गुरुग्राम के सेक्टर-30 में शिवा अस्पताल के पास स्थित गौरव पीजी में रहने वाले एयर इंडिया के फ्लाइट सेफ्टी ऑडिटर की अचानक मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्रफुल्ल सांवत के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मुंबई का रहने वाला था और गौरव पीजी में अकेले रहता था। सूचना मिलने के बाद सेक्टर 40 थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, शव को रात 9 बजे की फ्लाइट से मुंबई ले जाया जाएगा। ब्रेकफास्ट करके बिस्तर पर लेट गया पीजी स्टाफ ने पुलिस को बताया कि प्रफुल्ल ने सुबह नाश्ता किया और इसके बाद अपने कमरे में बिस्तर पर लेट गया। उसने केयरटेकर को दोपहर के भोजन के लिए यूपीआई के माध्यम से पैसे भेजे थे। जब केयरटेकर ने लंच के बारे में पूछने के लिए उसे कॉल किया, तो प्रफुल्ल ने फोन नहीं उठाया। कॉल नहीं उठाई तो केयर टेकर पहुंचा बार-बार कॉल करने पर भी कोई जवाब न मिलने पर केयरटेकर उसके कमरे तक पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और मोबाइल की घंटी बज रही थी। इसकी सूचना तुरंत सेक्टर 40 थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह दरवाजा खुलवाया, जहां प्रफुल्ल बिस्तर पर मृत अवस्था में पाया गया। कोई दिक्कत नहीं बताई पीजी के स्टाफ ने पुलिस को बताया कि प्रफुल्ल की दिनचर्या सामान्य थी और उसने सुबह तक कोई दिक्कत नहीं थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की है, ताकि घटना की और जानकारी प्राप्त की जा सके। साथ ही पीजी के अन्य कर्मचारियों और निवासियों से पूछताछ की गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाया जांच अधिकारी विनित चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत होता है। शव पर किसी तरह की चोट या अपराध के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद प्रफुल्ल के परिजनों को सूचित किया गया। उनके पहुंचने के बाद एयर इंडिया की तरफ से शव को मुंबई ले जाने की व्यवस्था की गई है। गुरुग्राम के सेक्टर-30 में शिवा अस्पताल के पास स्थित गौरव पीजी में रहने वाले एयर इंडिया के फ्लाइट सेफ्टी ऑडिटर की अचानक मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्रफुल्ल सांवत के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मुंबई का रहने वाला था और गौरव पीजी में अकेले रहता था। सूचना मिलने के बाद सेक्टर 40 थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, शव को रात 9 बजे की फ्लाइट से मुंबई ले जाया जाएगा। ब्रेकफास्ट करके बिस्तर पर लेट गया पीजी स्टाफ ने पुलिस को बताया कि प्रफुल्ल ने सुबह नाश्ता किया और इसके बाद अपने कमरे में बिस्तर पर लेट गया। उसने केयरटेकर को दोपहर के भोजन के लिए यूपीआई के माध्यम से पैसे भेजे थे। जब केयरटेकर ने लंच के बारे में पूछने के लिए उसे कॉल किया, तो प्रफुल्ल ने फोन नहीं उठाया। कॉल नहीं उठाई तो केयर टेकर पहुंचा बार-बार कॉल करने पर भी कोई जवाब न मिलने पर केयरटेकर उसके कमरे तक पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और मोबाइल की घंटी बज रही थी। इसकी सूचना तुरंत सेक्टर 40 थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह दरवाजा खुलवाया, जहां प्रफुल्ल बिस्तर पर मृत अवस्था में पाया गया। कोई दिक्कत नहीं बताई पीजी के स्टाफ ने पुलिस को बताया कि प्रफुल्ल की दिनचर्या सामान्य थी और उसने सुबह तक कोई दिक्कत नहीं थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की है, ताकि घटना की और जानकारी प्राप्त की जा सके। साथ ही पीजी के अन्य कर्मचारियों और निवासियों से पूछताछ की गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाया जांच अधिकारी विनित चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत होता है। शव पर किसी तरह की चोट या अपराध के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद प्रफुल्ल के परिजनों को सूचित किया गया। उनके पहुंचने के बाद एयर इंडिया की तरफ से शव को मुंबई ले जाने की व्यवस्था की गई है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

Haryana में डॉक्टरों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के मुख्यालय छोड़ने पर रोक।
पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद, Haryana सरकार ने सुरक्षा को लेकर हाई…
फरीदाबाद में बहन को बचाने गए भाई को गोली लगी:जीजा ने गुंडो के साथ मिलकर पिता को पीटा, ऑपरेशन कर गोली निकाली, अस्पताल में भर्ती
फरीदाबाद में बहन को बचाने गए भाई को गोली लगी:जीजा ने गुंडो के साथ मिलकर पिता को पीटा, ऑपरेशन कर गोली निकाली, अस्पताल में भर्ती हरियाणा के फरीदाबाद में बहन के झगड़े को लेकर उसकी ससुराल पहुंचे दो भाईयों और उनके पिता पर उनके जीजा ने अपने गुंडो के साथ हमला कर दिया । इस दौरान देसी कट्टे से गोली चलाई गई जो साले रॉबिन के पेट में लग गई । जिसको गंभीर रूप से घायल हालात में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पुलिस ने जीजा सहित 6 नामजद अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बहन की कॉल पर घर पहुंचे
पर्वतीय कालोनी चौकी पुलिस को नंगला एंकलेव पार्ट वन के रहने वाले वंश राठी ने दी शिकायत में बताया है कि ,फरवरी 2020 में उन्होंने अपनी बड़ी बहन सीमा की शादी नगला गाजीपुर रोड़ के रहने वाले आशीष के साथ की थी। आशीष का अपना एक मेडिकल स्टोर घर की दुकान में ही खोला हुआ है। बीते 18 अक्तूबर को उसकी बहन का कॉल आया कि आशीष उसके साथ झगड़ा कर रहा है। जिस पर हमारे परिवार के लोग उनको समझाकर वापस अपने घर आ गए। 19 अक्तूबर की रात को करीब 9 बजे उनकी बहन सीमा का कॉल आया ,जिसमें सीमा ने बताया कि उसका पति आशीष और हरियाणा पुलिस में ASI रामबाबू उसका ससुर घर से बाहर निकालने की धमकी दे रहे है। जिसके बाद उसका मैं , मेरा बड़ा भाई रॉबिन और पिता हवा सिंह राठी बहन के घर नंगला एंकलेव पार्ट 2 सीमा के घर पहुंचे। जीजा अपने गुंडो के साथ पहले से मौजूद था
वंश राठी ने बताया कि वहां पर उसका जीजा आशीष ,अपने साथियों भूरा, विक्रम अवाना, कल्लू अवाना, मोनू, सुशील ,रॉकी, व करीब 15 से 20 लोग पहले से ही मौजूद थे। जैसे ही उसका भाई और पिता घर में घुसे सभी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान किसी ने रॉबिन को दसी कट्टे से पेट में गोली मार दी। आरोप है कि जीजा आशीष ने उनके व पिता के मारपीट की। जिसके बाद वो राबिन को लेकर अस्पताल के निकल गए। गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती
पुलिस के मुताबिक राबिन को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां ऑपरेशन करके उसके पेट से गोली निकाल दी गई है। लेकिन अभी भी उसकी हालात गंभीर बनी हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने जीजा सहित 6 नामजद व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश कर रही है।

CM नायब सैनी ने UPSC में चयनित हरियाणा के सभी युवाओं को दी बधाई, एकांश ढुल से फोन पर की बात
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार को सिविल सर्विसेज एग्जाम (CSE) 2025 के फाइनल परिणाम घोषित कर दिए हैं.…
