बांग्लादेश पर सब चुप, हिंदुओं को बांटना सर्वनाश; रामानंदाचार्य के प्रकटोत्सव पर CM योगी का बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर विपक्षी दलों पर इशारों में बड़ा हमला बोला है। प्रयागराज में जगद्गुरु रामानंदाचार्य की 726वीं जयंती (प्रकट उत्सव) समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज हिंदू समाज को जाति, मत और संप्रदाय के नाम पर बांटने की कोशिश हो रही है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यह विभाजन उसी तरह सर्वनाश का कारण बनेगा, जैसा आज बांग्लादेश में देखने को मिल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बांग्लादेश के अंदर हिंदुओं के साथ जो कुछ हो रहा…

प्रयागराज पहुंचे CM Yogi, माघ मेला में संतों के साथ किया गंगा पूजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे प्रयागराज आ गए और उन्होंने संगम नोज पर गंगा स्नान करके संतों के साथ गंगा पूजन किया। इसके बाद खाकचौक व्यवस्था समिति के महामंत्री जगद्गुरु संतोषाचार्य के शिविर में आयोजित जगद्गुरु रामानंदाचार्य के जन्मोत्सव समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच गए हैं। वह यहां  संतों के साथ विचार व्यक्त करेंगे। इसके बाद सीएम मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम में स्नान और फिर ध्यान करने के वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ गंगा पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माघ मेला के मकर…

CM Yogi का आदेश, सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य किया जाए क्षमता निर्माण कार्यक्रम

मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सात दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम अनिवार्य किया जाना चाहिए और इसे उनकी पदोन्नति और ACR (वापसी और भर्ती प्रक्रिया) से जोड़ा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने मिशन कर्मयोगी की प्रगति की समीक्षा की और कार्यक्रम को लागू करने के लिए भविष्य की कार्य योजना का आकलन किया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पहल है जिसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों में मानव संसाधन का विकास करना है, जिसमें भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को वैश्विक दृष्टिकोण के साथ जोड़ा जाता है। मिशन कर्मयोगी प्रधानमंत्री की परिवर्तनकारी पहल मंगलवार को हुई बैठक…

सीएम योगी ने 150 लोगों की सुनी समस्याएं, कहा- हर व्यक्ति की समस्या का समाधान संकल्प

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान, सरकार का संकल्प है. सीएम ने अफसरों को निर्देशित किया कि वे पूरी तत्परता और संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि बिना भेदभाव सबको न्याय मिले. गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं. कुर्सियों पर बैठे लोगों तक खुद गए…

‘पहले डाका डाला…अब मील का पत्थर बनेगा’, पीएम मोदी की VB-G RAM G पर सीएम योगी ने दिए तर्क

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2026 की पहली कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सीएम योगी ने पीएम मोदी की जीरामजी की खूबी गिनाईं। सीएम योगी ने कहा कि जीरामजी में रोजगार की गारंटी है। वीबी-जी राम जी से पार्दिशता बढ़ेगी।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, \\\\\\\”कांग्रेस पार्टी और उनका INDIA गठबंधन इस महत्वपूर्ण कानून (VB-G RAM G एक्ट) को लेकर कई सवाल उठा रहे हैं। यह हैरानी की बात है कि देश के हित में, मजदूरों, किसानों और गांवों के विकास के लिए उठाए गए इस अहम कदम का समर्थन और स्वागत करने के…

UP Cabinet Meeting: 5000 में कमर्शियल लैंड की गिफ्ट डीड.. योगी कैबिनेट की अहम बैठक में इन एक दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक होगी. सूत्रों के अनुसार, लगभग एक दर्जन प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के बाद मंजूरी मिलने की संभावना है, जिसमें लोक निर्माण (PWD), स्वास्थ्य, उद्योग, आवास, ग्राम्य विकास और अन्य विभाग शामिल हैं. बैठक में आवासीय व कृषि भूमि की तरह ही व्यावसायिक व औद्योगिक भूमि की भी परिवार के सदस्यों के लिए गिफ्ट डीड पांच हजार रुपये में किए जाने की सुविधा संबंधी प्रस्ताव रखा जा सकता है. स्टांप एवं रजिट्रेशन विभाग के संबंधित प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति…

योगी सरकार की बड़ी राहत, यूपी पुलिस भर्ती आयु सीमा में दी 3 साल की छूट

 योगी सरकार ने यूपी पुलिस भर्ती आयु सीमा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आयु सीमा छूट की मांग कर रहे युवाओं को बड़ी राहत देते हुए तीन साल की छूट दी है। यह छूट यूपी पुलिस के 32,679 पदों पर होने जा रही भर्ती में लागू होगी। आयु सीमा के चलते जो युवा इस सरकारी नौकरी (UP Police Bharti 2025) से बाहर हो गए थे, अब वे भी आवेदन कर सकेंगे। यूपी पुलिस भर्ती में क्यों दी गई उम्र में तीन साल की छूट? युवा कई दिनों से आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे थे। क्योंकि बीते कई सालों…

दिल्‍ली में PM नरेंद्र मोदी से मिले सीएम योगी आदित्‍यनाथ, यूपी में मंत्रिमंडल फेरबदल पर चर्चा तेज

यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के दिल्‍ली दौरे पर हर किसी की नजर है। सोमवार को उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक बातचीत होती रही। सूत्रों का कहना है कि यूपी मंत्रिमंडल विस्‍तार, एसआईआर अभियान समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई है। योगी आदित्‍यनाथ गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। सीएम योगी आदित्‍यनाथ शाम को बीजेपी के राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष नितिन नबीन और वरिष्‍ठ नेता जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। सीएम के साथ यूपी के दोनों डिप्‍टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद हैं। यूपी संगठन…

PM नरेन्‍द्र मोदी बोले – “मुझे खुशी है कि काशी बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स के लिए तैयार हो रही है”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इसको लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार खेलों और खिलाड़ियों को हर स्तर पर बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। 11 जनवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कई राज्यों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाली 58 टीमों के खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। नरेंद्र मोदी ने हर हर महादेव से अपने भाषण की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, यूपी सरकार में मंत्री रविंद्र…

माघ मेला और पर्व-त्योहारों पर सीएम Yogi की पैनी नजर, कहा- श्रद्धालुओं की सुरक्षा में ना हो कोई लापरवाही

आगामी पर्व-त्योहारों और माघ मेला के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह सतर्क है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित जनपदों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. इस बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि आस्था के इन महापर्वों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता व तत्परता के साथ कार्य करना होगा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व-त्योहारों एवं माघ मेला के दृष्टिगत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित जनपदों के…