रा उपकप्तान बने रहेंगे। दोनों खिलाड़ी पुनर्वास (रिहैब)…

IND vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स में पहले दिन का खेल खत्म; जो रूट 99 रन पर नाबाद

लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल रोमांचक उतार-चढ़ाव से भरा रहा। दिन की शुरुआत में भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के शीर्ष क्रम पर दबाव बनाया, लेकिन इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज जो रूट और ओली पोप ने शानदार साझेदारी करते हुए मेजबान टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 251 रन बना लिए थे। जो रूट 99 रन बनाकर नाबाद लौटे और कप्तान बेन स्टोक्स 39 रन बनाकर उनका साथ…