झज्जर जिले के बेरी क्षेत्र के पास बाकरा हेड से भिवानी जिले के गांव नांगल से करीब दो हफ्ते पहले किडनैप किए गए बाबा का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाबा की गला घोंटकर हत्या की गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को रोहतक के पास जेएलएन नहर में फेंक दिया था। बीते दिन भिवानी पुलिस झज्जर पहुंची और नहर में एसडीआरएफ टीम की मदद से शव को ढूंढा। 5 अक्टूबर को हुई थी किडनैपिंग पुलिस जांच अधिकारी अनिल ने बताया कि, मृतक बाबा की पहचान योगी चंबा नाथ के रूप में हुई है। वह बाबा भिवानी जिले के गांव नांगल स्थित श्रीनाथ डेरे में रहते थे। वह बचपन से ही डेरे में पले-बढ़े थे। 5 अक्टूबर की रात को कुछ लोग उन्हें डेरे से किडनैप कर ले गए थे। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया था। किडनैपिंग की शिकायत गांव के सरपंच ने तुरंत स्थानीय पुलिस को दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और विभिन्न जगहों पर छापेमारी की। झज्जर बाकरा हेड जेएलएन में मिला शव तलाश के दौरान पुलिस को झज्जर जिले के बेरी क्षेत्र के पास बाकरा हेड में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान गांव नांगल के बाबा के रूप में हुई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर रोहतक पीजीआई भेजा गया, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया। गला घोंटकर की गई हत्या जांच अधिकारी भिवानी पुलिस के अनिल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बाबा की गला घोंटकर हत्या की गई थी। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। हत्या करने वालों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है। गांव में शोक की लहर बाबा की हत्या की खबर जैसे ही गांव नांगल पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव ग्रामीणों को सौंप दिया। झज्जर जिले के बेरी क्षेत्र के पास बाकरा हेड से भिवानी जिले के गांव नांगल से करीब दो हफ्ते पहले किडनैप किए गए बाबा का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाबा की गला घोंटकर हत्या की गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को रोहतक के पास जेएलएन नहर में फेंक दिया था। बीते दिन भिवानी पुलिस झज्जर पहुंची और नहर में एसडीआरएफ टीम की मदद से शव को ढूंढा। 5 अक्टूबर को हुई थी किडनैपिंग पुलिस जांच अधिकारी अनिल ने बताया कि, मृतक बाबा की पहचान योगी चंबा नाथ के रूप में हुई है। वह बाबा भिवानी जिले के गांव नांगल स्थित श्रीनाथ डेरे में रहते थे। वह बचपन से ही डेरे में पले-बढ़े थे। 5 अक्टूबर की रात को कुछ लोग उन्हें डेरे से किडनैप कर ले गए थे। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया था। किडनैपिंग की शिकायत गांव के सरपंच ने तुरंत स्थानीय पुलिस को दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और विभिन्न जगहों पर छापेमारी की। झज्जर बाकरा हेड जेएलएन में मिला शव तलाश के दौरान पुलिस को झज्जर जिले के बेरी क्षेत्र के पास बाकरा हेड में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान गांव नांगल के बाबा के रूप में हुई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर रोहतक पीजीआई भेजा गया, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया। गला घोंटकर की गई हत्या जांच अधिकारी भिवानी पुलिस के अनिल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बाबा की गला घोंटकर हत्या की गई थी। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। हत्या करने वालों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है। गांव में शोक की लहर बाबा की हत्या की खबर जैसे ही गांव नांगल पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव ग्रामीणों को सौंप दिया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

सिंगर मासूम शर्मा को लेकर बोले सुभाष फौजी: जानबूझ कर कन्ट्रोवर्सी पैदा की, मैंने और MD ने CM से की थी शिकायत, फौगाट से माफी मांगें।
हरियाणा में कई लोकप्रिय हरियाणवी गायकों के गाने यूट्यूब से हटाए जाने का मामला चर्चा में है। इस मुद्दे को…
PM मोदी का हरियाणा प्रोग्राम तय करने में लगी सरकार:CM सैनी की शाह से मुलाकात; IPS सुसाइड केस से कैंसिल हुआ सोनीपत दौरा
PM मोदी का हरियाणा प्रोग्राम तय करने में लगी सरकार:CM सैनी की शाह से मुलाकात; IPS सुसाइड केस से कैंसिल हुआ सोनीपत दौरा हरियाणा में सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रोग्राम तय करने में लगी है। संभव है कि 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाली गीता जयंती के कार्यक्रम प्रधानमंत्री शामिल हों। सीएम सैनी ने पटना में इसको लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इससे पहले हरियाणा सरकार के एक साल पूरे होने पर 17 अक्टूबर को सोनीपत में प्रधानमंत्री की रैली तय हुई थी, लेकिन बाद में कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। इसके पीछे का कारण सीनियर आईपीएस ऑफिसर वाई पूरन कुमार की सुसाइड के कारण मचे सियासी घमासान को बताया जा रहा था। सोनीपत में कार्यक्रम रद्द होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दोबारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मांगा था। पटना में सीएम ने शाह से की चर्चा हरियाणा सीएम नायब सैनी के बिहार दौरे के दौरान 18 अक्टूबर को बिहार की राजधानी पटना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान भी पीएम मोदी के दौरे को लेकर चर्चा हुई थी। अमित शाह ने मुख्यमंत्री सैनी को पीएम का कार्यक्रम जल्द कराने का आश्वासन दिया था। इससे पूर्व 17 अक्टूबर को सोनीपत में पीएम मोदी की रैली को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। राज्य सरकार इस दिन को एक साल में हासिल की गई उपलब्धियों के उत्सव के रूप में मनाने के साथ सभी सरकारी योजनाओं की झलक दिखाने वाली प्रदर्शनी भी लगवाने वाली थी। तीसरी बार हरियाणा आएंगे पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पिछले एक वर्ष में हरियाणा में यह तीसरा दौरा होगा। 8 दिसंबर 2024 को उन्होंने पानीपत में बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया था। इसके बाद 14 अप्रैल 2025 को हिसार में हरियाणा के पहले एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए उड़ान शुरू की और यमुनानगर में 800 मेगावाट बिजली की थर्मल यूनिट का शिलान्यास किया था। अब कुरुक्षेत्र में मोदी का एक साल में तीसरा दौरा होगा।
Haryana में फिर बरसेंगे बादल: 6 Districts में भारी बारिश का Alert, 6 September से थमेगा Monsoon का असर
हरियाणा में इस बार का मानसून लोगों के लिए राहत से ज्यादा मुसीबत लेकर आया है। राज्य के कई जिलों…
