पंजाब में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि अगले 5 दिन मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा है। वहीं तापमान भी सामान्य बना हुआ है। बठिंडा में सबसे अधिक 35.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। राज्य के न्यूनतम तापमान की बात करें तो अभी भी ये सामान्य से 1.6 डिग्री तक अधिक गर्म है। न्यूनतम तापमान भी बठिंडा में ही 15.6 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम में आ रहे बदलावों के बीच पंजाब का तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। दिवाली के दिन ये और बढ़ने की संभावना है। (पूरी खबर पढ़ें) लुधियाना में DIG हरचरण भुल्लर पर नई FIR: फार्महाउस से 108 शराब की बोतलें-17 कारतूस मिले पंजाब पुलिस के DIG हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ लुधियाना में एक नया मामला दर्ज हुआ है। CBI ने भुल्लर के गांव बोंदली स्थित फार्महाउस ‘विरसात लोकेशंस महल फार्म’ की चैकिंग की। इस दौरान अधिकारियों को वहां से अवैध रूप से रखी गई 108 शराब की बोतलें मिलीं, जिनकी कीमत करीब 2.89 लाख रुपए आंकी गई है। इसके अलावा फार्महाउस से 17 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, यह फार्महाउस पहले प्री-वेडिंग शूट, गानों की शूटिंग और शादियों के लिए किराए पर दिया जाता था। सीबीआई इंस्पेक्टर रोमीपाल के बयान पर एफआईआर दर्ज की है। CBI ने भ्रष्टाचार के मामले में भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद ही यह छापा मारा था। बरामद शराब को आबकारी निरीक्षक विजय कुमार और मेजर सिंह के हवाले किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद अवैध कारतूसों के चलते एफआईआर में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। (पूरी खबर पढ़ें) पंजाब में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि अगले 5 दिन मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा है। वहीं तापमान भी सामान्य बना हुआ है। बठिंडा में सबसे अधिक 35.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। राज्य के न्यूनतम तापमान की बात करें तो अभी भी ये सामान्य से 1.6 डिग्री तक अधिक गर्म है। न्यूनतम तापमान भी बठिंडा में ही 15.6 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम में आ रहे बदलावों के बीच पंजाब का तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। दिवाली के दिन ये और बढ़ने की संभावना है। (पूरी खबर पढ़ें) लुधियाना में DIG हरचरण भुल्लर पर नई FIR: फार्महाउस से 108 शराब की बोतलें-17 कारतूस मिले पंजाब पुलिस के DIG हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ लुधियाना में एक नया मामला दर्ज हुआ है। CBI ने भुल्लर के गांव बोंदली स्थित फार्महाउस ‘विरसात लोकेशंस महल फार्म’ की चैकिंग की। इस दौरान अधिकारियों को वहां से अवैध रूप से रखी गई 108 शराब की बोतलें मिलीं, जिनकी कीमत करीब 2.89 लाख रुपए आंकी गई है। इसके अलावा फार्महाउस से 17 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, यह फार्महाउस पहले प्री-वेडिंग शूट, गानों की शूटिंग और शादियों के लिए किराए पर दिया जाता था। सीबीआई इंस्पेक्टर रोमीपाल के बयान पर एफआईआर दर्ज की है। CBI ने भ्रष्टाचार के मामले में भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद ही यह छापा मारा था। बरामद शराब को आबकारी निरीक्षक विजय कुमार और मेजर सिंह के हवाले किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद अवैध कारतूसों के चलते एफआईआर में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। (पूरी खबर पढ़ें) पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
AAP नेताओं ने Tarn Taran में पूर्व MLA Dr. Kashmir Singh Sohal को दी श्रद्धांजलि, अंतिम अरदास में शामिल होकर जताया दुख
— आम जनता, कार्यकर्ताओं और नेताओं की उमड़ी भीड़, केजरीवाल बोले: “ईमानदार और जनसेवक नेता थे सोहल जी”आम आदमी पार्टी…
‘नशे के दानव’ का अंत! Dussehra पर जला Drugs Effigy, Punjab Police की मुहिम ने जगाई नई उम्मीद
दशहरा — बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व। इस दिन देशभर में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जलाए…
Diwali से पहले Punjab Government का बड़ा तोहफ़ा — flood-affected किसानों को ₹20,000 per acre compensation, सिर्फ 30 दिनों में ₹209 crore जारी
दीवाली से पहले पंजाब के किसानों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की…
