भारत-वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज का आज आगाज, लखनऊ में भिड़ेंगी दोनों टीमें; वैभव सूर्यवंशी के प्लेइंग-11 में शामिल होने पर सस्पेंस
एशियन गेम्स में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीतने के महज तीन दिन बाद भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर टी-20 एक्शन में नजर आएगी। इस बार टीम इंडिया के सामने वेस्टइंडीज की चुनौती होगी। दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। एशियन गेम्स में भारत की ओर से खेलने वाले अधिकांश खिलाड़ी इस सीरीज के लिए भी टीम में शामिल हैं। ऐसे में लगातार मुकाबलों, यात्रा और कम समय के आराम का असर खिलाड़ियों की फिटनेस और…
