गुरुग्राम के सेक्टर-30 में शिवा अस्पताल के पास स्थित गौरव पीजी में रहने वाले एयर इंडिया के फ्लाइट सेफ्टी ऑडिटर की अचानक मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्रफुल्ल सांवत के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मुंबई का रहने वाला था और गौरव पीजी में अकेले रहता था। सूचना मिलने के बाद सेक्टर 40 थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, शव को रात 9 बजे की फ्लाइट से मुंबई ले जाया जाएगा। ब्रेकफास्ट करके बिस्तर पर लेट गया पीजी स्टाफ ने पुलिस को बताया कि प्रफुल्ल ने सुबह नाश्ता किया और इसके बाद अपने कमरे में बिस्तर पर लेट गया। उसने केयरटेकर को दोपहर के भोजन के लिए यूपीआई के माध्यम से पैसे भेजे थे। जब केयरटेकर ने लंच के बारे में पूछने के लिए उसे कॉल किया, तो प्रफुल्ल ने फोन नहीं उठाया। कॉल नहीं उठाई तो केयर टेकर पहुंचा बार-बार कॉल करने पर भी कोई जवाब न मिलने पर केयरटेकर उसके कमरे तक पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और मोबाइल की घंटी बज रही थी। इसकी सूचना तुरंत सेक्टर 40 थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह दरवाजा खुलवाया, जहां प्रफुल्ल बिस्तर पर मृत अवस्था में पाया गया। कोई दिक्कत नहीं बताई पीजी के स्टाफ ने पुलिस को बताया कि प्रफुल्ल की दिनचर्या सामान्य थी और उसने सुबह तक कोई दिक्कत नहीं थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की है, ताकि घटना की और जानकारी प्राप्त की जा सके। साथ ही पीजी के अन्य कर्मचारियों और निवासियों से पूछताछ की गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाया जांच अधिकारी विनित चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत होता है। शव पर किसी तरह की चोट या अपराध के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद प्रफुल्ल के परिजनों को सूचित किया गया। उनके पहुंचने के बाद एयर इंडिया की तरफ से शव को मुंबई ले जाने की व्यवस्था की गई है। गुरुग्राम के सेक्टर-30 में शिवा अस्पताल के पास स्थित गौरव पीजी में रहने वाले एयर इंडिया के फ्लाइट सेफ्टी ऑडिटर की अचानक मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्रफुल्ल सांवत के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मुंबई का रहने वाला था और गौरव पीजी में अकेले रहता था। सूचना मिलने के बाद सेक्टर 40 थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, शव को रात 9 बजे की फ्लाइट से मुंबई ले जाया जाएगा। ब्रेकफास्ट करके बिस्तर पर लेट गया पीजी स्टाफ ने पुलिस को बताया कि प्रफुल्ल ने सुबह नाश्ता किया और इसके बाद अपने कमरे में बिस्तर पर लेट गया। उसने केयरटेकर को दोपहर के भोजन के लिए यूपीआई के माध्यम से पैसे भेजे थे। जब केयरटेकर ने लंच के बारे में पूछने के लिए उसे कॉल किया, तो प्रफुल्ल ने फोन नहीं उठाया। कॉल नहीं उठाई तो केयर टेकर पहुंचा बार-बार कॉल करने पर भी कोई जवाब न मिलने पर केयरटेकर उसके कमरे तक पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और मोबाइल की घंटी बज रही थी। इसकी सूचना तुरंत सेक्टर 40 थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह दरवाजा खुलवाया, जहां प्रफुल्ल बिस्तर पर मृत अवस्था में पाया गया। कोई दिक्कत नहीं बताई पीजी के स्टाफ ने पुलिस को बताया कि प्रफुल्ल की दिनचर्या सामान्य थी और उसने सुबह तक कोई दिक्कत नहीं थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की है, ताकि घटना की और जानकारी प्राप्त की जा सके। साथ ही पीजी के अन्य कर्मचारियों और निवासियों से पूछताछ की गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाया जांच अधिकारी विनित चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत होता है। शव पर किसी तरह की चोट या अपराध के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद प्रफुल्ल के परिजनों को सूचित किया गया। उनके पहुंचने के बाद एयर इंडिया की तरफ से शव को मुंबई ले जाने की व्यवस्था की गई है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
भिवानी में एक्सीडेंट में चरखी दादरी के युवक की मौत:ट्रैक्टर की चपेट में आया, ब्रेक साफ कर रहा था, काम करके लौटा
भिवानी में एक्सीडेंट में चरखी दादरी के युवक की मौत:ट्रैक्टर की चपेट में आया, ब्रेक साफ कर रहा था, काम करके लौटा चरखी दादरी के गांव बौंद कलां निवासी युवक का भिवानी के लोहारू रोड़ स्थित देवसर मोड़ के नजदीक एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान युवक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही जुई कलां थाना पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक के भाई के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। मृतक की पहचान चरखी दादरी जिले के गांव बौंद कलां निवासी करीब 27 वर्षीय अमित उर्फ सीटू के रूप में हुई है। मृतक के ताऊ गांव बौंद कलां निवासी रामनिवास ने बताया कि उसके छोटे भाई सतबीर के 3 बच्चे (2 बेटे व एक बेटी) हैं। जिनमें से अमित कुमार सबसे छोटा था और मजदूरी करता था। अमित फिलहाल अविवाहित था। वह शनिवार को भिवानी के गांव देवसर की तरफ मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान उसका एक्सीडेंट हो गया और मौत हो गई। ट्रैक्टर की चपेट में आया अमित
जुई कलां थाना पुलिस को दिए बयान में महेश ने बताया कि उसका भाई अमित मजदूरी के लिए गांव देवसर की तरफ आया हुआ था। इसी दौरान ट्रैक्टर स्टार्ट खड़ा था। इसी दौरान ट्रैक्टर के दोनों ब्रेक के बीच की पत्ती हटाने लगा और इसी दौरान क्लच छूट गई। जिसके कारण अमित गिर गया और ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इसके बाद घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इत्तफाकिया कार्रवाई की गई
जुई कलां थाना के जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्हें एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। अस्पताल में पहुंचकर मृतक अमित के भाई महेश के बयान दर्ज किया है। जिसमें बताया कि ब्रेक के बीच की पत्ती हटाते समय क्लच छूटने के कारण अमित नीचे गिर गया। वहीं ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
Haryana से घर लौटने लगे Nepali परिवार: Hisar-Kurukshetra से Buses में रवाना, कहा – Nepal के हालात बिगड़े, परिवार की चिंता सता रही
नेपाल में पिछले कुछ दिनों से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। Gen-Z आंदोलन के बाद वहां हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता…

Haryana के मंत्री अनिल विज बोले – पहलगाम हमले के एक-एक दोषी से बदला लिया; आतंकियों को ऐसा ठोका…
Haryana के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि…
