झज्जर जिले के बेरी क्षेत्र के पास बाकरा हेड से भिवानी जिले के गांव नांगल से करीब दो हफ्ते पहले किडनैप किए गए बाबा का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाबा की गला घोंटकर हत्या की गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को रोहतक के पास जेएलएन नहर में फेंक दिया था। बीते दिन भिवानी पुलिस झज्जर पहुंची और नहर में एसडीआरएफ टीम की मदद से शव को ढूंढा। 5 अक्टूबर को हुई थी किडनैपिंग पुलिस जांच अधिकारी अनिल ने बताया कि, मृतक बाबा की पहचान योगी चंबा नाथ के रूप में हुई है। वह बाबा भिवानी जिले के गांव नांगल स्थित श्रीनाथ डेरे में रहते थे। वह बचपन से ही डेरे में पले-बढ़े थे। 5 अक्टूबर की रात को कुछ लोग उन्हें डेरे से किडनैप कर ले गए थे। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया था। किडनैपिंग की शिकायत गांव के सरपंच ने तुरंत स्थानीय पुलिस को दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और विभिन्न जगहों पर छापेमारी की। झज्जर बाकरा हेड जेएलएन में मिला शव तलाश के दौरान पुलिस को झज्जर जिले के बेरी क्षेत्र के पास बाकरा हेड में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान गांव नांगल के बाबा के रूप में हुई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर रोहतक पीजीआई भेजा गया, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया। गला घोंटकर की गई हत्या जांच अधिकारी भिवानी पुलिस के अनिल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बाबा की गला घोंटकर हत्या की गई थी। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। हत्या करने वालों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है। गांव में शोक की लहर बाबा की हत्या की खबर जैसे ही गांव नांगल पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव ग्रामीणों को सौंप दिया। झज्जर जिले के बेरी क्षेत्र के पास बाकरा हेड से भिवानी जिले के गांव नांगल से करीब दो हफ्ते पहले किडनैप किए गए बाबा का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाबा की गला घोंटकर हत्या की गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को रोहतक के पास जेएलएन नहर में फेंक दिया था। बीते दिन भिवानी पुलिस झज्जर पहुंची और नहर में एसडीआरएफ टीम की मदद से शव को ढूंढा। 5 अक्टूबर को हुई थी किडनैपिंग पुलिस जांच अधिकारी अनिल ने बताया कि, मृतक बाबा की पहचान योगी चंबा नाथ के रूप में हुई है। वह बाबा भिवानी जिले के गांव नांगल स्थित श्रीनाथ डेरे में रहते थे। वह बचपन से ही डेरे में पले-बढ़े थे। 5 अक्टूबर की रात को कुछ लोग उन्हें डेरे से किडनैप कर ले गए थे। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया था। किडनैपिंग की शिकायत गांव के सरपंच ने तुरंत स्थानीय पुलिस को दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और विभिन्न जगहों पर छापेमारी की। झज्जर बाकरा हेड जेएलएन में मिला शव तलाश के दौरान पुलिस को झज्जर जिले के बेरी क्षेत्र के पास बाकरा हेड में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान गांव नांगल के बाबा के रूप में हुई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर रोहतक पीजीआई भेजा गया, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया। गला घोंटकर की गई हत्या जांच अधिकारी भिवानी पुलिस के अनिल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बाबा की गला घोंटकर हत्या की गई थी। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। हत्या करने वालों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है। गांव में शोक की लहर बाबा की हत्या की खबर जैसे ही गांव नांगल पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव ग्रामीणों को सौंप दिया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
उत्तराखंड में हुई हरियाणा के ITBP जवान की मौत:दिवाली की छुट्टी लेकर घर जा रहे थे, टैक्सी के अंदर बेहोशी की हालत में मिले
उत्तराखंड में हुई हरियाणा के ITBP जवान की मौत:दिवाली की छुट्टी लेकर घर जा रहे थे, टैक्सी के अंदर बेहोशी की हालत में मिले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 43 वर्षीय जवान संजय यादव की सफर के दौरान अचानक मौत हो गई। जवान दीपावली की छुट्टी पर अपने पैतृक घर हरियाणा लौट रहा था। यह घटना टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिन्याड़ी के पास हुई, जहां टैक्सी में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। मृतक पिछले दो वर्षों से पिथौरागढ़ के जाजरदेवल में 14वीं वाहिनी ITBP में तैनात थे। संजय यादव अपने साथी आरक्षी के साथ पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर टैक्सी से जा रहे थे। रास्ते में सिन्याड़ी के पास टैक्सी एक होटल पर रुकी। अन्य यात्री भोजन के लिए उतर गए, लेकिन संजय यादव अचेत अवस्था में टैक्सी में ही पड़े रहे। साथी ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आनन-फानन में उन्हें टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित किया। फौरन पहुंचे अधिकारी, डॉक्टर ने बताया मौत का कारण सूचना मिलते ही कोतवाल चेतन सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू की। घटना की जानकारी तत्काल 14वीं वाहिनी ITBP, पिथौरागढ़ को दी गई। इसके बाद एएसआई गोविंद राम सहित ITBP के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। डॉक्टर्स ने प्रारंभिक जांच में डॉक्टर्स ने आशंका जताई है कि हार्ट अटैक के कारण जवान की मौत हुई होगी। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। तिरंगे में लपेटकर रेवाड़ी भेजी गई पार्थिव देह पोस्टमॉर्टम के बाद ITBP के वाहन से पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर पूरे सम्मान के साथ जवान के पैतृक निवास हरियाणा के रेवाड़ी के लिए रवाना किया गया। पूरे घटनाक्रम में ITBP अधिकारियों और पुलिस ने जवान के सम्मान और पारिवारिक संवेदनाओं का पूरा ध्यान रखा।

हरियाणा के किसानों को बड़ी राहत! नायब सरकार ने माफ किया 2266 करोड़ का ब्याज
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां (पैक्स) से जुड़े किसानों को बड़ी राहत…

हरियाणा सरकार की बड़ी तैयारी: अब हाई सैलरी कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को भी मिल सकती है स्थायी सेवा सुरक्षा
Haryana में अनुबंधित कर्मचारियों के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। अब तक कम वेतन वाले संविदा…
